Shri Jhulelal Chalisa Lyrics in Hindi
॥ दोहा ॥
जय जय जल देवता, जय ज्योति स्वरूप ।
अमर उडेरो लाल जय, झुलेलाल अनूप ॥
॥ चौपाई ॥
रतनलाल रतनाणी नंदन । जयति देवकी सुत जग वंदन ॥
दरियाशाह वरुण अवतारी । जय जय लाल साईं सुखकारी ॥
जय जय होय धर्म की भीरा । जिन्दा पीर हरे जन पीरा ॥
संवत दस सौ सात मंझरा । चैत्र शुक्ल द्वितिया भगऊ वारा ॥
ग्राम नसरपुर सिंध प्रदेशा । प्रभु अवतरे हरे जन कलेशा ॥
सिन्धु वीर ठट्ठा राजधानी । मिरखशाह नऊप अति अभिमानी ॥
कपटी कुटिल क्रूर कूविचारी । यवन मलिन मन अत्याचारी ॥
धर्मान्तरण करे सब केरा । दुखी हुए जन कष्ट घनेरा ॥
पिटवाया हाकिम ढिंढोरा । हो इस्लाम धर्म चाहुँओरा ॥
सिन्धी प्रजा बहुत घबराई । इष्ट देव को टेर लगाई ॥
वरुण देव पूजे बहुंभाती । बिन जल अन्न गए दिन राती ॥
सिन्धी तीर सब दिन चालीसा । घर घर ध्यान लगाये ईशा ॥
गरज उठा नद सिन्धु सहसा । चारो और उठा नव हरषा ॥
वरुणदेव ने सुनी पुकारा । प्रकटे वरुण मीन असवारा ॥
दिव्य पुरुष जल ब्रह्मा स्वरुपा । कर पुष्तक नवरूप अनूपा ॥
हर्षित हुए सकल नर नारी । वरुणदेव की महिमा न्यारी ॥
जय जय कार उठी चाहुँओरा । गई रात आने को भौंरा ॥
मिरखशाह नऊप अत्याचारी । नष्ट करूँगा शक्ति सारी ॥
दूर अधर्म, हरण भू भारा । शीघ्र नसरपुर में अवतारा ॥
रतनराय रातनाणी आँगन । खेलूँगा, आऊँगा शिशु बन ॥
रतनराय घर ख़ुशी आई । झुलेलाल अवतारे सब देय बधाई ॥
घर घर मंगल गीत सुहाए । झुलेलाल हरन दुःख आए ॥
मिरखशाह तक चर्चा आई । भेजा मंत्री क्रोध अधिकाई ॥
मंत्री ने जब बाल निहारा । धीरज गया हृदय का सारा ॥
देखि मंत्री साईं की लीला । अधिक विचित्र विमोहन शीला ॥
बालक धीखा युवा सेनानी । देखा मंत्री बुद्धि चाकरानी ॥
योद्धा रूप दिखे भगवाना । मंत्री हुआ विगत अभिमाना ॥
झुलेलाल दिया आदेशा । जा तव नऊपति कहो संदेशा ॥
मिरखशाह नऊप तजे गुमाना । हिन्दू मुस्लिम एक समाना ॥
बंद करो नित्य अत्याचारा । त्यागो धर्मान्तरण विचारा ॥
लेकिन मिरखशाह अभिमानी । वरुणदेव की बात न मानी ॥
एक दिवस हो अश्व सवारा । झुलेलाल गए दरबारा ॥
मिरखशाह नऊप ने आज्ञा दी । झुलेलाल बनाओ बन्दी ॥
किया स्वरुप वरुण का धारण । चारो और हुआ जल प्लावन ॥
दरबारी डूबे उतराये । नऊप के होश ठिकाने आये ॥
नऊप तब पड़ा चरण में आई । जय जय धन्य जय साईं ॥
वापिस लिया नऊपति आदेशा । दूर दूर सब जन क्लेशा ॥
संवत दस सौ बीस मंझारी । भाद्र शुक्ल चौदस शुभकारी ॥
भक्तो की हर आधी व्याधि । जल में ली जलदेव समाधि ॥
जो जन धरे आज भी ध्याना । उनका वरुण करे कल्याणा ॥
॥ दोहा ॥
चालीसा चालीस दिन पाठ करे जो कोय ।
पावे मनवांछित फल अरु जीवन सुखमय होय ॥
Shri Jhulelal Chalisa Lyrics in English
Jai Jai Jal Devta, Jai Jyoti Swaroop.
