Kriyasya PULSE
अध्यात्म Bhajan

ye baba to mera rakhwala hai

Listen and chant ye baba to mera rakhwala hai, dedicated to Lord Divine. Complete Hindi lyrics, Hinglish phonetic recitation, and spiritual meaning.

लेखक: Pulse Companion 2 मिनट का पाठ अपडेट: September 13, 2026 Curated by Kriyasya

Experience the sacred vibration of ye baba to mera rakhwala hai, a profound devotional hymn dedicated. Read the authentic Devanagari lyrics, phonetic Hinglish chanting guide, soulful Hindi भावार्थ, and English spiritual translation below.

ye baba to mera rakhwala hai — सम्पूर्ण पाठ (Hindi Lyrics)

जब मन मेरा घबराए, कोई राह नज़र ना आये,
ये हाथ पकड़ के मेरा, मुझे मंज़िल तक ले जाये,
ये बाबा तो मेरा रखवाला है, मुझे पल पल संभाला है॥

कोई भी पास नहीं था, तब ये ही साथ खड़ा था,
मुझ दीन हीन कि खातिर दीनो का नाथ लड़ा था,
मेरे सिर पे हाथ फिराया, मुझे अपने गले लगाया,
मैं हर दम साथ हूँ तेरे, मुझको एहसास कराया,
ये बाबा तो मेरा रखवाला है॥

दर्दों को सहते सहते कितना मैं टूट गया था,
रो रो कर इन आँखों का हर आंसू सूख गया था,
मेरे श्याम ने मुझे निहारा, दुःख मेट दिया है सारा,
अब इसके भरोसे छोड़ा, मैंने ये जीवन सारा,
ये बाबा तो मेरा रखवाला है॥

मेरे मन के उपवन का मेरा श्याम बना है माली,
इनकी शीतल छाया में महकी हैं डाली डाली,
आनंद का फूल खिलाया, जीवन मधुबन है बनाया,
अपनी किरपा का अमृत, मुझ पर है खूब लुटाया,
ये बाबा तो मेरा रखवाला है॥

अंतिम अरदास यही है मेरे श्याम का ही हो जाऊँ,
गोदी में श्याम प्रभु की मैं सिर रख के सो जाऊँ,
मुझे देख श्याम मुस्काये, मेरी रूह चैन तब पाए,
फिर तरूण श्याम मस्ती में, लेकर इकतारा गाये,
ये बाबा तो मेरा रखवाला है॥

ye baba to mera rakhwala hai — Phonetic Romanized Chanting (Hinglish)

Jab mann mera ghabraye, koi raah nazar na aaye,
Ye haath pakad ke mera, mujhe manzil tak le jaaye,
Ye Baba toh mera rakhwala hai, mujhe pal pal sambhala hai॥

Koi bhi paas nahi tha, tab ye hi saath khada tha,
Mujh deen heen ki khatir deeno ka naath lada tha,
Mere sir pe haath firaya, mujhe apne gale lagaya,
Main har dum saath hoon tere, mujhko ehsaas karaya,
Ye Baba toh mera rakhwala hai॥

Dardon ko sehte sehte kitna main toot gaya tha,
Ro ro kar in aankhon ka har aansu sookh gaya tha,
Mere Shyam ne mujhe nihara, dukh met diya hai saara,
Ab iske bharose chhoda, maine ye jeevan saara,
Ye Baba toh mera rakhwala hai॥

Mere mann ke upvan ka mera Shyam bana hai maali,
Inki sheetal chhaya mein mehki hain daali daali,
Anand ka phool khilaya, jeevan madhuban hai banaya,
Apni kripa ka amrit, mujh par hai khoob lutaya,
Ye Baba toh mera rakhwala hai॥

Antim ardaas yahi hai mere Shyam ka hi ho jaaun,
Godi mein Shyam Prabhu ki main sir rakh ke so jaaun,
Mujhe dekh Shyam muskaye, meri rooh chain tab paaye,
Phir Tarun Shyam masti mein, lekar iktara gaaye,
Ye Baba toh mera rakhwala hai॥

भक्ति भावार्थ एवं आध्यात्मिक सार (Spiritual Meaning)

हिन्दी भावार्थ

यह भजन ईश्वर या गुरु के प्रति पूर्ण समर्पण और विश्वास को दर्शाता है। भक्त मानता है कि जब वह अकेला और असहाय महसूस करता है, तो ईश्वर ही उसका सच्चा रक्षक और मार्गदर्शक है, जो हर पल उसकी रक्षा करता है और उसे मंज़िल तक ले जाता है। यह ईश्वर की असीम कृपा और प्रेम का अनुभव है।

English Spiritual Translation

This hymn expresses profound surrender and unwavering faith in the Divine, portraying God as the ultimate protector and guide. When the devotee feels lost and alone, this divine presence holds their hand, leading them towards their ultimate destination. It is a testament to the boundless grace and love that sustains the soul through every trial.

भक्ति साहित्य, भजन एवं कॉपीराइट सूचना

क्रियास्य पर प्रदर्शित सभी भक्ति भजन, आरती, चालीसा एवं स्तोत्र के बोल केवल सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत भक्ति उपासना के उद्देश्य से प्रस्तुत किए गए हैं। हम सभी मूल रचनाकारों, संगीतकारों एवं कलाकारों का पूर्ण सम्मान करते हैं तथा किसी भी प्रकार के कॉपीराइट उल्लंघन को प्रोत्साहित नहीं करते हैं। यदि आप इस संगीत का आनंद लेते हैं, तो कृपया संबंधित कलाकारों का समर्थन करें और यूट्यूब म्यूजिक, स्पॉटिफाय, गाना, जियोसावन अथवा एप्पल म्यूजिक जैसे अधिकृत प्लेटफॉर्म से मूल संगीत सुनें या खरीदें। गीत के अधिकार धारक किसी भी प्रकार की आपत्ति अथवा सामग्री संबंधित समाधान के लिए [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं; हमारी टीम 48 घंटे के भीतर त्वरित समाधान सुनिश्चित करती है।

Share This Insight Bhajans

Listen and chant ye baba to mera rakhwala hai, dedicated to Lord Divine. Complete Hindi lyrics, Hinglish phonetic recitation, and spiritual meaning.

ye baba to mera rakhwala hai

Share to WhatsApp Post