Experience the sacred vibration of Mile Ho Tum Baba Bade Naseebo Se Churaya Hai Tumko Kismat Ki Lakeero Se, a profound devotional hymn dedicated. Read the authentic Devanagari lyrics, phonetic Hinglish chanting guide, soulful Hindi भावार्थ, and English spiritual translation below.
Mile Ho Tum Baba Bade Naseebo Se Churaya Hai Tumko Kismat Ki Lakeero Se — सम्पूर्ण पाठ (Hindi Lyrics)
मिले हो तुम बाबा बड़े नसीबों से,
चुराया है तुमको किस्मत की लकीरों से।
तुझे पाके किस्मत मेरी खुल गई है,
यूँ ही रहना अब तुम मेरे होके।
मेरी चाहतों का मुझको सिला मिल गया,
मेरी आरज़ू का गुलशन भी खिल गया।
ज़िन्दगी में मेरे श्याम, जो भी कमी थी,
पाकर बाबा वो ना रही।
सजाया ये जीवन तेरे ही रंगों से,
चुराया है तुमको किस्मत की लकीरों से।
मिले हो तुम बाबा बड़े नसीबों से…
नज़रों में नज़ारे तेरे रहते हैं,
तेरे प्रेम धरा में ही बहते हैं।
एहसान बन के मुझपे किया,
खुशनसीबी तू है मेरा साथिया।
जन्म-जन्म रहना मेरे करीब होके,
चुराया है तुमको किस्मत की लकीरों से।
मिले हो तुम बाबा बड़े नसीबों से…
तू ही बंदगी है, मंज़िल है तू,
तू नाव, मंझधार, मेरा साहिल है तू।
दिलबर तू मेरा, तू ही दिलदार है,
कुंदन का खाटू वाले, तू प्यार है।
मज़ा लखा को आता तुझी में खो के,
चुराया है तुमको किस्मत की लकीरों से।
मिले हो तुम बाबा बड़े नसीबों से…
Phonetic Hinglish Chanting Guide
Mile ho tum Baba bade naseebon se,
Churaya hai tumko kismat ki lakeeron se.
Tujhe paake kismat meri khul gayi hai,
Yun hi rehna ab tum mere hoke.
Meri chaahaton ka mujhko sila mil gaya,
Meri aarzoo ka gulshan bhi khil gaya.
Zindagi mein mere Shyam, jo bhi kami thi,
Paakar Baba woh na rahi.
Sajaya yeh jeevan tere hi rangon se,
Churaya hai tumko kismat ki lakeeron se.
Mile ho tum Baba bade naseebon se…
Nazron mein nazaare tere rehte hain,
Tere prem dhara mein hi behte hain.
Ehsaan ban ke mujhpe kiya,
Khushnaseebi tu hai mera saathiya.
Janm-janm rehna mere kareeb hoke,
Churaya hai tumko kismat ki lakeeron se.
Mile ho tum Baba bade naseebon se…
Tu hi bandagi hai, manzil hai tu,
Tu naav, manjdhaar, mera saahil hai tu.
Dilbar tu mera, tu hi dildar hai,
Kundan ka Khatu waale, tu pyaar hai.
Mazaa lakha ko aata tujhi mein kho ke,
Churaya hai tumko kismat ki lakeeron se.
Mile ho tum Baba bade naseebon se…
पवित्र भावार्थ (Hindi Bhavarth)
यह भजन ईश्वर के प्रति अगाध प्रेम और कृतज्ञता व्यक्त करता है, जिसमें भक्त यह स्वीकार करता है कि उसे ईश्वर की प्राप्ति बड़े सौभाग्य से हुई है। ईश्वर को पाकर जीवन की सारी कमियाँ दूर हो गईं और जीवन आनंदमय हो गया, मानो किस्मत की लकीरों को बदलकर ईश्वर ने स्वयं उसे चुना हो।
Spiritual Essence & English Meaning
This devotional hymn expresses profound love and gratitude towards the Divine, with the devotee acknowledging the immense fortune of attaining God's grace. Upon finding the Divine, all life's deficiencies vanished, filling existence with joy, as if destiny itself was rewritten by the Divine's choosing.
Immerse in Kriyasya Devotional World
Listen to continuous meditative chanting, daily prayers, and sacred aartis in Kriyasya Devotional World.
क्रियास्य पर प्रदर्शित सभी भक्ति भजन, आरती, चालीसा एवं स्तोत्र के बोल केवल सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत भक्ति उपासना के उद्देश्य से प्रस्तुत किए गए हैं। हम सभी मूल रचनाकारों, संगीतकारों एवं कलाकारों का पूर्ण सम्मान करते हैं तथा किसी भी प्रकार के कॉपीराइट उल्लंघन को प्रोत्साहित नहीं करते हैं। यदि आप इस संगीत का आनंद लेते हैं, तो कृपया संबंधित कलाकारों का समर्थन करें और यूट्यूब म्यूजिक, स्पॉटिफाय, गाना, जियोसावन अथवा एप्पल म्यूजिक जैसे अधिकृत प्लेटफॉर्म से मूल संगीत सुनें या खरीदें। गीत के अधिकार धारक किसी भी प्रकार की आपत्ति अथवा सामग्री संबंधित समाधान के लिए [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं; हमारी टीम 48 घंटे के भीतर त्वरित समाधान सुनिश्चित करती है।