Amar Udero Lal Jai, Jhulelal Anoop.
Ratanlal Ratanani Nandan, Jayati Devki Sut Jag Vandan.
Dariya Shah Varun Avatari, Jai Jai Lal Sai Sukhkari.
Samvat Das Sau Saat Manjhara, Chaitra Shukla Dvitiya Bhaguv Vaara.
Sindhu Veer Thatha Rajdhani, Mirak Shah Nauup Ati Abhimani.
Dharmantaran Kare Sab Kera, Dukhi Huye Jan Kasht Ghanera.
Sindhi Praja Bahut Ghabrai, Isht Dev Ko Ter Lagai.
Sindhi Teer Sab Din Chaleesa, Ghar Ghar Dhyan Lagaye Isha.
Varun Dev Ne Suni Pukara, Prakate Varun Meen Aswara.
Harshit Huye Sakal Nar Naari, Varun Dev Ki Mahima Nyari.
Mirak Shah Nauup Atyachari, Nasht Karunga Shakti Saari.
Ratan Rai Ratanani Angan, Khelunga, Aaunga Shishu Ban.
Ghar Ghar Mangal Geet Suhaye, Jhulelal Haran Dukh Aaye.
Mantri Ne Jab Bal Nihara, Dheeraj Gaya Hriday Ka Saara.
Balak Dheekha Yuva Senani, Dekha Mantri Buddhi Chakrani.
Jhulelal Diya Adesha, Ja Tav Nauupati Kaho Sandesha.
Band Karo Nitya Atyachara, Tyago Dharmantaran Vichara.
Ek Diwas Ho Ashwa Sawara, Jhulelal Gaye Darbara.
Kiya Swaroop Varun Ka Dharan, Charo Aur Hua Jal Plavan.
Nauup Tab Pada Charan Mein Aayi, Jai Jai Dhanya Jai Sai.
Samvat Das Sau Bees Manjhari, Bhadra Shukla Chaudas Shubhkaari.
Jo Jan Dhare Aaj Bhi Dhyaana, Unka Varun Kare Kalyana.
Chaleesa Chalees Din Paath Kare Jo Koi,
Paave Manvanchhit Phal Aru Jeevan Sukhmaya Hoi.
