Experience the sacred vibration of Tumhara Sawagat Hai Maa Tum Aao Singh Ki Swar Bankar Rango Ki Fuhar Bnkar, a profound devotional hymn dedicated. Read the authentic Devanagari lyrics, phonetic Hinglish chanting guide, soulful Hindi भावार्थ, and English spiritual translation below.
Tumhara Sawagat Hai Maa Tum Aao Singh Ki Swar Bankar Rango Ki Fuhar Bnkar — सम्पूर्ण पाठ (Hindi Lyrics)
तुम्हारा स्वागत है माँ, तुम आओ,
सिंह की सवार बनकर,
रंगों की फुहार बनकर,
पुष्पों की बहार बनकर,
सुहागन का श्रंगार बनकर।
तुम्हारा स्वागत है माँ, तुम आओ,
खुशियाँ अपार बनकर,
रिश्तों में प्यार बनकर,
बच्चों का दुलार बनकर,
समाज में संस्कार बनकर।
तुम्हारा स्वागत है माँ, तुम आओ,
रसोई में प्रसाद बनकर,
व्यापार में लाभ बनकर,
घर में आशीर्वाद बनकर,
मुँह मांगी मुराद बनकर।
तुम्हारा स्वागत है माँ, तुम आओ,
संसार में उजाला बनकर,
अमृत रस का प्याला बनकर,
पारिजात की माला बनकर,
भूखों का निवाला बनकर।
तुम्हारा स्वागत है माँ, तुम आओ,
शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी बनकर,
चंद्रघंटा, कूष्माण्डा बनकर,
स्कंदमाता, कात्यायनी बनकर,
कालरात्रि, महागौरी बनकर,
माता सिद्धिदात्री बनकर।
तुम्हारा स्वागत है माँ, तुम आओ,
तुम्हारे आने से नव-निधियां,
स्वयं ही चली आएंगी,
तुम्हारी दास बनकर।
तुम्हारा स्वागत है माँ, तुम आओ।
Phonetic Hinglish Chanting Guide
Tumhara swagat hai Maa, tum aao,
Singh ki sawaar bankar,
Rango ki fuhaar bankar,
Pushpon ki bahaar bankar,
Suhagan ka shringaar bankar.
Tumhara swagat hai Maa, tum aao,
Khushiyan apaar bankar,
Rishton mein pyaar bankar,
Bachchon ka dulaar bankar,
Samaaj mein sanskaar bankar.
Tumhara swagat hai Maa, tum aao,
Rasoi mein prasaad bankar,
Vyapaar mein laabh bankar,
Ghar mein aashirwad bankar,
Munh maangi muraad bankar.
Tumhara swagat hai Maa, tum aao,
Sansaar mein ujaala bankar,
Amrit ras ka pyaala bankar,
Parijaat ki maala bankar,
Bhookhon ka niwala bankar.
Tumhara swagat hai Maa, tum aao,
Shailputri, Brahmacharini bankar,
Chandraghanta, Kushmanda bankar,
Skandmata, Katyayani bankar,
Kaalratri, Mahagauri bankar,
Mata Siddhidatri bankar.
Tumhara swagat hai Maa, tum aao,
Tumhare aane se nav-nidhiyan,
Swayam hi chali aayengi,
Tumhari daas bankar.
Tumhara swagat hai Maa, tum aao.
पवित्र भावार्थ (Hindi Bhavarth)
यह भजन माँ भगवती के आगमन का अत्यंत भावपूर्ण स्वागत है। भक्त माँ से प्रार्थना कर रहा है कि वे विभिन्न रूपों में आकर जीवन के हर पहलू को सुशोभित करें, जैसे शक्ति, सौंदर्य, समृद्धि और संस्कार। माँ का आगमन ही समस्त सुख-समृद्धि और पूर्णता का प्रतीक है।
Spiritual Essence & English Meaning
This hymn is a heartfelt welcome to the Divine Mother's arrival, invoking Her presence in myriad forms to bless every aspect of life. The devotee yearns for Her to manifest as strength, beauty, prosperity, and virtue, signifying that Her advent brings ultimate joy and fulfillment. Her arrival is the harbinger of all blessings and completeness.
Immerse in Kriyasya Devotional World
Listen to continuous meditative chanting, daily prayers, and sacred aartis in Kriyasya Devotional World.
क्रियास्य पर प्रदर्शित सभी भक्ति भजन, आरती, चालीसा एवं स्तोत्र के बोल केवल सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत भक्ति उपासना के उद्देश्य से प्रस्तुत किए गए हैं। हम सभी मूल रचनाकारों, संगीतकारों एवं कलाकारों का पूर्ण सम्मान करते हैं तथा किसी भी प्रकार के कॉपीराइट उल्लंघन को प्रोत्साहित नहीं करते हैं। यदि आप इस संगीत का आनंद लेते हैं, तो कृपया संबंधित कलाकारों का समर्थन करें और यूट्यूब म्यूजिक, स्पॉटिफाय, गाना, जियोसावन अथवा एप्पल म्यूजिक जैसे अधिकृत प्लेटफॉर्म से मूल संगीत सुनें या खरीदें। गीत के अधिकार धारक किसी भी प्रकार की आपत्ति अथवा सामग्री संबंधित समाधान के लिए [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं; हमारी टीम 48 घंटे के भीतर त्वरित समाधान सुनिश्चित करती है।