Experience the sacred vibration of Shri Ram Mere Kutiya Men Kab Padhayenge, a profound devotional hymn dedicated to Lord Ram. Read the authentic Devanagari lyrics, phonetic Hinglish chanting guide, soulful Hindi भावार्थ, and English spiritual translation below.
Shri Ram Mere Kutiya Men Kab Padhayenge — सम्पूर्ण पाठ (Hindi Lyrics)
मेरे राम श्रीराम कुटिया में कब पधारेंगे ।
बूढ़ी भिलनी को प्रभु कब उबारेंगे । मेरे..
नाना पुष्पों से रास्ता सजाऊँगी मैं,
राम ही राम बस गुनगुनाऊँगी मैं ।
उनका श्रृंगार कर हम सँवारेंगे,
मेरे राम श्रीराम कुटिया में कब पधारेंगे ।
पैर धोकर के मैं चरणामृत पाऊँगी,
दोनों कर जोड़कर उनको सिर नवाऊँगी ।
काला तिल देके नज़रें उतारेंगे,
मेरे राम श्रीराम कुटिया में कब पधारेंगे ।
रोरी चन्दन लगा उनका वंदन करूँ,
पुष्पहारों से मैं अभिनंदन करूँ ।
दोनों आँखों में उनको बिठाएँगे,
मेरे राम श्रीराम कुटिया में कब पधारेंगे ।
भोग बेरों के उनको लगाऊँगी मैं,
प्रेम रस से भरे ये बताऊँगी मैं ।
कोटि जन्मों को राजेन्द्र सँवारेंगे,
मेरे राम श्रीराम कुटिया मैं कब पधारेंगे ।
Phonetic Hinglish Chanting Guide
Mere Ram Shriram kutiya mein kab padhaarenge.
Budhi Bhilni ko Prabhu kab ubaarenge. Mere..
Naana pushpon se raasta sajaungi main,
Ram hi Ram bas gungunaungi main.
Unka shringaar kar hum sanvaarenge,
Mere Ram Shriram kutiya mein kab padhaarenge.
Pair dhokar ke main charanamrit paungi,
Dono kar jodkar unko sir navaungi.
Kaala til deke nazrein utaarenge,
Mere Ram Shriram kutiya mein kab padhaarenge.
Rori chandan laga unka vandan karoon,
Pushphaaron se main abhinandan karoon.
Dono aankhon mein unko bithayenge,
Mere Ram Shriram kutiya mein kab padhaarenge.
Bhog beron ke unko lagaungi main,
Prem ras se bhare ye bataungi main.
Koti janmon ko Rajendra sanvaarenge,
Mere Ram Shriram kutiya mein kab padhaarenge.
पवित्र भावार्थ (Hindi Bhavarth)
यह भजन प्रभु श्री राम के प्रति एक अनन्य भक्त की आतुर प्रतीक्षा और प्रेम को दर्शाता है। भक्त अपनी कुटिया को सजाकर, प्रभु के आगमन की तैयारी कर रहा है, मानो वह शबरी की तरह प्रभु को अपने प्रेम का भोग लगाना चाहता है। यह मिलन की तीव्र अभिलाषा और प्रभु की कृपा से जीवन के उद्धार की प्रार्थना है।
Spiritual Essence & English Meaning
This hymn expresses a devotee's intense longing and love for Lord Shri Ram, eagerly awaiting His arrival. The devotee prepares their humble abode, symbolizing the desire to offer their love and devotion, akin to Shabari offering berries to the Lord. It is a prayer for union and the ultimate salvation through divine grace.
Immerse in Kriyasya Devotional World
Listen to continuous meditative chanting, daily prayers, and sacred aartis in Kriyasya Devotional World.
क्रियास्य पर प्रदर्शित सभी भक्ति भजन, आरती, चालीसा एवं स्तोत्र के बोल केवल सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत भक्ति उपासना के उद्देश्य से प्रस्तुत किए गए हैं। हम सभी मूल रचनाकारों, संगीतकारों एवं कलाकारों का पूर्ण सम्मान करते हैं तथा किसी भी प्रकार के कॉपीराइट उल्लंघन को प्रोत्साहित नहीं करते हैं। यदि आप इस संगीत का आनंद लेते हैं, तो कृपया संबंधित कलाकारों का समर्थन करें और यूट्यूब म्यूजिक, स्पॉटिफाय, गाना, जियोसावन अथवा एप्पल म्यूजिक जैसे अधिकृत प्लेटफॉर्म से मूल संगीत सुनें या खरीदें। गीत के अधिकार धारक किसी भी प्रकार की आपत्ति अथवा सामग्री संबंधित समाधान के लिए [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं; हमारी टीम 48 घंटे के भीतर त्वरित समाधान सुनिश्चित करती है।