किस काम के यह हीरे मोती,
जिसमें ना दिखे मेरे राम,
राम नहीं तो मेरे लिए है,
व्यर्थ स्वर्ग का धाम।
मन की आँखों से मैं देखूँ,
रूप सदा सियाराम का,
कभी ना सूना रहता आसन,
मेरे मन के धाम का,
मन की आँखों से मैं देखूँ,
रूप सदा सियाराम का।।
तर जाये संसारी,
दो अक्षर के सुमिरण से ही,
दूर हो विपदा सारी,
धरती अम्बर गुण गाते हैं,
मेरे राम के नाम का,
मन की आँखों से मैं देखूँ,
रूप सदा सियाराम का।।
मूरख समझ ना पाया,
मंदिर पत्थर में क्यों ढूंढे,
तेरे मन में समाया,
जिसमें मेरे राम नहीं हैं,
वो मेरे किस काम का,
मन की आँखों से मैं देखूँ,
रूप सदा सियाराम का।।
भक्त की लाज बचाओ,
हँसी उड़ाने वालों को प्रभु,
चमत्कार दिखलाओ,
मेरे मन के मंदिर में है,
मेरे प्रभु का धाम,
मेरे अंतर के आसन पर,
सदा विराजे राम,
सदा विराजे राम।।
रूप सदा सियाराम का,
कभी ना सूना रहता आसन,
मेरे मन के धाम का,
मन की आँखों से मैं देखूँ,
रूप सदा सियाराम का।।
Kis Kaam Ke Yeh Heere Moti,
Jisme Na Dikhe Mere Ram,
Ram Nahin To Mere Liye Hai,
Vyarth Swarg Ka Dhaam.
Man Ki Aankhon Se Main Dekhun,
Roop Sada SiyaRam Ka,
Kabhi Na Soona Rehta Aasan,
Mere Man Ke Dhaam Ka,
Man Ki Aankhon Se Main Dekhun,
Roop Sada SiyaRam Ka.
Tar Jaye Sansari,
Do Akshar Ke Sumiran Se Hi,
Door Ho Vipada Saari,
Dharti Ambar Gun Gaate Hain,
Mere Ram Ke Naam Ka,
Man Ki Aankhon Se Main Dekhun,
Roop Sada SiyaRam Ka.
Moorakh Samajh Na Paya,
Mandir Patthar Mein Kyon Dhoondhe,
Tere Man Mein Samaya,
Jisme Mere Ram Nahin Hain,
Wo Mere Kis Kaam Ka,
Man Ki Aankhon Se Main Dekhun,
Roop Sada SiyaRam Ka.
Bhakt Ki Laaj Bachao,
Hansi Udane Walon Ko Prabhu,
Chamatkar Dikhlayo,
Mere Man Ke Mandir Mein Hai,
Mere Prabhu Ka Dhaam,
Mere Antar Ke Aasan Par,
Sada Viraje Ram,
Sada Viraje Ram.
Roop Sada SiyaRam Ka,
Kabhi Na Soona Rehta Aasan,
Mere Man Ke Dhaam Ka,
Man Ki Aankhon Se Main Dekhun,
Roop Sada SiyaRam Ka.
भजन का मुख्य संदेश यह है कि यदि जीवन में राम नहीं हैं, तो दुनिया की दौलत, वैभव, स्वर्ग, हीरे-मोती — सब व्यर्थ हैं। सच्चा धाम, सच्चा सुख और सच्चा दर्शन मन के भीतर ही मिलता है।
Its central message is profound: without the presence of Ram, worldly wealth, beauty, and even heavenly rewards feel empty. True fulfillment comes from inner devotion and the realization that the Divine already dwells within.
Ram bhajan gatherings, satsang, meditative devotion, morning or evening prayer, Ram Navami, and personal spiritual reflection.
क्रियास्य पर प्रदर्शित सभी भक्ति भजन, आरती, चालीसा एवं स्तोत्र के बोल केवल सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत भक्ति उपासना के उद्देश्य से प्रस्तुत किए गए हैं। हम सभी मूल रचनाकारों, संगीतकारों एवं कलाकारों का पूर्ण सम्मान करते हैं तथा किसी भी प्रकार के कॉपीराइट उल्लंघन को प्रोत्साहित नहीं करते हैं। यदि आप इस संगीत का आनंद लेते हैं, तो कृपया संबंधित कलाकारों का समर्थन करें और यूट्यूब म्यूजिक, स्पॉटिफाय, गाना, जियोसावन अथवा एप्पल म्यूजिक जैसे अधिकृत प्लेटफॉर्म से मूल संगीत सुनें या खरीदें। गीत के अधिकार धारक किसी भी प्रकार की आपत्ति अथवा सामग्री संबंधित समाधान के लिए [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं; हमारी टीम 48 घंटे के भीतर त्वरित समाधान सुनिश्चित करती है।