Experience the sacred vibration of Meri Naav Bhavar Me Dhole Deg Maag Khaye Hickole, a profound devotional hymn dedicated. Read the authentic Devanagari lyrics, phonetic Hinglish chanting guide, soulful Hindi भावार्थ, and English spiritual translation below.
Meri Naav Bhavar Me Dhole Deg Maag Khaye Hickole — सम्पूर्ण पाठ (Hindi Lyrics)
मेरी नाव भँवर में डोले,
डाग-माग खाए हिचकोले..२
कही डूब ना जाये बाबा, अब तो आके सुध ले ले,
श्याम आओ, श्याम आओ।
लाचार हुई हैं बाहें, पतवार संभल न पाये,
बिन तेरे कौन दयालु, मेरी कश्ती पार लगाये।
इस अनजानी चिंता में मन खोया होल-हौले,
कही डूब ना जाये बाबा, अब तो आके सुध ले ले,
श्याम आओ, श्याम आओ।
मजबूर हुआ हूँ कितना, जग को कैसे बतलाऊँ?
दिल चोर नहीं है मेरा, कैसे विश्वास दिलाऊँ?
मेरी बंद पड़ी किस्मत के, अब तू ही खोले ताले,
कही डूब ना जाये बाबा, अब तो आके सुध ले ले,
श्याम आओ, श्याम आओ।
तेरी दातारी के किस्से, दुनिया से सुने हैं दाता,
अब मेहर करे तो जानूँ, हारे का तू साथ निभाता।
तेरा हर्ष अकेला कह दे, दुःखड़ों को कैसे झेले?
कही डूब ना जाये बाबा, अब तो आके सुध ले ले,
श्याम आओ, श्याम आओ।
Phonetic Hinglish Chanting Guide
Meri naav bhavar mein dole,
Daag-maag khaaye hichkole..2
Kahi doob na jaaye Baba, ab toh aake sudh le le,
Shyam aao, Shyam aao.
Laachaar hui hain baahein, patwaar sambhal na paaye,
Bin tere kaun dayaalu, meri kashti paar lagaaye.
Is anjaani chinta mein mann khoya hol-haule,
Kahi doob na jaaye Baba, ab toh aake sudh le le,
Shyam aao, Shyam aao.
Majboor hua hoon kitna, jag ko kaise batlaaun?
Dil chor nahi hai mera, kaise vishwas dilauun?
Meri band padi kismat ke, ab tu hi khole taale,
Kahi doob na jaaye Baba, ab toh aake sudh le le,
Shyam aao, Shyam aao.
Teri daataari ke kisse, duniya se sune hain Daata,
Ab meher kare toh jaanu, haare ka tu saath nibhaata.
Tera harsh akela keh de, dukhdon ko kaise jhele?
Kahi doob na jaaye Baba, ab toh aake sudh le le,
Shyam aao, Shyam aao.
पवित्र भावार्थ (Hindi Bhavarth)
यह भजन उस भक्त की मार्मिक पुकार है जो जीवन की विषम परिस्थितियों में फंसा हुआ है और उसे लगता है कि उसकी नाव भँवर में फँस गई है। भक्त प्रभु से करुणा की याचना कर रहा है, यह विश्वास व्यक्त करते हुए कि केवल वही इस संकट से उसे उबार सकते हैं।
Spiritual Essence & English Meaning
This poignant plea describes a devotee whose life's boat is caught in the turbulent currents of worldly troubles, feeling utterly lost. The devotee desperately calls out to the Divine, acknowledging that only the Lord's boundless compassion can rescue them from this overwhelming crisis.
Immerse in Kriyasya Devotional World
Listen to continuous meditative chanting, daily prayers, and sacred aartis in Kriyasya Devotional World.
क्रियास्य पर प्रदर्शित सभी भक्ति भजन, आरती, चालीसा एवं स्तोत्र के बोल केवल सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत भक्ति उपासना के उद्देश्य से प्रस्तुत किए गए हैं। हम सभी मूल रचनाकारों, संगीतकारों एवं कलाकारों का पूर्ण सम्मान करते हैं तथा किसी भी प्रकार के कॉपीराइट उल्लंघन को प्रोत्साहित नहीं करते हैं। यदि आप इस संगीत का आनंद लेते हैं, तो कृपया संबंधित कलाकारों का समर्थन करें और यूट्यूब म्यूजिक, स्पॉटिफाय, गाना, जियोसावन अथवा एप्पल म्यूजिक जैसे अधिकृत प्लेटफॉर्म से मूल संगीत सुनें या खरीदें। गीत के अधिकार धारक किसी भी प्रकार की आपत्ति अथवा सामग्री संबंधित समाधान के लिए [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं; हमारी टीम 48 घंटे के भीतर त्वरित समाधान सुनिश्चित करती है।