Shri Jhulelal Chalisa Meaning in Hindi
जल के देवता को प्रणाम, जो ज्योति स्वरूप हैं।
झूलेलाल, जो अद्वितीय और शाश्वत हैं, को नमन।
रत्नलाल, रतनाणी के पुत्र, जो देवकी के पुत्र जैसे पूजनीय हैं और पूरे विश्व में वंदित हैं।
दरिया शाह, वरुण देव के अवतार, जो साईं लाल हैं और सुख प्रदान करते हैं।
धर्म के योद्धा और जिन्दा पीर, जो भक्तों के दुखों को हरते हैं।
विक्रम संवत 1007, चैत्र शुक्ल द्वितीया के पावन दिन।
सिंध प्रांत के नसरपुर गांव में भगवान ने अवतार लिया और भक्तों के कष्ट दूर किए।
सिंधु नदी के पास ठट्ठा राजधानी थी, जहां मिरखशाह नामक घमंडी और अत्याचारी राजा था।
वह कपटी, कुटिल, और क्रूर विचारों वाला शासक था, जिसकी सोच पापमयी थी।
वह सभी का धर्म परिवर्तन करवाना चाहता था, जिससे लोग दुखी और कष्ट से घिरे थे।
उसने ऐलान करवाया कि सभी को इस्लाम धर्म अपनाना होगा।
सिंधी लोग डर गए और अपने इष्ट देव से मदद की गुहार लगाई।
लोगों ने वरुण देव की अनेक प्रकार से पूजा की और बिना जल व अन्न के दिन-रात उपवास रखा।
सिंधी लोग हर दिन चालीसा का पाठ करते और अपने घरों में भगवान का ध्यान लगाते।
अचानक सिंधु नदी में गरज उठी और चारों ओर नई उम्मीद और आनंद फैल गया।
वरुण देव ने उनकी प्रार्थना सुनी और मीन (मछली) पर सवार होकर प्रकट हुए।
वह दिव्य पुरुष ब्रह्मा स्वरूप थे, जिन्होंने अपने हाथ में पवित्र ग्रंथ धारण किया था।
सभी पुरुष और महिलाएं प्रसन्न हुए और वरुण देव की महिमा गाने लगे।
चारों दिशाओं में जयकारे गूंजने लगे और रात को नया सवेरा आने का प्रतीक बना दिया।
मिरखशाह, जो अत्याचारी था, ने कहा कि मैं उनकी शक्ति को समाप्त कर दूंगा।
वरुण देव ने कहा कि मैं अधर्म को दूर करूंगा और जल्दी ही नसरपुर में अवतार लूंगा।
मैं रतनराय और रतनाणी के आंगन में शिशु रूप में खेलूंगा।
रतनराय के घर खुशी छा गई, झूलेलाल का अवतार हुआ और सभी ने बधाइयां दी।
हर घर में मंगल गीत गाए गए, क्योंकि झूलेलाल ने आकर सभी दुख हर लिए।
मिरखशाह तक यह चर्चा पहुंची और उसने गुस्से में अपने मंत्री को भेजा।
मंत्री ने जब बालक को देखा, तो उसका सारा धैर्य समाप्त हो गया।
मंत्री ने साईं की अद्भुत और मोहक लीला देखी।
बालक को युवा सेनानी के रूप में देखकर मंत्री का मन चकरा गया।
भगवान ने योद्धा रूप में दर्शन दिए, जिससे मंत्री का अहंकार समाप्त हो गया।
झूलेलाल ने मंत्री को आदेश दिया कि जाओ और अपने राजा मिरखशाह को संदेश दो।
मिरखशाह को अपना अहंकार त्यागना होगा और हिंदू-मुस्लिम को समान समझना होगा।
अपने अत्याचारों को बंद करो और धर्म परिवर्तन की जबरदस्ती को छोड़ दो।
लेकिन मिरखशाह अपने अहंकार में डूबा रहा और वरुण देव की बात नहीं मानी।
एक दिन झूलेलाल अपने घोड़े पर सवार होकर दरबार पहुंचे।
मिरखशाह ने आदेश दिया कि झूलेलाल को कैद कर लिया जाए।
झूलेलाल ने वरुण देव का रूप धारण किया और चारों ओर पानी भर गया।
दरबार के लोग पानी में डूबने लगे और मिरखशाह के होश ठिकाने आ गए।
मिरखशाह डरकर झूलेलाल के चरणों में गिर पड़ा और उनकी जय-जयकार करने लगा।
मिरखशाह ने अपना आदेश वापस लिया, और लोगों के सभी कष्ट समाप्त हो गए।
विक्रम संवत 1020, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चौदस को यह शुभ घटना घटी।
झूलेलाल ने भक्तों के सभी कष्ट दूर कर जल में समाधि ले ली।
जो आज भी झूलेलाल का ध्यान करते हैं, वरुण देव उनकी भलाई करते हैं।
जो कोई इस चालीसा का 40 दिनों तक पाठ करता है, उसे मनचाहा फल और सुखमय जीवन प्राप्त होता है।
Shri Jhulelal Chalisa Meaning in English
Victory to the Water God, the embodiment of divine light.
