Experience the sacred vibration of vishwas jaruri hai, a profound devotional hymn dedicated. Read the authentic Devanagari lyrics, phonetic Hinglish chanting guide, soulful Hindi भावार्थ, and English spiritual translation below.
vishwas jaruri hai — सम्पूर्ण पाठ (Hindi Lyrics)
तेरा साथ निभाएगा, विश्वास जरूरी है।
तेरी बिगड़ी बनाएगा, विश्वास जरूरी है।
तेरा साथ निभाएगा, विश्वास जरूरी है॥
जिस दिन भी तू सच्चे मन से इसका हो जाएगा,
उस दिन से तू हर पल इसको अपने संग पाएगा।
तेरे संग संग चलेगा, ये आभास जरूरी है।
तेरा साथ निभाएगा, विश्वास जरूरी है॥
होके मगन तू जब भी इसके भजनों को गाएगा,
गर हो भरोसा सच्चा, तेरे सामने आ जाएगा।
प्यास नैनो की बुझाएगा, पर प्यास जरूरी है।
तेरा साथ निभाएगा, विश्वास जरूरी है॥
श्याम नाम की मस्ती में तू अरविंद अब तो खो जा,
छोड़के चिंता और फिकर, तु उसकी गोद में सो जा।
हाथ सिर पर फिर आएगा, एहसास जरूरी है।
तेरा साथ निभाएगा, विश्वास जरूरी है॥
vishwas jaruri hai — Phonetic Romanized Chanting (Hinglish)
Tera saath nibhayega, vishwas jaruri hai.<nTeri bigdi banayega, vishwas jaruri hai.<nTera saath nibhayega, vishwas jaruri hai.
Jis din bhi tu sachche man se iska ho jayega,
Us din se tu har pal isko apne sang payega.
Tere sang sang chalega, ye aabhas jaruri hai.
Tera saath nibhayega, vishwas jaruri hai.
Hoke magan tu jab bhi iske bhajano ko gayega,
Gar ho bharosa sachcha, tere saamne aa jayega.
Pyaas naino ki bujhayega, par pyaas jaruri hai.
Tera saath nibhayega, vishwas jaruri hai.
Shyam naam ki masti mein tu Arvind ab toh kho ja,
Chhodke chinta aur fikar, tu uski god mein so ja.
Haath sir par phir aayega, ehsaas jaruri hai.
Tera saath nibhayega, vishwas jaruri hai.
भक्ति भावार्थ एवं आध्यात्मिक सार (Spiritual Meaning)
ईश्वर पर अटूट विश्वास ही हमें जीवन की हर परिस्थिति में संभालता है और हमारी बिगड़ी दशा को सुधारता है। जब हम पूर्ण समर्पण से प्रभु को अपना मान लेते हैं, तो वे हर पल हमारे साथ रहते हैं, यह अनुभव ही हमें शक्ति देता है।
Unwavering faith is the divine hand that guides us through life’s trials, transforming despair into hope. When the heart surrenders completely, the soul experiences the constant presence of the Divine, a profound assurance that sustains us.
क्रियास्य पर प्रदर्शित सभी भक्ति भजन, आरती, चालीसा एवं स्तोत्र के बोल केवल सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत भक्ति उपासना के उद्देश्य से प्रस्तुत किए गए हैं। हम सभी मूल रचनाकारों, संगीतकारों एवं कलाकारों का पूर्ण सम्मान करते हैं तथा किसी भी प्रकार के कॉपीराइट उल्लंघन को प्रोत्साहित नहीं करते हैं। यदि आप इस संगीत का आनंद लेते हैं, तो कृपया संबंधित कलाकारों का समर्थन करें और यूट्यूब म्यूजिक, स्पॉटिफाय, गाना, जियोसावन अथवा एप्पल म्यूजिक जैसे अधिकृत प्लेटफॉर्म से मूल संगीत सुनें या खरीदें। गीत के अधिकार धारक किसी भी प्रकार की आपत्ति अथवा सामग्री संबंधित समाधान के लिए [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं; हमारी टीम 48 घंटे के भीतर त्वरित समाधान सुनिश्चित करती है।