Experience the sacred vibration of Payara Saja Hai Tera Dvaar Bhawani, a profound devotional hymn dedicated. Read the authentic Devanagari lyrics, phonetic Hinglish chanting guide, soulful Hindi भावार्थ, and English spiritual translation below.
Payara Saja Hai Tera Dvaar Bhawani — सम्पूर्ण पाठ (Hindi Lyrics)
दरबार तेरा दरबारों में, एक ख़ास एहमियत रखता है ।
उसको वैसा मिल जाता है, जो जैसी नियत रखता है ॥
बड़ा प्यारा सजा है द्वार भवानी ।
भक्तों की लगी है कतार भवानी ॥
ऊँचे पर्वत भवन निराला ।
आ के शीश निवावे संसार, भवानी ॥
प्यारा सजा है द्वार भवानी ॥
जगमग जगमग ज्योत जगे है ।
तेरे चरणों में गंगा की धार, भवानी ॥
तेरे भक्तों की लगी है कतार, भवानी ॥
लाल चुनरिया लाल लाल चूड़ा ।
गले लाल फूलों के सोहे हार, भवानी ॥
प्यारा सजा है द्वार, भवानी ॥
सावन महीना मैया झूला झूले ।
देखो रूप कंजकों का धार भवानी ॥
प्यारा सजा है द्वार भवानी ॥
पल में भरती झोली खाली ।
तेरे खुले दया के भंडार, भवानी ॥
तेरे भक्तों की लगी है कतार, भवानी ॥
लक्खा को है तेरा सहारा माँ ।
करदे अपने सेवक का बेड़ा पार, भवानी ॥
प्यारा सजा है द्वार भवानी ॥
Phonetic Hinglish Chanting Guide
Darbaar tera darbaron mein, ek khaas ehmiyat rakhta hai.
Usko vaisa mil jaata hai, jo jaisi niyat rakhta hai.
Bada pyara saja hai dwaar Bhawani.
Bhakton ki lagi hai kataar Bhawani.
Oonche parvat bhavan nirala.
Aa ke sheesh nivave sansaar, Bhawani.
Pyara saja hai dwaar Bhawani.
Jaggmag jaggmag jyot jage hai.
Tere charanon mein Ganga ki dhaar, Bhawani.
Tere bhakton ki lagi hai kataar, Bhawani.
Laal chunariya laal laal chooda.
Gale laal phoolon ke sohe haar, Bhawani.
Pyara saja hai dwaar, Bhawani.
Saawan mahina Maiya jhoola jhoole.
Dekho roop kanjakon ka dhaar Bhawani.
Pyara saja hai dwaar Bhawani.
Pal mein bharti jholi khaali.
Tere khule daya ke bhandaar, Bhawani.
Tere bhakton ki lagi hai kataar, Bhawani.
Lakkha ko hai tera sahara Maa.
Karde apne sevak ka beda paar, Bhawani.
Pyara saja hai dwaar Bhawani.
पवित्र भावार्थ (Hindi Bhavarth)
यह भजन माँ भगवती के भव्य और दिव्य स्वरूप का वर्णन करता है, जहाँ उनका द्वार भक्तों के लिए आशा और कृपा का केंद्र है। यह बताता है कि माँ अपने भक्तों की सच्ची नियत और पुकार सुनकर उनकी झोली भर देती हैं और जीवन के कष्टों से पार लगाती हैं।
Spiritual Essence & English Meaning
This hymn beautifully describes the magnificent and divine form of Mother Bhavani, whose abode is a sanctuary of hope and grace for her devotees. It emphasizes that the Mother, recognizing sincere intentions, fulfills all desires and guides her followers through life's tribulations.
Immerse in Kriyasya Devotional World
Listen to continuous meditative chanting, daily prayers, and sacred aartis in Kriyasya Devotional World.
क्रियास्य पर प्रदर्शित सभी भक्ति भजन, आरती, चालीसा एवं स्तोत्र के बोल केवल सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत भक्ति उपासना के उद्देश्य से प्रस्तुत किए गए हैं। हम सभी मूल रचनाकारों, संगीतकारों एवं कलाकारों का पूर्ण सम्मान करते हैं तथा किसी भी प्रकार के कॉपीराइट उल्लंघन को प्रोत्साहित नहीं करते हैं। यदि आप इस संगीत का आनंद लेते हैं, तो कृपया संबंधित कलाकारों का समर्थन करें और यूट्यूब म्यूजिक, स्पॉटिफाय, गाना, जियोसावन अथवा एप्पल म्यूजिक जैसे अधिकृत प्लेटफॉर्म से मूल संगीत सुनें या खरीदें। गीत के अधिकार धारक किसी भी प्रकार की आपत्ति अथवा सामग्री संबंधित समाधान के लिए [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं; हमारी टीम 48 घंटे के भीतर त्वरित समाधान सुनिश्चित करती है।