Experience the sacred vibration of mere man me guruvar aaye, a profound devotional hymn dedicated. Read the authentic Devanagari lyrics, phonetic Hinglish chanting guide, soulful Hindi भावार्थ, and English spiritual translation below.
mere man me guruvar aaye — सम्पूर्ण पाठ (Hindi Lyrics)
मेरे मन में गुरुवर आये,
मन मेरा पावन हुआ,
सुख ही सुख के बादल छाए,
समता का सावन हुआ।।
मेरे मन में गुरुवर आये।।
भटका रहा मैं भव-भव में लेकिन,
गुरु की शरण न मिली,
अब जाके गुरु की वाणी सुनी है,
ज्ञान की ज्योत जली।
जिनवर की वाणी,
गुरुवर के मुख से,
लगती है ऐसी भली,
सुनकर के जिसको,
पुलकित हृदय में,
संयम की बगिया खिली।
भेद-ज्ञान के पुष्पों से मेरा,
जीवन मनभावन हुआ,
सुख ही सुख के बादल छाए,
समता का सावन हुआ।।
मेरे मन में गुरुवर आये….
मन में मेरे बस है एक इच्छा,
चरणों में गुरु के रहूं,
गुरुवर को देखूं, गुरुवर को सोचूं,
गुरुवर ही मुख से कहूं।
गुरु ने जो मुझको,
राह दिखाई,
उस पर सदा ही चलूं।
गुरु मेरे एक दिन,
भगवन बनेंगे,
मैं भी उन्हीं सा बनूँ।
जिनवाणी की फैली सुगन्धी,
मन मेरा मधुवन हुआ,
सुख ही सुख के बादल छाए,
समता का सावन हुआ।।
मेरे मन में गुरुवर आये….
mere man me guruvar aaye — Phonetic Romanized Chanting (Hinglish)
Mere man mein Guruvar aaye,
Man mera paavan hua,
Sukh hi sukh ke baadal chhaye,
Samta ka saavan hua।।
Mere man mein Guruvar aaye।।
Bhatka raha main bhav-bhav mein lekin,
Guru ki sharan na mili,
Ab jaake Guru ki vaani suni hai,
Gyaan ki jyot jali.
Jinvar ki vaani,
Guruvar ke mukh se,
Lagti hai aisi bhali,
Sunkar ke jisko,
Pulkit hriday mein,
Sanyam ki bagiya khili.
Bhed-gyaan ke pushpon se mera,
Jeevan manbhaavan hua,
Sukh hi sukh ke baadal chhaye,
Samta ka saavan hua।।
Mere man mein Guruvar aaye….
Man mein mere bas hai ek ichha,
Charanon mein Guru ke rahoon,
Guruvar ko dekhoon, Guruvar ko sochoon,
Guruvar hi mukh se kahoon.
Guru ne jo mujhko,
Raah dikhai,
Us par sada hi chaloon.
Guru mere ek din,
Bhagwan banenge,
Main bhi unhi sa banun.
Jinvaani ki faili sugandhi,
Man mera madhuvan hua,
Sukh hi sukh ke baadal chhaye,
Samta ka saavan hua।।
Mere man mein Guruvar aaye….
भक्ति भावार्थ एवं आध्यात्मिक सार (Spiritual Meaning)
गुरु के आगमन से मन पवित्र और आनंदित हो गया है, जैसे समता (समानता) के जल से भरा सावन बरस रहा हो। गुरु की वाणी सुनकर हृदय में ज्ञान का प्रकाश हुआ है और आत्म-संयम की बगिया खिल उठी है, जिससे जीवन सुगंधित हो गया है।
The arrival of the Guru in the heart purifies the mind, ushering in an era of bliss akin to the monsoon of equanimity. Hearing the Guru’s divine words ignites the lamp of knowledge, causing the garden of self-control to bloom with the fragrance of wisdom.
क्रियास्य पर प्रदर्शित सभी भक्ति भजन, आरती, चालीसा एवं स्तोत्र के बोल केवल सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत भक्ति उपासना के उद्देश्य से प्रस्तुत किए गए हैं। हम सभी मूल रचनाकारों, संगीतकारों एवं कलाकारों का पूर्ण सम्मान करते हैं तथा किसी भी प्रकार के कॉपीराइट उल्लंघन को प्रोत्साहित नहीं करते हैं। यदि आप इस संगीत का आनंद लेते हैं, तो कृपया संबंधित कलाकारों का समर्थन करें और यूट्यूब म्यूजिक, स्पॉटिफाय, गाना, जियोसावन अथवा एप्पल म्यूजिक जैसे अधिकृत प्लेटफॉर्म से मूल संगीत सुनें या खरीदें। गीत के अधिकार धारक किसी भी प्रकार की आपत्ति अथवा सामग्री संबंधित समाधान के लिए [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं; हमारी टीम 48 घंटे के भीतर त्वरित समाधान सुनिश्चित करती है।