Experience the sacred vibration of Kaisi Muraliyan Bhajaai Re, a profound devotional hymn dedicated to Lord Krishna. Read the authentic Devanagari lyrics, phonetic Hinglish chanting guide, soulful Hindi भावार्थ, and English spiritual translation below.
Kaisi Muraliyan Bhajaai Re — सम्पूर्ण पाठ (Hindi Lyrics)
कैसी मुरलिया बजाई रे,
छलिया मनमोहन,
मैं तो दौड़ी दौड़ी चली आई रे।
काहे को ऐसी मुरली बजाये,
मेरे मन को चैन ना आये,
नँदलाला औ कन्हैया।
भूल गई मैं सब काम अपना,
आई मैं घर से करके बहाना,
छलिया मनमोहन,
मैं तो दौड़ी दौड़ी चली आई रे।
सारी सखियाँ मारे हैं ताने,
तुम तो अपनी धुन में दीवाने,
नँदलाला औ कन्हैया।
मेरे घर पर मेरा सजन है,
लेकिन मेरा तुझपे ही मन है,
छलिया मनमोहन,
मैं तो दौड़ी दौड़ी चली आई रे।
पनघट पर मेरी बय्या मरोड़ी,
मैं जो बोली मेरी मटकी ही फोड़ी,
मुझको कन्हैया,
मिल जायेगा जिस दिन,
छिन लूँगी मुरली मैं उस दिन।
छलिया मनमोहन,
मैं तो दौड़ी दौड़ी चली आई रे।
चल के पनघट पे,
तलक प्यार की दो बात करें,
जल भरने के बहाने से मुलाकात करें।
छेड़ खानी ना करो, नार नवेली हूँ मैं,
सर पे गागर है और अकेली हूँ मैं।
Phonetic Hinglish Chanting Guide
Kaisi muraliya bajai re,<nChhaliya manmohan,<nMain toh daudi daudi chali aai re.<n
Kahe ko aisi murli bajaye,
Mere mann ko chain na aaye,
Nandlala au Kanhaiya.
Bhool gayi main sab kaam apna,
Aai main ghar se karke bahana,
Chhaliya manmohan,
Main toh daudi daudi chali aai re.
Saari sakhiyan maare hain taane,
Tum toh apni dhun mein deewane,
Nandlala au Kanhaiya.
Mere ghar par mera sajan hai,
Lekin mera tujhpe hi mann hai,
Chhaliya manmohan,
Main toh daudi daudi chali aai re.
Panghat par meri baiya marodi,
Main jo boli meri matki hi fodi,
Mujhko Kanhaiya,
Mil jayega jis din,
Chhin lungi murli main us din.
Chhaliya manmohan,
Main toh daudi daudi chali aai re.
Chal ke panghat pe,
Talak pyaar ki do baat karein,
Jal bharne ke bahane se mulaqat karein.
Chhed khani na karo, naar naveli hoon main,
Sar pe gaagar hai aur akeli hoon main.
पवित्र भावार्थ (Hindi Bhavarth)
यह भजन जीवात्मा की उस उत्कट प्रेम-पुकार का वर्णन करता है, जो प्रभु की मधुर मुरली ध्वनि सुनकर सब कुछ त्याग कर उनकी ओर खिंची चली आती है। यह प्रेम की वह अवस्था है जहाँ सांसारिक कर्तव्य और लोक-लाज गौण हो जाते हैं, और केवल प्रियतम का मिलन ही सर्वोपरि होता है।
Spiritual Essence & English Meaning
The enchanting melody of the Divine's flute calls to the soul, compelling it to abandon all worldly ties and rush towards the Beloved. This is the state of divine love where worldly duties and social decorum fade, and the sole aspiration is union with the Divine.
Immerse in Kriyasya Devotional World
Listen to continuous meditative chanting, daily prayers, and sacred aartis in Kriyasya Devotional World.
क्रियास्य पर प्रदर्शित सभी भक्ति भजन, आरती, चालीसा एवं स्तोत्र के बोल केवल सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत भक्ति उपासना के उद्देश्य से प्रस्तुत किए गए हैं। हम सभी मूल रचनाकारों, संगीतकारों एवं कलाकारों का पूर्ण सम्मान करते हैं तथा किसी भी प्रकार के कॉपीराइट उल्लंघन को प्रोत्साहित नहीं करते हैं। यदि आप इस संगीत का आनंद लेते हैं, तो कृपया संबंधित कलाकारों का समर्थन करें और यूट्यूब म्यूजिक, स्पॉटिफाय, गाना, जियोसावन अथवा एप्पल म्यूजिक जैसे अधिकृत प्लेटफॉर्म से मूल संगीत सुनें या खरीदें। गीत के अधिकार धारक किसी भी प्रकार की आपत्ति अथवा सामग्री संबंधित समाधान के लिए [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं; हमारी टीम 48 घंटे के भीतर त्वरित समाधान सुनिश्चित करती है।