Experience the sacred vibration of tune aake thaam liya hai, a profound devotional hymn dedicated. Read the authentic Devanagari lyrics, phonetic Hinglish chanting guide, soulful Hindi भावार्थ, and English spiritual translation below.
tune aake thaam liya hai — सम्पूर्ण पाठ (Hindi Lyrics)
हम भटक रहे मारे मारे,
दुःख, दर्द, मुसीबत के हारे।
जिस दिन से तेरा नाम लिया है,
तूने आके थाम लिया है।।
इस जीवन की एक तमन्ना,
अगला जनम जो पाऊं।
उस जीवन में भी मैं तेरा,
सेवक बनकर आऊं।।
तू बन के चले मेरी परछाई,
मैंने राह में जब ठोकर खाई।
जिस दिन से तेरा नाम लिया है,
तूने आके थाम लिया है।।
मेरी नैया बीच भंवर,
तूफ़ान खड़ा है आगे।
क्यों घबराऊँ मैं जब बैठा,
बाबा मेरे सागे।।
है गर्दिश में मेरे तारे,
छाए राहों में अंधियारे।
जिस दिन से तेरा नाम लिया है,
तूने आके थाम लिया है।।
लाख मुसीबत आये सर पे,
तूने साथ ना छोड़ा।
अपनों ने मुख मोड़ा लेकिन,
तूने मुंह ना मोड़ा।।
पुष्कर को जान से प्यारा है,
विशाल का तू ही सहारा है।
मैंने तेरा नाम लिया है,
तूने आके थाम लिया है।।
जिस दिन से तेरा नाम लिया है,
तूने आके थाम लिया है।।
tune aake thaam liya hai — Phonetic Romanized Chanting (Hinglish)
Hum bhatak rahe maare maare,
Dukh, dard, museebat ke haare.
Jis din se tera naam liya hai,
Tune aake thaam liya hai।।
Is jeevan ki ek tamanna,
Agla janam jo paaun.
Us jeevan mein bhi main tera,
Sevak bankar aaun।।
Tu ban ke chale meri parchhai,
Maine raah mein jab thokar khaai.
Jis din se tera naam liya hai,
Tune aake thaam liya hai।।
Meri naiya beech bhanwar,
Toofan khada hai aage.
Kyon ghabraun main jab baitha,
Baba mere saage।।
Hai gardish mein mere taare,
Chhaye raahon mein andhiyaare.
Jis din se tera naam liya hai,
Tune aake thaam liya hai।।
Laakh museebat aaye sar pe,
Tune saath na chhoda.
Apnon ne mukh moda lekin,
Tune munh na moda।।
Pushkar ko jaan se pyaara hai,
Vishal ka tu hi sahaara hai.
Maine tera naam liya hai,
Tune aake thaam liya hai।।
Jis din se tera naam liya hai,
Tune aake thaam liya hai।।
भक्ति भावार्थ एवं आध्यात्मिक सार (Spiritual Meaning)
यह भजन ईश्वर के प्रति पूर्ण समर्पण और विश्वास को दर्शाता है। भक्त स्वीकार करता है कि वह जीवन की कठिनाइयों में भटक रहा था, परन्तु ईश्वर का नाम लेते ही उसे सहारा मिल गया और जीवन संवर गया। यह ईश्वर की असीम कृपा और भक्त के प्रति अटूट स्नेह का भाव व्यक्त करता है।
This hymn expresses the profound solace found in divine refuge, acknowledging a past of aimless wandering through life’s tribulations. The moment the devotee invoked the Divine Name, a steadfast hand offered unwavering support, transforming their existence. It speaks to the boundless grace that embraces the soul, offering an unshakeable anchor amidst life’s storms.
क्रियास्य पर प्रदर्शित सभी भक्ति भजन, आरती, चालीसा एवं स्तोत्र के बोल केवल सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत भक्ति उपासना के उद्देश्य से प्रस्तुत किए गए हैं। हम सभी मूल रचनाकारों, संगीतकारों एवं कलाकारों का पूर्ण सम्मान करते हैं तथा किसी भी प्रकार के कॉपीराइट उल्लंघन को प्रोत्साहित नहीं करते हैं। यदि आप इस संगीत का आनंद लेते हैं, तो कृपया संबंधित कलाकारों का समर्थन करें और यूट्यूब म्यूजिक, स्पॉटिफाय, गाना, जियोसावन अथवा एप्पल म्यूजिक जैसे अधिकृत प्लेटफॉर्म से मूल संगीत सुनें या खरीदें। गीत के अधिकार धारक किसी भी प्रकार की आपत्ति अथवा सामग्री संबंधित समाधान के लिए [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं; हमारी टीम 48 घंटे के भीतर त्वरित समाधान सुनिश्चित करती है।