Experience the sacred vibration of mujhko ye vishwas hai mayia, a profound devotional hymn dedicated. Read the authentic Devanagari lyrics, phonetic Hinglish chanting guide, soulful Hindi भावार्थ, and English spiritual translation below.
mujhko ye vishwas hai mayia — सम्पूर्ण पाठ (Hindi Lyrics)
सारे बोलो जय माता दी,
प्रेम से बोलो जय माता दी।
मुझको ये विश्वास है मैया, तू मेरा दुःख टालेगी,
देख मेरे आँख में आँसू, मुझको गले लगा लेगी॥
मेरी ज्योत वाली माँ, मेरी लाटां वाली माँ,
मेरी शेरा वाली माँ, मेरी मेहरा वाली माँ…..
मैं क्या तुझको भेंट करूँ, अब कुछ भी मेरे पास नहीं,
अपने दिल से पूछ के कह दे, क्या मैं तेरा दास नहीं,
अपने दिल से पूछ के कह दे, क्या मैं तेरा दास नहीं,
आया हूँ ये सोच के तू चरणों में मुझे बिठा लेगी,
मुझको ये विश्वास है मैया, तू मेरा दुःख टालेगी,
देख मेरे आँख में आँसू, मुझको गले लगा लेगी……
कोई आस नहीं दुनियाँ से, दुनिया तो बेगानी है,
दर्द ही दर्द है मेरे दिल में, और आँखों में पानी है,
दर्द ही दर्द है मेरे दिल में, और आँखों में पानी है,
सारे जग ने ठुकराया है, तू मुझको अपना लेगी,
मुझको ये विश्वास है मैया, तू मेरा दुःख टालेगी,
देख मेरे आँख में आँसू, मुझको गले लगा लेगी……
करुणा का सागर देखा है, मैंने तेरी निगाहों में,
चलते चलते हार गया हूँ, मैं जीवन की राहों में,
चलते चलते हार गया हूँ, मैं जीवन की राहों में,
तू ही मुझे सहारा देगी, तू ही मुझे संभालेगी,
मुझको ये विश्वास है मैया, तू मेरा दुःख टालेगी,
देख मेरे आँख में आँसू, मुझको गले लगा लेगी,
सारे बोलो जय माता दी,
प्रेम से बोलो जय माता दी।
मुझको ये विश्वास है मैया, तू मेरा दुःख टालेगी,
देख मेरे आँख में आँसू, मुझको गले लगा लेगी।
जय माता दी, जय माता दी, जय माता दी…..
mujhko ye vishwas hai mayia — Phonetic Romanized Chanting (Hinglish)
Saare bolo Jai Mata Di,
Prem se bolo Jai Mata Di.
Mujhko ye vishwas hai maiya, tu mera dukh talegi,
Dekh mere aankh mein aansu, mujhko gale laga legi॥
Meri Jyot wali Maa, meri Laatan wali Maa,
Meri Shera wali Maa, meri Mehra wali Maa…..
Main kya tujhko bhent karoon, ab kuch bhi mere paas nahin,
Apne dil se pooch ke keh de, kya main tera daas nahin,
Apne dil se pooch ke keh de, kya main tera daas nahin,
Aaya hoon ye soch ke tu charanon mein mujhe bithaa legi,
Mujhko ye vishwas hai maiya, tu mera dukh talegi,
Dekh mere aankh mein aansu, mujhko gale laga legi……
Koi aas nahin duniya se, duniya toh begani hai,
Dard hi dard hai mere dil mein, aur aankhon mein paani hai,
Dard hi dard hai mere dil mein, aur aankhon mein paani hai,
Saare jag ne thukraya hai, tu mujhko apna legi,
Mujhko ye vishwas hai maiya, tu mera dukh talegi,
Dekh mere aankh mein aansu, mujhko gale laga legi……
Karuna ka saagar dekha hai, maine teri nigaahon mein,
Chalte chalte haar gaya hoon, main jeevan ki raahon mein,
Chalte chalte haar gaya hoon, main jeevan ki raahon mein,
Tu hi mujhe sahara degi, tu hi mujhe sambhalegi,
Mujhko ye vishwas hai maiya, tu mera dukh talegi,
Dekh mere aankh mein aansu, mujhko gale laga legi,
Saare bolo Jai Mata Di,
Prem se bolo Jai Mata Di.
Mujhko ye vishwas hai maiya, tu mera dukh talegi,
Dekh mere aankh mein aansu, mujhko gale laga legi.
Jai Mata Di, Jai Mata Di, Jai Mata Di…..
भक्ति भावार्थ एवं आध्यात्मिक सार (Spiritual Meaning)
यह भजन माँ भगवती के प्रति अटूट विश्वास और शरणागति को व्यक्त करता है। भक्त अपनी सारी आशाएँ माँ पर न्यौछावर कर देता है, यह जानते हुए कि केवल वही उसके दुखों का निवारण कर सकती हैं और उसे गले लगा सकती हैं। यह पूर्ण समर्पण का भाव है जहाँ भक्त स्वयं को माँ का दास मानकर उसकी कृपा की याचना करता है।
This hymn is a profound expression of unwavering faith and surrender to the Divine Mother. The devotee places all hope in Her, knowing that only She can alleviate suffering and offer solace. It embodies a spirit of complete devotion, where the supplicant acknowledges themselves as a servant, seeking the Mother’s boundless grace and loving embrace.
क्रियास्य पर प्रदर्शित सभी भक्ति भजन, आरती, चालीसा एवं स्तोत्र के बोल केवल सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत भक्ति उपासना के उद्देश्य से प्रस्तुत किए गए हैं। हम सभी मूल रचनाकारों, संगीतकारों एवं कलाकारों का पूर्ण सम्मान करते हैं तथा किसी भी प्रकार के कॉपीराइट उल्लंघन को प्रोत्साहित नहीं करते हैं। यदि आप इस संगीत का आनंद लेते हैं, तो कृपया संबंधित कलाकारों का समर्थन करें और यूट्यूब म्यूजिक, स्पॉटिफाय, गाना, जियोसावन अथवा एप्पल म्यूजिक जैसे अधिकृत प्लेटफॉर्म से मूल संगीत सुनें या खरीदें। गीत के अधिकार धारक किसी भी प्रकार की आपत्ति अथवा सामग्री संबंधित समाधान के लिए [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं; हमारी टीम 48 घंटे के भीतर त्वरित समाधान सुनिश्चित करती है।