Glory to Amar Udero Lal, the unique and eternal Jhulelal.
Ratanlal, the son of Ratanani, is like the child of Devki and revered by the entire world.
Dariya Shah, the incarnation of Varun Dev, brings joy and fulfillment to His devotees.
Hail to the upholder of dharma, the living saint who removes the pain and suffering of devotees.
In Vikram Samvat 1007, on the auspicious day of Chaitra Shukla Dwitiya, the Lord appeared.
In the village of Nasarpur, Sindh, the Lord incarnated to relieve the sorrows of the people.
Sindh’s capital, Thatha, was ruled by Mirak Shah, a proud and tyrannical king.
He was deceitful, cunning, cruel, and a tyrant with impure thoughts.
He forced religious conversions on everyone, causing immense suffering to the people.
He issued orders and announced that everyone must convert to Islam.
The Sindhi people became terrified and turned to their Ishta Dev for help.
They worshipped Varun Dev in various ways, fasting without water or food day and night.
They recited prayers daily and meditated on God in every household.
Suddenly, the Sindhu River roared, and new hope and joy spread all around.
Varun Dev heard their prayers and appeared riding a fish.
He appeared as a divine being, a manifestation of Brahma, holding a sacred book in His hand.
All men and women rejoiced and praised the unparalleled glory of Varun Dev.
Cheers of victory echoed everywhere, and a new dawn of hope arrived.
Mirak Shah, the tyrant, declared that he would destroy all their strength.
Varun Dev promised to remove injustice and take away the burdens of the world by incarnating in Nasarpur.
He announced that He would be born as a child in the courtyard of Ratanrai and Ratanani.
Happiness spread in Ratanrai’s home as Jhulelal incarnated, and everyone gave their blessings.
Every household sang auspicious songs, as Jhulelal arrived to remove all suffering.
The news reached Mirak Shah, who angrily sent his minister to investigate.
When the minister saw the child, he lost all his composure and courage.
He was mesmerized by the divine and mysterious acts of Sai (Jhulelal).
The minister saw the child transform into a young warrior, which bewildered his mind.
In the form of a warrior, the Lord appeared, and the minister’s arrogance vanished.
Jhulelal gave the minister a message to deliver to King Mirak Shah.
The message was to abandon his pride and treat Hindus and Muslims as equals.
Stop daily atrocities and give up the idea of forced religious conversions.
But Mirak Shah, full of arrogance, refused to accept the words of Varun Dev.
One day, Jhulelal rode His horse and went to the king’s court.
Mirak Shah ordered his soldiers to capture Jhulelal.
Jhulelal took the form of Varun Dev, and the court was flooded with water.
The courtiers struggled in the water, and Mirak Shah finally realized his mistake.
Mirak Shah fell at Jhulelal’s feet and praised Him, accepting His divinity.
Mirak Shah withdrew his orders, and peace returned to the people everywhere.
In Vikram Samvat 1020, on the auspicious day of Bhadrapada Shukla Chaudas, this event was commemorated.
Jhulelal removed all the hardships of His devotees and took Samadhi in the waters.
Even today, those who meditate on Him are blessed by Varun Dev with prosperity and happiness.
Whoever recites this Chalisa for forty days will receive their heart’s desires and lead a happy life.
Lyrics, hymns, and spiritual verses displayed on Kriyasya are presented strictly for cultural, devotional, and educational purposes under the Fair Use doctrine. We deeply revere all original composers, traditional lyricists, and recording artists, and do not promote copyright infringement. If you enjoy this music, please support the artists by purchasing their official releases on licensed platforms such as YouTube Music, Spotify, Gaana, JioSaavn, and Apple Music. Copyright owners or authorized representatives may contact us directly at [email protected] regarding any content verification or takedown requests; our compliance desk reviews and resolves all legitimate notices within 48 hours.