Experience the sacred vibration of Mere Bas Me To Bas Unki Aradhna, a profound devotional hymn dedicated. Read the authentic Devanagari lyrics, phonetic Hinglish chanting guide, soulful Hindi भावार्थ, and English spiritual translation below.
Mere Bas Me To Bas Unki Aradhna — सम्पूर्ण पाठ (Hindi Lyrics)
मेरे बस में तो बस उनकी आराधना
बाकी बातें पवनसुत को है सोचना
मेरे बस में…
जिसको हनुमानजी का सहारा मिला
मन मुताबिक उसे हर नज़ारा मिला
ज्ञात है उनको मेरी मनोकामना
बाकी बातें पवनसुत को है सोचना
जग में हनुमत का गुणगान यूँ ही नहीं
राम मन्दिर में हनुमान यूँ ही नहीं
दिल से हनुमान जी की करें साधना
बाकी बातें पवनसुत को है सोचना
भोले शंकर के हनुमान अवतार हैं
राम की भक्ति के वे ही कर्णधार हैं
उनकी आराधना ही है ‘हरि’ वन्दना
बाकी बातें पवनसुत को है सोचना
Phonetic Hinglish Chanting Guide
Mere bas mein toh bas unki aradhna<nabaaki baatein Pavan-sut ko hai sochna<nMere bas mein…<nJisko Hanumanji ka sahaara mila<nMano-mutaabik use har nazaara mila<nGyaat hai unko meri manokaamana<nabaaki baatein Pavan-sut ko hai sochna<nJag mein Hanumat ka gungaan yun hi nahin<nRaam mandir mein Hanuman yun hi nahin<nDil se Hanuman ji ki karein saadhana<nabaaki baatein Pavan-sut ko hai sochna<nBhole Shankar ke Hanuman avataar hain<nRaam ki bhakti ke ve hi karnadhaar hain<nUnki aradhna hi hai 'Hari' vandana<nabaaki baatein Pavan-sut ko hai sochna
पवित्र भावार्थ (Hindi Bhavarth)
यह भजन सिखाता है कि ईश्वर की भक्ति ही हमारे वश में है, बाकी सब चिंताएं पवनपुत्र हनुमान पर छोड़ देनी चाहिए। हनुमानजी अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं और उनकी साधना ही शिव और राम की वंदना के समान है।
Spiritual Essence & English Meaning
This hymn teaches that devotion to the Divine is within our control, and all other worries should be left to Hanuman, the son of the wind. Hanumanji fulfills the desires of his devotees, and worshipping him is akin to revering Shiva and Rama.
Immerse in Kriyasya Devotional World
Listen to continuous meditative chanting, daily prayers, and sacred aartis in Kriyasya Devotional World.
क्रियास्य पर प्रदर्शित सभी भक्ति भजन, आरती, चालीसा एवं स्तोत्र के बोल केवल सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत भक्ति उपासना के उद्देश्य से प्रस्तुत किए गए हैं। हम सभी मूल रचनाकारों, संगीतकारों एवं कलाकारों का पूर्ण सम्मान करते हैं तथा किसी भी प्रकार के कॉपीराइट उल्लंघन को प्रोत्साहित नहीं करते हैं। यदि आप इस संगीत का आनंद लेते हैं, तो कृपया संबंधित कलाकारों का समर्थन करें और यूट्यूब म्यूजिक, स्पॉटिफाय, गाना, जियोसावन अथवा एप्पल म्यूजिक जैसे अधिकृत प्लेटफॉर्म से मूल संगीत सुनें या खरीदें। गीत के अधिकार धारक किसी भी प्रकार की आपत्ति अथवा सामग्री संबंधित समाधान के लिए [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं; हमारी टीम 48 घंटे के भीतर त्वरित समाधान सुनिश्चित करती है।