Experience the sacred vibration of Tumhe Aagan Nhi Buhaara Kaise Aayege Bhagwaan, a profound devotional hymn dedicated to Lord Krishna. Read the authentic Devanagari lyrics, phonetic Hinglish chanting guide, soulful Hindi भावार्थ, and English spiritual translation below.
Tumhe Aagan Nhi Buhaara Kaise Aayege Bhagwaan — सम्पूर्ण पाठ (Hindi Lyrics)
तुमने आँगन नहीं बुहारा, कैसे आयेंगे भगवान्,
मन का मैल नहीं धोया तो, कैसे आयेंगे भगवान्,
चारों ओर कषाय-कल्मष की लगी हुई है ढेरी,
नहीं ज्ञान की किरण कहीं है, हर कोठरी अँधेरी,
आँगन-चौबारा अँधियारा, कैसे आयेंगे भगवान्,
हृदय तुम्हारा पिघल न पाया, जब देखा दुखियारा,
किसी पंथ-भूले ने हमसे, पाया नहीं सहारा,
सूखी है करुणा की धारा, कैसे आयेंगे भगवान्,
अन्तर के पट खोल देख ले, ईश्वर पास मिलेगा,
हर प्राणी में ही ईश्वर का आभास मिलेगा,
सच्चे मन से नहीं पुकारा, कैसे आयेंगे भगवान्,
निर्मल मन हो तो रघुनायक शबरी के घर जाते,
सूर-श्याम की बाँह पकड़ते, शाक-विदुर घर खाते,
इस पर तुमने नहीं विचारा, कैसे आयेंगे भगवान्।
Phonetic Hinglish Chanting Guide
Tumne aangan nahin buhaara, kaise aayenge Bhagwaan,
Man ka mail nahin dhoya toh, kaise aayenge Bhagwaan,
Chaaron or kashaay-kalmash ki lagi hui hai dheri,
Nahin gyaan ki kiran kahin hai, har kothri andheri,
Aangan-chaubaara andhiyaara, kaise aayenge Bhagwaan,
Hriday tumhaara pighal na paaya, jab dekha dukhiyaara,
Kisi panth-bhoole ne humse, paaya nahin sahaara,
Sookhi hai karuna ki dhaara, kaise aayenge Bhagwaan,
Antar ke pat khol dekh le, Ishwar paas milega,
Har praani mein hi Ishwar ka aabhaas milega,
Sachche man se nahin pukaara, kaise aayenge Bhagwaan,
Nirmal man ho toh Raghunaayak Shabari ke ghar jaate,
Sur-Shyaam ki baanh pakadte, shaak-Vidur ghar khaate,
Is par tumne nahin vichaara, kaise aayenge Bhagwaan.
पवित्र भावार्थ (Hindi Bhavarth)
यह भजन सिखाता है कि ईश्वर का आगमन केवल बाहरी कर्मकांडों से नहीं, बल्कि अंतःकरण की शुद्धि और करुणा से होता है। जब तक मन मैला और हृदय कठोर है, तब तक भगवत्कृपा का अनुभव दुर्लभ है।
Spiritual Essence & English Meaning
This hymn poignantly questions the arrival of the Divine when the inner chambers of the heart remain uncleaned and unlit by wisdom. True devotion blossoms not from outward show, but from a purified heart that overflows with compassion for all beings.
Immerse in Kriyasya Devotional World
Listen to continuous meditative chanting, daily prayers, and sacred aartis in Kriyasya Devotional World.
क्रियास्य पर प्रदर्शित सभी भक्ति भजन, आरती, चालीसा एवं स्तोत्र के बोल केवल सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत भक्ति उपासना के उद्देश्य से प्रस्तुत किए गए हैं। हम सभी मूल रचनाकारों, संगीतकारों एवं कलाकारों का पूर्ण सम्मान करते हैं तथा किसी भी प्रकार के कॉपीराइट उल्लंघन को प्रोत्साहित नहीं करते हैं। यदि आप इस संगीत का आनंद लेते हैं, तो कृपया संबंधित कलाकारों का समर्थन करें और यूट्यूब म्यूजिक, स्पॉटिफाय, गाना, जियोसावन अथवा एप्पल म्यूजिक जैसे अधिकृत प्लेटफॉर्म से मूल संगीत सुनें या खरीदें। गीत के अधिकार धारक किसी भी प्रकार की आपत्ति अथवा सामग्री संबंधित समाधान के लिए [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं; हमारी टीम 48 घंटे के भीतर त्वरित समाधान सुनिश्चित करती है।