Experience the sacred vibration of Narayan Narayan Narayan Bhajle Ghadi Do Ghadi Narayan, a profound devotional hymn dedicated to Lord Vishnu. Read the authentic Devanagari lyrics, phonetic Hinglish chanting guide, soulful Hindi भावार्थ, and English spiritual translation below.
Narayan Narayan Narayan Bhajle Ghadi Do Ghadi Narayan — सम्पूर्ण पाठ (Hindi Lyrics)
नारायण नारायण नारायण,
भजले घडी दो घडी नारायण,
ये नाम बड़ा अनमोल, बड़े मीठे इसके बोल,
नारायण नारायण नारायण….
ये जीवन की सच्चाई है, मोह माया काम ना आई है,
तूने पाप किये या पुण्य किये, बस यही तेरी कमाई है,
नारायण नारायण नारायण…..
ये तुझपे निर्भर करता है, तू भाव से भज या भय से भज,
हर हाल में ठाकुर खुश होंगे,
तू प्रेम से भज या खीज के भज,
नारायण नारायण नारायण……
साँसों का भरोसा ना कर, ना जाने कब रुक जाये,
कहें कल परसो के चक्कर में, हाथों से वक़्त निकल जाये,
नारायण नारायण नारायण,
कलयुग में हरि को पाने की, नहीं इस से सरल कोई युक्ति,
कहता मोहित, इतिहास गवाह, सिमरन से ही मिलती मुक्ति,
नारायण नारायण नारायण,
Phonetic Hinglish Chanting Guide
Narayan Narayan Narayan,
Bhajle ghadi do ghadi Narayan,
Ye naam bada anmol, bade meethe iske bol,
Narayan Narayan Narayan….
Ye jeevan ki sachchai hai, moh maya kaam na aayi hai,
Tune paap kiye ya punya kiye, bas yahi teri kamai hai,
Narayan Narayan Narayan…..
Ye tujhpe nirbhar karta hai, tu bhav se bhaj ya bhay se bhaj,
Har haal mein Thakur khush honge,
Tu prem se bhaj ya kheej ke bhaj,
Narayan Narayan Narayan……
Saanson ka bharosa na kar, na jaane kab ruk jaaye,
Kahe kal parso ke chakkar mein, haathon se waqt nikal jaaye,
Narayan Narayan Narayan,
Kalyug mein Hari ko paane ki, nahi is se saral koi yukti,
Kehta Mohit, itihas gawah, simran se hi milti mukti,
Narayan Narayan Narayan,
पवित्र भावार्थ (Hindi Bhavarth)
यह भजन हमें सिखाता है कि संसार की मोह-माया क्षणभंगुर है और केवल भगवान नारायण का नाम ही सच्चा धन है। चाहे किसी भी भाव से, प्रेम से या भय से, बस हरि का नाम स्मरण करो, क्योंकि कलयुग में मुक्ति का इससे सरल मार्ग कोई नहीं है।
Spiritual Essence & English Meaning
This hymn is a profound reminder that worldly attachments are fleeting, and only the divine name of Lord Narayan holds true eternal value. Whether through love or fear, chanting His name is the simplest path to liberation in this age of Kali Yuga, as history attests.
Immerse in Kriyasya Devotional World
Listen to continuous meditative chanting, daily prayers, and sacred aartis in Kriyasya Devotional World.
क्रियास्य पर प्रदर्शित सभी भक्ति भजन, आरती, चालीसा एवं स्तोत्र के बोल केवल सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत भक्ति उपासना के उद्देश्य से प्रस्तुत किए गए हैं। हम सभी मूल रचनाकारों, संगीतकारों एवं कलाकारों का पूर्ण सम्मान करते हैं तथा किसी भी प्रकार के कॉपीराइट उल्लंघन को प्रोत्साहित नहीं करते हैं। यदि आप इस संगीत का आनंद लेते हैं, तो कृपया संबंधित कलाकारों का समर्थन करें और यूट्यूब म्यूजिक, स्पॉटिफाय, गाना, जियोसावन अथवा एप्पल म्यूजिक जैसे अधिकृत प्लेटफॉर्म से मूल संगीत सुनें या खरीदें। गीत के अधिकार धारक किसी भी प्रकार की आपत्ति अथवा सामग्री संबंधित समाधान के लिए [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं; हमारी टीम 48 घंटे के भीतर त्वरित समाधान सुनिश्चित करती है।