Experience the sacred vibration of Muhme Ram Tujhme Ram Sabme Ram Samaya Sabse Karlo Prem Yaha Koi Nahi Paraya, a profound devotional hymn dedicated to Lord Ram. Read the authentic Devanagari lyrics, phonetic Hinglish chanting guide, soulful Hindi भावार्थ, and English spiritual translation below.
Muhme Ram Tujhme Ram Sabme Ram Samaya Sabse Karlo Prem Yaha Koi Nahi Paraya — सम्पूर्ण पाठ (Hindi Lyrics)
गली गली ढूंढा, वन वन ढूंढा,
कहा कहा ढूंढा राम,
सब जग ढूंढा मैंने, मन नहीं ढूंढा,
जहा मिला मेरा राम ।
मुझमे राम तुझमे राम सबमे राम समाया,
सबसे करलो प्रेम यहां कोई नहीं पराया,
यहां कोई नहीं पराया।
एक बाग़ के फूल हैं सारे, एक हार के मोती,
जितने हैं संसार में प्राणी, सबमे एक ही ज्योति
भूल गए उस परम-पिता को जिसने हमे बनाया,
सबसे करलो प्रेम यहां कोई नहीं पराया,
यहां कोई नहीं पराया।
एक पिता के बच्चे है हम, एक हमारी माता,
दाना पानी देने वाला सबका एक है दाता,
मेरा है यह मैंने कमाया, मूरख क्यों भरमाया,
सबसे करलो प्रेम यहाँ कोई नही पराया,
यहां कोई नही पराया।
कण कण में प्रतिबिम्ब है उसका, ब्रह्म तुम्हारी माया
क्यों कर किसी से बैर करोगे, कौन है यहाँ पराया,
सेवा धर्मं ही श्रेष्ठ धर्म है, गुरुओं ने बतलाया,
सबसे करलो प्रेम यहां कोई नही पराया,
यहां कोई नही पराया।
Phonetic Hinglish Chanting Guide
Gali gali dhoondha, van van dhoondha,
Kaha kaha dhoondha Ram,
Sab jag dhoondha maine, mann nahi dhoondha,
Jaha mila mera Ram.
Mujhme Ram tujhme Ram sabme Ram samaya,
Sabse karlo prem yaha koi nahi paraya,
Yaha koi nahi paraya.
Ek baag ke phool hain saare, ek haar ke moti,
Jitne hain sansaar mein praani, sabme ek hi jyoti
Bhool gaye us Param-Pita ko jisne hume banaya,
Sabse karlo prem yaha koi nahi paraya,
Yaha koi nahi paraya.
Ek pita ke bachche hain hum, ek hamari mata,
Daana paani dene wala sabka ek hai daata,
Mera hai yeh maine kamaya, moorkh kyon bharamaya,
Sabse karlo prem yaha koi nahi paraya,
Yaha koi nahi paraya.
Kan kan mein pratibimb hai uska, Brahm tumhari maya
Kyon kar kisi se bair karoge, kaun hai yaha paraya,
Seva dharm hi shreshth dharm hai, guruyon ne batlaya,
Sabse karlo prem yaha koi nahi paraya,
Yaha koi nahi paraya.
पवित्र भावार्थ (Hindi Bhavarth)
यह भजन हमें सिखाता है कि ईश्वर कण-कण में व्याप्त है, इसलिए हमें किसी से भी द्वेष नहीं रखना चाहिए। जब हम यह जान लेते हैं कि सब उसी परमपिता की संतान हैं, तो प्रेम और सेवा ही श्रेष्ठ मार्ग बन जाता है।
Spiritual Essence & English Meaning
This hymn reveals the divine presence in every particle, urging us to shed animosity and embrace universal love. Recognizing all beings as children of the same Father dissolves the illusion of 'otherness', making selfless service and affection the highest path.
Immerse in Kriyasya Devotional World
Listen to continuous meditative chanting, daily prayers, and sacred aartis in Kriyasya Devotional World.
क्रियास्य पर प्रदर्शित सभी भक्ति भजन, आरती, चालीसा एवं स्तोत्र के बोल केवल सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत भक्ति उपासना के उद्देश्य से प्रस्तुत किए गए हैं। हम सभी मूल रचनाकारों, संगीतकारों एवं कलाकारों का पूर्ण सम्मान करते हैं तथा किसी भी प्रकार के कॉपीराइट उल्लंघन को प्रोत्साहित नहीं करते हैं। यदि आप इस संगीत का आनंद लेते हैं, तो कृपया संबंधित कलाकारों का समर्थन करें और यूट्यूब म्यूजिक, स्पॉटिफाय, गाना, जियोसावन अथवा एप्पल म्यूजिक जैसे अधिकृत प्लेटफॉर्म से मूल संगीत सुनें या खरीदें। गीत के अधिकार धारक किसी भी प्रकार की आपत्ति अथवा सामग्री संबंधित समाधान के लिए [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं; हमारी टीम 48 घंटे के भीतर त्वरित समाधान सुनिश्चित करती है।