Experience the sacred vibration of Maa Baap Ki Is Kalyug Me Kis Tarah Kate Jindgani, a profound devotional hymn dedicated to Maa Durga & Divine Mother. Read the authentic Devanagari lyrics, phonetic Hinglish chanting guide, soulful Hindi भावार्थ, and English spiritual translation below.
Maa Baap Ki Is Kalyug Me Kis Tarah Kate Jindgani — सम्पूर्ण पाठ (Hindi Lyrics)
माँ बाप की इस कलयुग में किस तरह कटे जिंदगानी
वो बेटा क्या बेटा है, जिसने माँ की कदर ना जानी
नौ मास गर्भ में बन्दे, माँ ने बड़ा कष्ट उठाया
गीले में सोई जननी, सूखे में तुझे सुलाया
बदले में कुछ ना चाहा, देखो माँ की कुर्बानी
वो बेटा क्या बेटा है, जिसने माँ की कदर ना जानी
माँ बाप से बढ़के कोई, देव नहीं है दूजा
भगवान ने नर तन धरके, की इन दोनों की पूजा
कोई कर्म नहीं है दूजा, ये वेदों ने भी मानी
वो बेटा क्या बेटा है, जिसने माँ की कदर ना जानी
करके मेहनत मज़दूरी, मुश्किल से तुझको है पाला
तू क्या जाने अन्यायी, माँ ने कितना सहा कसाला
तू बन बैठा मतवाला, आई जब तुझे जवानी
वो बेटा क्या बेटा है, जिसने माँ की कदर ना जानी
जिसने तुझे बड़ा किया, तू उसे आँख दिखाता
इन बूढ़े माँ-बापों को, एक रोटी को तरसाता
तू बन बैठा मतवाला, इनकी आँखों में पानी
वो बेटा क्या बेटा है, जिसने माँ की कदर ना जानी
सुन लो कलयुग के बेटों, यदि इनका मान ना होगा
तो ऐसे पागल बेटों का, हरगिज कल्याण ना होगा
कहे दीपक शर्मा अज्ञानी, गुरु बिन ज्ञान ना होगा
वो बेटा क्या बेटा है, जिसने माँ की कदर ना जानी
Phonetic Hinglish Chanting Guide
Maa baap ki is kalyug mein kis tarah kate jindgani
Vo beta kya beta hai, jisne maa ki kadar na jaani
Nau maas garbh mein bande, maa ne bada kasht uthaya
Gile mein soi janani, sukhe mein tujhe sulaya
Badle mein kuch na chaaha, dekho maa ki qurbaani
Vo beta kya beta hai, jisne maa ki kadar na jaani
Maa baap se badhke koi, dev nahin hai dooja
Bhagwan ne nar tan dharke, ki in dono ki pooja
Koi karm nahin hai dooja, ye vedon ne bhi maani
Vo beta kya beta hai, jisne maa ki kadar na jaani
Karke mehnat mazdoori, mushkil se tujhko hai paala
Tu kya jaane anyayi, maa ne kitna saha kasaala
Tu ban baitha matwala, aayi jab tujhe jawani
Vo beta kya beta hai, jisne maa ki kadar na jaani
Jisne tujhe bada kiya, tu use aankh dikhata
In budhe maa-baapon ko, ek roti ko tarsata
Tu ban baitha matwala, inki aankhon mein paani
Vo beta kya beta hai, jisne maa ki kadar na jaani
Sun lo kalyug ke beton, yadi inka maan na hoga
To aise paagal beton ka, hargiz kalyan na hoga
Kahe Deepak Sharma agyani, guru bin gyaan na hoga
Vo beta kya beta hai, jisne maa ki kadar na jaani
पवित्र भावार्थ (Hindi Bhavarth)
यह भजन कलयुग में उन पुत्रों को फटकारता है जो अपनी माँ के बलिदान और कष्टों को भूल जाते हैं। यह सिखाता है कि माता-पिता ईश्वर तुल्य हैं और उनका सम्मान न करने वाले पुत्र का कभी कल्याण नहीं हो सकता।
Spiritual Essence & English Meaning
This hymn admonishes sons in the current era who forget their mother's sacrifices and hardships. It teaches that parents are akin to God, and a son who disrespects them can never achieve true well-being.
Immerse in Kriyasya Devotional World
Listen to continuous meditative chanting, daily prayers, and sacred aartis in Kriyasya Devotional World.
क्रियास्य पर प्रदर्शित सभी भक्ति भजन, आरती, चालीसा एवं स्तोत्र के बोल केवल सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत भक्ति उपासना के उद्देश्य से प्रस्तुत किए गए हैं। हम सभी मूल रचनाकारों, संगीतकारों एवं कलाकारों का पूर्ण सम्मान करते हैं तथा किसी भी प्रकार के कॉपीराइट उल्लंघन को प्रोत्साहित नहीं करते हैं। यदि आप इस संगीत का आनंद लेते हैं, तो कृपया संबंधित कलाकारों का समर्थन करें और यूट्यूब म्यूजिक, स्पॉटिफाय, गाना, जियोसावन अथवा एप्पल म्यूजिक जैसे अधिकृत प्लेटफॉर्म से मूल संगीत सुनें या खरीदें। गीत के अधिकार धारक किसी भी प्रकार की आपत्ति अथवा सामग्री संबंधित समाधान के लिए [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं; हमारी टीम 48 घंटे के भीतर त्वरित समाधान सुनिश्चित करती है।