Experience the sacred vibration of Shukar Karu Mere Baba Tera Har Pal, a profound devotional hymn dedicated. Read the authentic Devanagari lyrics, phonetic Hinglish chanting guide, soulful Hindi भावार्थ, and English spiritual translation below.
Shukar Karu Mere Baba Tera Har Pal — सम्पूर्ण पाठ (Hindi Lyrics)
शुक्र करूँ मेरे बाबा तेरा हर पल शुक्र करूँ,
तेरे होते किसी बात की मैं क्यों फ़िक्र करूँ।
शुक्र करूँ मेरे बाबा तेरा हर पल शुक्र करूँ।
भटक रहा था जब जीवन में तूने थामा हाथ मेरा,
अंधियारी राहों में बाबा मुझको मिल गया साथ तेरा।
तेरे उपकारों का मैं पल पल जीकर करूँ,
तेरे होते किसी बात की मैं क्यों फ़िक्र करूँ।
शुक्र करूँ मेरे बाबा तेरा हर पल शुक्र करूँ।
सोच नहीं सकता था बाबा मुझको वो उपहार मिला,
अपनी किस्मत पर इतराऊँ मुझे तेरा दरबार मिला।
बन के मैं दरबारी हर हाल में सब्र करूँ,
तेरे होते किसी बात की मैं क्यों फ़िक्र करूँ।
शुक्र करूँ मेरे बाबा तेरा हर पल शुक्र करूँ।
इतनी तो औकात नहीं मैं तुमको कुछ दे पाऊँ,
तेरे नाम के भाव मैं गा कर तुझको रोज रिझाऊँ।
भाव भजन के मोती मैं तुझको नज़र करूँ,
तेरे होते किसी बात की मैं क्यों फ़िक्र करूँ।
शुक्र करूँ मेरे बाबा तेरा हर पल शुक्र करूँ।
और नहीं कुछ चाहूँ तेरी किरपा यही बनी रहे,
तेरे प्रेम की दौलत से ये संजय हर दम धनी रहे।
तेरी सेवा में ही ये जीवन वसर करूँ,
तेरे होते किसी बात की मैं क्यों फ़िक्र करूँ।
शुक्र करूँ मेरे बाबा तेरा हर पल शुक्र करूँ।
Phonetic Hinglish Chanting Guide
Shukr karoon mere Baba tera har pal shukr karoon,
Tere hote kisi baat ki main kyon fikr karoon.
Shukr karoon mere Baba tera har pal shukr karoon.
Bhatak raha tha jab jeevan mein tune thaama haath mera,
Andhiyari raahon mein Baba mujhko mil gaya saath tera.
Tere upkaaron ka main pal pal jeekar karoon,
Tere hote kisi baat ki main kyon fikr karoon.
Shukr karoon mere Baba tera har pal shukr karoon.
Soch nahin sakta tha Baba mujhko woh uphaar mila,
Apni kismat par itraoon mujhe tera darbaar mila.
Banke main durbari har haal mein sabr karoon,
Tere hote kisi baat ki main kyon fikr karoon.
Shukr karoon mere Baba tera har pal shukr karoon.
Itni toh aukaat nahin main tumko kuch de paoon,
Tere naam ke bhaav main ga kar tujhko roz rijhaoon.
Bhaav bhajan ke moti main tujhko nazar karoon,
Tere hote kisi baat ki main kyon fikr karoon.
Shukr karoon mere Baba tera har pal shukr karoon.
Aur nahin kuch chaahoon teri kirpa yahi bani rahe,
Tere prem ki daulat se yeh Sanjay har dam dhani rahe.
Teri seva mein hi yeh jeevan vasar karoon,
Tere hote kisi baat ki main kyon fikr karoon.
Shukr karoon mere Baba tera har pal shukr karoon.
पवित्र भावार्थ (Hindi Bhavarth)
यह भजन ईश्वर के प्रति असीम कृतज्ञता व्यक्त करता है, जो जीवन के अंधकार में मार्गदर्शक बनकर आशा की किरण बने। ईश्वर की कृपा और उपस्थिति में, भक्त किसी भी सांसारिक चिंता से मुक्त होकर, केवल प्रेम और सेवा में ही अपना जीवन समर्पित करना चाहता है।
Spiritual Essence & English Meaning
This hymn is a profound expression of gratitude towards the Divine, who becomes the guiding light in life's darkness. With God's grace and presence, the devotee finds freedom from worldly anxieties, desiring only to dedicate their life to love and service.
Immerse in Kriyasya Devotional World
Listen to continuous meditative chanting, daily prayers, and sacred aartis in Kriyasya Devotional World.
क्रियास्य पर प्रदर्शित सभी भक्ति भजन, आरती, चालीसा एवं स्तोत्र के बोल केवल सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत भक्ति उपासना के उद्देश्य से प्रस्तुत किए गए हैं। हम सभी मूल रचनाकारों, संगीतकारों एवं कलाकारों का पूर्ण सम्मान करते हैं तथा किसी भी प्रकार के कॉपीराइट उल्लंघन को प्रोत्साहित नहीं करते हैं। यदि आप इस संगीत का आनंद लेते हैं, तो कृपया संबंधित कलाकारों का समर्थन करें और यूट्यूब म्यूजिक, स्पॉटिफाय, गाना, जियोसावन अथवा एप्पल म्यूजिक जैसे अधिकृत प्लेटफॉर्म से मूल संगीत सुनें या खरीदें। गीत के अधिकार धारक किसी भी प्रकार की आपत्ति अथवा सामग्री संबंधित समाधान के लिए [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं; हमारी टीम 48 घंटे के भीतर त्वरित समाधान सुनिश्चित करती है।