Experience the sacred vibration of sunle fariyad sherawali, a profound devotional hymn dedicated. Read the authentic Devanagari lyrics, phonetic Hinglish chanting guide, soulful Hindi भावार्थ, and English spiritual translation below.
sunle fariyad sherawali — सम्पूर्ण पाठ (Hindi Lyrics)
ओ माँ, ओ माँ, ओ माँ मेरी माँ,
सुन ले फ़रियाद शेरावाली,
माँ, सुन ले फ़रियाद शेरावाली,
तेरे दर का मैं हूँ सवाली,
मैया भर दे मेरी झोली ख़ाली॥
महादेवी हे जगमाता,
जो भी पास तेरे आता,
उसके कष्ट निवारती तू,
बिगड़े भाग सँवारती तू,
नाव तूफ़ां में तूने संभाली,
आबरू निर्धनों की बचा ली,
मैया भर दे मेरी झोली ख़ाली॥
नीलमणि सा तेरा अंग,
सब से अलग है तेरा रंग,
जिसके सिर तू हाथ धरे,
उसका ही उद्धार करे,
तू ही दुर्गा तू ही महाकाली,
शिवदूती पहाड़ वाली,
मैया भर दे मेरी झोली ख़ाली॥
तेरे प्रेम का गंगाजल,
पीकर हो जाए निर्मल,
कोई विधान नहीं आता,
चरणों में रख दूँ माथा,
तेरे दर पर ही कुटिया बना ली,
तेरे नाम की धूनी रमा ली,
मैया भर दे मेरी झोली ख़ाली॥
तीन नेत्र दस भुजा तेरी,
सबसे ऊँची ध्वजा तेरी,
तू माता है जगजननी,
पार कराती वैतरणी,
ज्योत मैंने जो मन में जगा ली,
आई जीवन में जैसे दीवाली,
मैया भर दे मेरी झोली ख़ाली॥
sunle fariyad sherawali — Phonetic Romanized Chanting (Hinglish)
O Maa, O Maa, O Maa meri Maa,
Sun le fariyad Sherawali,
Maa, sun le fariyad Sherawali,
Tere dar ka main hoon sawali,
Maiya bhar de meri jholi khali॥
Mahadevi hey Jagmata,
Jo bhi paas tere aata,
Uske kasht nivarti tu,
Bigde bhaag sanvarti tu,
Naav toofan mein tune sambhali,
Aabru nirdhano ki bacha li,
Maiya bhar de meri jholi khali॥
Neelmani sa tera ang,
Sab se alag hai tera rang,
Jiske sir tu haath dhare,
Uska hi uddhaar kare,
Tu hi Durga tu hi Mahakali,
Shivduti pahad wali,
Maiya bhar de meri jholi khali॥
Tere prem ka Gangajal,
Peekar ho jaaye nirmal,
Koi vidhaan nahin aata,
Charanon mein rakh doon maatha,
Tere dar par hi kutiya bana li,
Tere naam ki dhuni rama li,
Maiya bhar de meri jholi khali॥
Teen netra das bhuja teri,
Sabse oonchi dhwaja teri,
Tu Mata hai Jagjanani,
Paar karati Vaitarani,
Jyot maine jo mann mein jaga li,
Aayi jeevan mein jaise Diwali,
Maiya bhar de meri jholi khali॥
भक्ति भावार्थ एवं आध्यात्मिक सार (Spiritual Meaning)
यह भजन माँ भगवती की करुणा और कृपा का गान है। भक्त अपनी व्यथा माँ के समक्ष रखता है और विश्वास व्यक्त करता है कि माँ ही उसके जीवन की हर समस्या का निवारण कर सकती हैं और उसकी झोली खुशियों से भर सकती हैं। माँ की शरण में ही सच्चा सुख और मुक्ति है।
This hymn is a heartfelt plea to the Divine Mother, seeking solace and fulfillment. The devotee acknowledges Her supreme power to alleviate suffering and bestow blessings, finding ultimate refuge and joy in Her divine presence. Her grace is the ultimate sanctuary, promising to fill the emptiness of the soul with divine love.
क्रियास्य पर प्रदर्शित सभी भक्ति भजन, आरती, चालीसा एवं स्तोत्र के बोल केवल सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत भक्ति उपासना के उद्देश्य से प्रस्तुत किए गए हैं। हम सभी मूल रचनाकारों, संगीतकारों एवं कलाकारों का पूर्ण सम्मान करते हैं तथा किसी भी प्रकार के कॉपीराइट उल्लंघन को प्रोत्साहित नहीं करते हैं। यदि आप इस संगीत का आनंद लेते हैं, तो कृपया संबंधित कलाकारों का समर्थन करें और यूट्यूब म्यूजिक, स्पॉटिफाय, गाना, जियोसावन अथवा एप्पल म्यूजिक जैसे अधिकृत प्लेटफॉर्म से मूल संगीत सुनें या खरीदें। गीत के अधिकार धारक किसी भी प्रकार की आपत्ति अथवा सामग्री संबंधित समाधान के लिए [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं; हमारी टीम 48 घंटे के भीतर त्वरित समाधान सुनिश्चित करती है।