Experience the sacred vibration of tan to mandir hai, a profound devotional hymn dedicated. Read the authentic Devanagari lyrics, phonetic Hinglish chanting guide, soulful Hindi भावार्थ, and English spiritual translation below.
tan to mandir hai — सम्पूर्ण पाठ (Hindi Lyrics)
तन तो मंदिर है, हृदय है वृन्दावन,
वृन्दावन में हैं बसे, राधिका कृष्ण,
तन तो मंदिर है, हृदय है वृन्दावन॥
हरे कृष्णा, हरे कृष्णा
हरे कृष्णा, हरे कृष्णा
प्रेम ही तो तीर्थ है, प्रेम धर्म है,
प्रेम ही है अर्चना, प्रेम कर्म है,
प्रेम ही प्रभु का नाम, प्रेम ही भजन,
तन तो मंदिर है, हृदय है वृन्दावन॥
हरे कृष्णा, हरे कृष्णा
हरे कृष्णा, हरे कृष्णा
कामना को त्याग, भक्ति राह पे तू चल,
वासना में क्यूँ जले, आरती सा जल,
आत्मा मरे नहीं, तन का हो निधन,
तन तो मंदिर है, हृदय है वृन्दावन॥
हरे कृष्णा, हरे कृष्णा
हरे कृष्णा, हरे कृष्णा
जग तो अंधकार है, इससे तू निकल,
ज्ञान का प्रकाश कर, मूढ तू संभल,
राधा कृष्ण के चरण में, नित्य कर नमन,
तन तो मंदिर है, हृदय है वृन्दावन॥
वृन्दावन में हैं बसे, राधिका कृष्ण,
तन तो मंदिर है, हृदय है वृन्दावन॥
हरे कृष्णा, हरे कृष्णा
हरे कृष्णा, हरे कृष्णा
tan to mandir hai — Phonetic Romanized Chanting (Hinglish)
Tan to mandir hai, hriday hai Vrindavan,
Vrindavan mein hain base, Radhika Krishna,
Tan to mandir hai, hriday hai Vrindavan॥
Hare Krishna, Hare Krishna
Hare Krishna, Hare Krishna
Prem hi to teerth hai, prem dharm hai,
Prem hi hai archana, prem karm hai,
Prem hi Prabhu ka naam, prem hi bhajan,
Tan to mandir hai, hriday hai Vrindavan॥
Hare Krishna, Hare Krishna
Hare Krishna, Hare Krishna
Kaamana ko tyaag, bhakti raah pe tu chal,
Vaasana mein kyon jale, aarti sa jal,
Aatma mare nahin, tan ka ho nidhan,
Tan to mandir hai, hriday hai Vrindavan॥
Hare Krishna, Hare Krishna
Hare Krishna, Hare Krishna
Jag to andhkaar hai, isse tu nikal,
Gyaan ka prakaash kar, moodh tu sambhal,
Radha Krishna ke charan mein, nitya kar naman,
Tan to mandir hai, hriday hai Vrindavan॥
Vrindavan mein hain base, Radhika Krishna,
Tan to mandir hai, hriday hai Vrindavan॥
Hare Krishna, Hare Krishna
Hare Krishna, Hare Krishna
भक्ति भावार्थ एवं आध्यात्मिक सार (Spiritual Meaning)
यह भजन सिखाता है कि हमारा शरीर एक मंदिर है और हृदय पवित्र वृन्दावन है, जहाँ श्री राधा-कृष्ण का वास है। प्रेम ही सच्चा तीर्थ, धर्म, पूजा और कर्म है, और इसी प्रेम में प्रभु का नाम और भजन निहित है।
This hymn reveals the body as a sacred temple and the heart as the divine Vrindavan, where the eternal love of Radha and Krishna resides. True pilgrimage, devotion, and action are found in love, which is the essence of chanting the Lord’s name.
क्रियास्य पर प्रदर्शित सभी भक्ति भजन, आरती, चालीसा एवं स्तोत्र के बोल केवल सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत भक्ति उपासना के उद्देश्य से प्रस्तुत किए गए हैं। हम सभी मूल रचनाकारों, संगीतकारों एवं कलाकारों का पूर्ण सम्मान करते हैं तथा किसी भी प्रकार के कॉपीराइट उल्लंघन को प्रोत्साहित नहीं करते हैं। यदि आप इस संगीत का आनंद लेते हैं, तो कृपया संबंधित कलाकारों का समर्थन करें और यूट्यूब म्यूजिक, स्पॉटिफाय, गाना, जियोसावन अथवा एप्पल म्यूजिक जैसे अधिकृत प्लेटफॉर्म से मूल संगीत सुनें या खरीदें। गीत के अधिकार धारक किसी भी प्रकार की आपत्ति अथवा सामग्री संबंधित समाधान के लिए [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं; हमारी टीम 48 घंटे के भीतर त्वरित समाधान सुनिश्चित करती है।