Experience the sacred vibration of Nanhe Hatho Se Maa Ik Arji Lagaai Hia Jara Sa Dhyan Karo, a profound devotional hymn dedicated to the Divine. Read the authentic Devanagari lyrics, phonetic Hinglish chanting guide, soulful Hindi भावार्थ, and English spiritual translation below.
Nanhe Hatho Se Maa Ik Arji Lagaai Hia Jara Sa Dhyan Karo — सम्पूर्ण पाठ (Hindi Lyrics)
नन्हे हाथों से माँ इक अर्जी लगाई है,
जरा सा ध्यान करो,
जरा सा ध्यान करो,
होती हइयो हाँ दादी सब की सुनवाई है,
जरा सा ध्यान करो,
ना भाव कोई जानूँ न भक्ति पहचानूँ,
मैं बालक इक नादान केवल इतना मानूँ,
हर इक की बिगड़ी तो तूने ही बनाई है,
जरा सा ध्यान करो,
होती हइयो हाँ दादी सब की सुनवाई है,
जरा सा ध्यान करो,
मुझको है सब मंजूर चाहे पास रखो या दूर,
लेकिन कभी जीवन में मत करना मुझे मगरूर,
बिन तेरे नहीं कोई बिलकुल सचाई है,
जरा सा ध्यान करो,
होती हइयो हाँ दादी सब की सुनवाई है,
जरा सा ध्यान करो,
कच्ची मिटटी जैसा मेरा ये जीवन है,
जैसी मर्जी ढालो,
तुम को ही समर्पण है,
शर्मा सेवक तेरा तू उसकी सहाई है,
जरा सा ध्यान करो,
होती हइयो हाँ दादी सब की सुनवाई है,
जरा सा ध्यान करो.
Phonetic Hinglish Chanting Guide
Nanhe haathon se Maa ik arji lagaai hai,
Zara sa dhyaan karo,
Zara sa dhyaan karo,
Hoti haiyo haan Daadi sab ki sunwaai hai,
Zara sa dhyaan karo,
Na bhaav koi jaanoon na bhakti pehchaanoon,
Main baalak ik naadan kewal itna maanoon,
Har ik ki bigdi toh tune hi banaai hai,
Zara sa dhyaan karo,
Hoti haiyo haan Daadi sab ki sunwaai hai,
Zara sa dhyaan karo,
Mujhko hai sab manzoor chaahe paas rakho ya door,
Lekin kabhi jeevan mein mat karna mujhe magroor,
Bin tere nahin koi bilkul sachchaai hai,
Zara sa dhyaan karo,
Hoti haiyo haan Daadi sab ki sunwaai hai,
Zara sa dhyaan karo,
Kachchi mitti jaisa mera yeh jeevan hai,
Jaisi marzi dhalo,
Tum ko hi samarpan hai,
Sharma sevak tera tu uski sahaai hai,
Zara sa dhyaan karo,
Hoti haiyo haan Daadi sab ki sunwaai hai,
Zara sa dhyaan karo.
पवित्र भावार्थ (Hindi Bhavarth)
यह भजन माँ भगवती से एक निष्पाप बालक की भांति की गई प्रार्थना है, जिसमें भक्त अपनी अज्ञानता स्वीकार करते हुए माँ से केवल क्षण भर का ध्यान और कृपा मांग रहा है। माँ की सर्वव्यापी करुणा और हर भक्त की पुकार सुनने की क्षमता पर अटूट विश्वास इस भजन का सार है।
Spiritual Essence & English Meaning
This hymn is a heartfelt plea from a devotee, like an innocent child, to the Divine Mother, seeking just a moment of Her attention and grace. It expresses unwavering faith in the Mother's all-encompassing compassion and Her ability to hear every prayer, acknowledging the devotee's own limitations.
Immerse in Kriyasya Devotional World
Listen to continuous meditative chanting, daily prayers, and sacred aartis in Kriyasya Devotional World.
क्रियास्य पर प्रदर्शित सभी भक्ति भजन, आरती, चालीसा एवं स्तोत्र के बोल केवल सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत भक्ति उपासना के उद्देश्य से प्रस्तुत किए गए हैं। हम सभी मूल रचनाकारों, संगीतकारों एवं कलाकारों का पूर्ण सम्मान करते हैं तथा किसी भी प्रकार के कॉपीराइट उल्लंघन को प्रोत्साहित नहीं करते हैं। यदि आप इस संगीत का आनंद लेते हैं, तो कृपया संबंधित कलाकारों का समर्थन करें और यूट्यूब म्यूजिक, स्पॉटिफाय, गाना, जियोसावन अथवा एप्पल म्यूजिक जैसे अधिकृत प्लेटफॉर्म से मूल संगीत सुनें या खरीदें। गीत के अधिकार धारक किसी भी प्रकार की आपत्ति अथवा सामग्री संबंधित समाधान के लिए [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं; हमारी टीम 48 घंटे के भीतर त्वरित समाधान सुनिश्चित करती है।
