Experience the sacred vibration of maanga hai maine shyam se vardaan, a profound devotional hymn dedicated to Lord Krishna. Read the authentic Devanagari lyrics, phonetic Hinglish chanting guide, soulful Hindi भावार्थ, and English spiritual translation below.
maanga hai maine shyam se vardaan — सम्पूर्ण पाठ (Hindi Lyrics)
माँगा है मैंने श्याम से, वरदान एक ही,
तेरी कृपा बनी रहे, जब तक है ज़िन्दगी,
माँगा है मैंने श्याम से, वरदान एक ही।
जिस पर प्रभु का हाथ था, वो पार हो गया,
जो भी शरण में आ गया, उद्धार हो गया,
जिसका भरोसा श्याम पे, डूबा कभी नहीं,
माँगा है मैंने श्याम से, वरदान एक ही॥
कोई समझ सका नहीं, माया बड़ी अजीब,
जिसने प्रभु को पा लिया, है वो ख़ुशनसीब,
इनकी मर्जी के बिना, पत्ता हिले नहीं,
माँगा है मैंने श्याम से, वरदान एक ही॥
ऐसे दयालू श्याम से, रिश्ता बनाइये,
मिलता रहेगा आपको, जो कुछ भी चाहिए,
ऐसा करिश्मा होगा जो, पहले हुआ नहीं,
माँगा है मैंने श्याम से, वरदान एक ही॥
कहते हैं लोग जिंदगी, किस्मत की बात है,
क़िस्मत बनाना भी मगर, इनके ही हाथ है,
बनवारी कर यक़ीन अब, ज्यादा समय नहीं,
माँगा है मैंने श्याम से, वरदान एक ही,
तेरी कृपा बनी रहे, जब तक है ज़िन्दगी,
माँगा है मैंने श्याम से, वरदान एक ही……
maanga hai maine shyam se vardaan — Phonetic Romanized Chanting (Hinglish)
Maanga hai maine Shyam se, vardaan ek hi,
Teri kripa bani rahe, jab tak hai zindagi,
Maanga hai maine Shyam se, vardaan ek hi.
Jis par Prabhu ka haath tha, woh paar ho gaya,
Jo bhi sharan mein aa gaya, uddhaar ho gaya,
Jiska bharosa Shyam pe, dooba kabhi nahin,
Maanga hai maine Shyam se, vardaan ek hi॥
Koi samajh saka nahin, maya badi ajeeb,
Jisne Prabhu ko paa liya, hai woh khushnaseeb,
Inki marzi ke bina, patta hile nahin,
Maanga hai maine Shyam se, vardaan ek hi॥
Aise dayalu Shyam se, rishta banaiye,
Milta rahega aapko, jo kuch bhi chahiye,
Aisa karishma hoga jo, pehle hua nahin,
Maanga hai maine Shyam se, vardaan ek hi॥
Kehte hain log zindagi, kismat ki baat hai,
Kismat banana bhi magar, inke hi haath hai,
Banwari kar yakeen ab, zyada samay nahin,
Maanga hai maine Shyam se, vardaan ek hi,
Teri kripa bani rahe, jab tak hai zindagi,
Maanga hai maine Shyam se, vardaan ek hi……
भक्ति भावार्थ एवं आध्यात्मिक सार (Spiritual Meaning)
यह भजन ईश्वर से केवल एक ही वरदान माँगने की गहन भक्ति को दर्शाता है – उनकी असीम कृपा का निरंतर बना रहना। भक्त का विश्वास है कि प्रभु की शरण में आने वाले सभी दुखों से मुक्त होकर भवसागर पार कर जाते हैं, क्योंकि उनकी इच्छा के बिना कुछ भी संभव नहीं है।
This hymn expresses a soul’s singular, profound desire: the unwavering grace of the Divine, a constant companion through life’s journey. It speaks to the transformative power of surrender, where all who seek refuge find liberation, acknowledging that even the smallest leaf moves only by His divine will.
क्रियास्य पर प्रदर्शित सभी भक्ति भजन, आरती, चालीसा एवं स्तोत्र के बोल केवल सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत भक्ति उपासना के उद्देश्य से प्रस्तुत किए गए हैं। हम सभी मूल रचनाकारों, संगीतकारों एवं कलाकारों का पूर्ण सम्मान करते हैं तथा किसी भी प्रकार के कॉपीराइट उल्लंघन को प्रोत्साहित नहीं करते हैं। यदि आप इस संगीत का आनंद लेते हैं, तो कृपया संबंधित कलाकारों का समर्थन करें और यूट्यूब म्यूजिक, स्पॉटिफाय, गाना, जियोसावन अथवा एप्पल म्यूजिक जैसे अधिकृत प्लेटफॉर्म से मूल संगीत सुनें या खरीदें। गीत के अधिकार धारक किसी भी प्रकार की आपत्ति अथवा सामग्री संबंधित समाधान के लिए [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं; हमारी टीम 48 घंटे के भीतर त्वरित समाधान सुनिश्चित करती है।