Experience the sacred vibration of Mere Sapno Me Aate Hai Khatu Ke Baba Shyam, a profound devotional hymn dedicated to Lord Krishna. Read the authentic Devanagari lyrics, phonetic Hinglish chanting guide, soulful Hindi भावार्थ, and English spiritual translation below.
Mere Sapno Me Aate Hai Khatu Ke Baba Shyam — सम्पूर्ण पाठ (Hindi Lyrics)
मेरे सपनों में आते हैं खाटू के बाबा श्याम,
खाटू के बाबा श्याम,
सपनों में दिखते हैं मुझको खाटू के प्यारे नज़ारे,
बैठे सिंहासन बाबा करते हैं मुझको इशारे।
वो हाथ हिलाते हैं, दर पे बुलाते हैं,
थोड़ा मुस्कुराते हैं, खाटू के बाबा श्याम,
मेरे सपनों में आते हैं…
लहराते देखे हैं हमने श्याम निशान हज़ारों,
हारे के साथी यही हैं, प्रेम से इनको पुकारो।
जो पैदल चलते हैं, संग उनके रहते हैं,
रास्ता दिखलाते हैं, खाटू के बाबा श्याम,
मेरे सपनों में आते हैं…
सपनों में रोज़ आते हो, एक दिन सचमुच आना,
श्याम करे थोड़ी सेवा, हाथों से मेरे करवाना।
सपने मेरे सच होंगे, दोनों एक संग होंगे,
पूरे होंगे अरमान, खाटू के बाबा श्याम,
मेरे सपनों में आते हैं…
Phonetic Hinglish Chanting Guide
Mere sapno mein aate hain Khatu ke Baba Shyam,
Khatu ke Baba Shyam,
Sapno mein dikhte hain mujhko Khatu ke pyare nazare,
Baithe singhasan Baba karte hain mujhko ishare.
Wo haath hilate hain, dar pe bulate hain,
Thoda muskurate hain, Khatu ke Baba Shyam,
Mere sapno mein aate hain…
Lehrate dekhe hain humne Shyam nishan hazaron,
Haare ke saathi yahi hain, prem se inko pukaro.
Jo paidal chalte hain, sang unke rehte hain,
Rasta dikhlaate hain, Khatu ke Baba Shyam,
Mere sapno mein aate hain…
Sapno mein roz aate ho, ek din sachmuch aana,
Shyam kare thodi seva, haathon se mere karwana.
Sapne mere sach honge, dono ek sang honge,
Poore honge armaan, Khatu ke Baba Shyam,
Mere sapno mein aate hain…
पवित्र भावार्थ (Hindi Bhavarth)
यह भजन खाटू वाले श्याम बाबा के प्रति गहरी आस्था और प्रेम को व्यक्त करता है। भक्त के हृदय में बाबा की छवि बसी है, जो उसे स्वप्न में दर्शन देकर अपनी कृपा का अनुभव कराते हैं। यह मिलन की आतुरता और बाबा के चरणों में सेवा की अभिलाषा को दर्शाता है।
Spiritual Essence & English Meaning
This hymn expresses profound devotion and longing for Baba Shyam of Khatu, who appears in the devotee's dreams, bestowing grace and a sense of divine presence. It speaks of the heart's yearning for a true meeting and the humble desire to serve at the Lord's feet.
Immerse in Kriyasya Devotional World
Listen to continuous meditative chanting, daily prayers, and sacred aartis in Kriyasya Devotional World.
क्रियास्य पर प्रदर्शित सभी भक्ति भजन, आरती, चालीसा एवं स्तोत्र के बोल केवल सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत भक्ति उपासना के उद्देश्य से प्रस्तुत किए गए हैं। हम सभी मूल रचनाकारों, संगीतकारों एवं कलाकारों का पूर्ण सम्मान करते हैं तथा किसी भी प्रकार के कॉपीराइट उल्लंघन को प्रोत्साहित नहीं करते हैं। यदि आप इस संगीत का आनंद लेते हैं, तो कृपया संबंधित कलाकारों का समर्थन करें और यूट्यूब म्यूजिक, स्पॉटिफाय, गाना, जियोसावन अथवा एप्पल म्यूजिक जैसे अधिकृत प्लेटफॉर्म से मूल संगीत सुनें या खरीदें। गीत के अधिकार धारक किसी भी प्रकार की आपत्ति अथवा सामग्री संबंधित समाधान के लिए [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं; हमारी टीम 48 घंटे के भीतर त्वरित समाधान सुनिश्चित करती है।