Experience the sacred vibration of Haare Ka Sahara Shyam Mera Sabka Rakhwala Shyam Mera, a profound devotional hymn dedicated to Lord Krishna. Read the authentic Devanagari lyrics, phonetic Hinglish chanting guide, soulful Hindi भावार्थ, and English spiritual translation below.
Haare Ka Sahara Shyam Mera Sabka Rakhwala Shyam Mera — सम्पूर्ण पाठ (Hindi Lyrics)
हारे का सहारा श्याम मेरा,
सबका रखवाला श्याम मेरा।
करुणा सब पे करता है ये, है सब का गुजारा श्याम मेरा।
हारे का सहारा श्याम मेरा॥
उम्मीद हो तुम, विश्वास हो तुम, हृदय में करते निवास हो तुम।
हर क्षण पूजन, वंदन, सिमरन है, श्याम तू ही भगवान मेरा।
हारे का सहारा श्याम मेरा॥
पिता तुम्ही, तुम ही माता, गुरु देव ही तुम, तुम ही दाता।
चौखट पे तेरी आते जाते, गुजरे ये जीवन तमाम मेरा।
हारे का सहारा श्याम मेरा॥
मुझको भी अपना बना लो प्रभु, चरणों से अपने लगा लो प्रभु।
नहीं दूसरा कोई और मेरा, एक आसरा मुझको श्याम तेरा।
हारे का सहारा श्याम मेरा॥
कीमत तू है, पहचान तू है, मेरे श्याम मेरा भगवान तू है।
जीवन तू है, प्राण तू ही है, पूजन तू है, ध्यान मेरा।
हारे का सहारा श्याम मेरा॥
जब जब भी मेरी हार हुई, तुझे खबर भरे दरबार हुई।
तूने लाज रखी आ कर मेरी, घटने न दियां मान मेरा।
हारे का सहारा श्याम मेरा॥
Phonetic Hinglish Chanting Guide
Haare ka sahara Shyam mera,
Sabka rakhwala Shyam mera.
Karuna sab pe karta hai ye, hai sab ka gujara Shyam mera.
Haare ka sahara Shyam mera॥
Umeed ho tum, vishwas ho tum, hriday mein karte nivas ho tum.
Har kshan poojan, vandan, simran hai, Shyam tu hi Bhagwan mera.
Haare ka sahara Shyam mera॥
Pita tumhi, tum hi Mata, Guru Dev hi tum, tum hi Data.
Chaukhat pe teri aate jaate, gujare ye jeevan tamam mera.
Haare ka sahara Shyam mera॥
Mujhko bhi apna bana lo Prabhu, charanon se apne laga lo Prabhu.
Nahi doosra koi aur mera, ek aasra mujhko Shyam tera.
Haare ka sahara Shyam mera॥
Keemat tu hai, pehchaan tu hai, mere Shyam mera Bhagwan tu hai.
Jeevan tu hai, praan tu hi hai, poojan tu hai, dhyan mera.
Haare ka sahara Shyam mera॥
Jab jab bhi meri haar hui, tujhe khabar bhare darbar hui.
Tune laaj rakhi aa kar meri, ghatne na diya maan mera.
Haare ka sahara Shyam mera॥
पवित्र भावार्थ (Hindi Bhavarth)
यह भजन प्रभु श्री कृष्ण (श्याम) को हारे हुए का सहारा और सबका रक्षक बताता है। भक्त की यह गहरी आस्था है कि प्रभु की करुणा ही उसका गुजारा है और वही उसका एकमात्र विश्वास, आशा और भगवान है। प्रभु की शरण में ही जीवन की सार्थकता है।
Spiritual Essence & English Meaning
This hymn extols Lord Krishna, referred to as Shyam, as the ultimate refuge for the defeated and the protector of all. It expresses the devotee's profound faith that divine compassion is their sustenance and that Shyam is their sole hope, trust, and God. True fulfillment in life is found only at His divine feet.
Immerse in Kriyasya Devotional World
Listen to continuous meditative chanting, daily prayers, and sacred aartis in Kriyasya Devotional World.
क्रियास्य पर प्रदर्शित सभी भक्ति भजन, आरती, चालीसा एवं स्तोत्र के बोल केवल सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत भक्ति उपासना के उद्देश्य से प्रस्तुत किए गए हैं। हम सभी मूल रचनाकारों, संगीतकारों एवं कलाकारों का पूर्ण सम्मान करते हैं तथा किसी भी प्रकार के कॉपीराइट उल्लंघन को प्रोत्साहित नहीं करते हैं। यदि आप इस संगीत का आनंद लेते हैं, तो कृपया संबंधित कलाकारों का समर्थन करें और यूट्यूब म्यूजिक, स्पॉटिफाय, गाना, जियोसावन अथवा एप्पल म्यूजिक जैसे अधिकृत प्लेटफॉर्म से मूल संगीत सुनें या खरीदें। गीत के अधिकार धारक किसी भी प्रकार की आपत्ति अथवा सामग्री संबंधित समाधान के लिए [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं; हमारी टीम 48 घंटे के भीतर त्वरित समाधान सुनिश्चित करती है।
