Experience the sacred vibration of Shaury Ka Aahvaan, a profound devotional hymn dedicated to Lord Vishnu & Narayan. Read the authentic Devanagari lyrics, phonetic Hinglish chanting guide, soulful Hindi भावार्थ, and English spiritual translation below.
Shaury Ka Aahvaan — सम्पूर्ण पाठ (Hindi Lyrics)
छोड़ो मत अपनी आन, शीश कट जाए..
मत झुको अनय पर, भले व्योम फट जाए !!
दो बार नहीं यमराज कंठ धरता है..
मरता है जो, एक बार ही मरता है !!
तुम स्वयं मरण के मुख पर चरण धरो रे..
जीना हो तो मरने से नहीं डरो रे !!
स्वातंत्र्य जाति की लगन, व्यक्ति की धुन है..
बाहरी वस्तु यह नहीं, भीतरी गुण है !
नत हुए बिना जो अशनि-घात सहती है..
स्वाधीन जगत में वही जाति रहती है !
वीरत्व छोड़ मत पर का चरण गहो रे..
जो पड़े आन, खुद ही सब आग सहो रे !!
आंधियां नहीं जिसमें उमंग भरती हैं..
छातियां जहाँ संगीनों से डरती हैं..
शोणित के बदले जहाँ अश्रु बहता है..
वह देश कभी स्वाधीन नहीं रहता है !
पकड़ो अयाल, अंधड़ पर उछल चढ़ो रे..
किरिचों पर अपने तन का चाम मढ़ो रे !!
उद्देश्य जन्म का नहीं कीर्ति या धन है..
सुख नहीं, धर्म भी नहीं, न तो दर्शन है..
विज्ञान, ज्ञान वश नहीं, न तो चिंतन है..
जीवन का अंतिम ध्येय स्वयं जीवन है !
सबसे स्वतंत्र यह रस जो अनघ पिएगा..
पूरा जीवन केवल वह वीर जियेगा !!
Phonetic Hinglish Chanting Guide
Chhodo mat apni aan, sheesh kat jaaye..
Mat jhuko anyay par, bhale vyom phat jaaye !!
Do baar nahin Yamraj kanth dharta hai..
Marta hai jo, ek baar hi marta hai !!
Tum swayam maran ke mukh par charan dharo re..
Jeena ho toh marne se nahin daro re !!
Swatantrya jaati ki lagan, vyakti ki dhun hai..
Baahari vastu yeh nahin, bheetari gun hai !
Nat hue bina jo ashani-ghaat sahti hai..
Swadheen jagat mein vahi jaati rehti hai !
Veertva chhod mat par ka charan gaho re..
Jo pade aan, khud hi sab aag saho re !!
Aandhiyan nahin jismein umang bharti hain..
Chhatiyan jahan sangeenon se darti hain..
Shonit ke badle jahan ashru behta hai..
Vah desh kabhi swadheen nahin rehta hai !
Pakdo ayaal, andhad par uchhal chadho re..
Kirichon par apne tan ka chaam madho re !!
Uddeshya janm ka nahin kirti ya dhan hai..
Sukh nahin, dharm bhi nahin, na toh darshan hai..
Vigyan, gyan vash nahin, na toh chintan hai..
Jeevan ka antim dhyey swayam jeevan hai !
Sabse swatantra yeh ras jo anagh piyega..
Poora jeevan keval vah veer jiye ga !!
पवित्र भावार्थ (Hindi Bhavarth)
यह गीत आत्म-सम्मान और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए अदम्य साहस का आह्वान करता है। यह सिखाता है कि मृत्यु से भयभीत न हों, बल्कि अपने सिद्धांतों पर अडिग रहें और अन्याय के सामने कभी न झुकें, क्योंकि सच्चा जीवन वही जीता है जो निर्भय होकर जीता है।
Spiritual Essence & English Meaning
This hymn is a powerful call to courage, urging one to uphold self-respect and freedom at any cost, even in the face of death. It teaches that true living comes from confronting mortality without fear, standing firm against injustice, and embracing life's challenges with unwavering bravery.
Immerse in Kriyasya Devotional World
Listen to continuous meditative chanting, daily prayers, and sacred aartis in Kriyasya Devotional World.
क्रियास्य पर प्रदर्शित सभी भक्ति भजन, आरती, चालीसा एवं स्तोत्र के बोल केवल सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत भक्ति उपासना के उद्देश्य से प्रस्तुत किए गए हैं। हम सभी मूल रचनाकारों, संगीतकारों एवं कलाकारों का पूर्ण सम्मान करते हैं तथा किसी भी प्रकार के कॉपीराइट उल्लंघन को प्रोत्साहित नहीं करते हैं। यदि आप इस संगीत का आनंद लेते हैं, तो कृपया संबंधित कलाकारों का समर्थन करें और यूट्यूब म्यूजिक, स्पॉटिफाय, गाना, जियोसावन अथवा एप्पल म्यूजिक जैसे अधिकृत प्लेटफॉर्म से मूल संगीत सुनें या खरीदें। गीत के अधिकार धारक किसी भी प्रकार की आपत्ति अथवा सामग्री संबंधित समाधान के लिए [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं; हमारी टीम 48 घंटे के भीतर त्वरित समाधान सुनिश्चित करती है।