Experience the sacred vibration of maa ka sandesha aaya hai, a profound devotional hymn dedicated. Read the authentic Devanagari lyrics, phonetic Hinglish chanting guide, soulful Hindi भावार्थ, and English spiritual translation below.
maa ka sandesha aaya hai — सम्पूर्ण पाठ (Hindi Lyrics)
माँ का संदेशा आया है,
कटरा मुझे बुलाया है,
पर्वत पर माँ का धाम है,
मुझे जाना नंगे पाँव है….
पर्वत पर एक गुफा बड़ी सुन्दर,
जहाँ है मेरी मैया का मंदिर,
सिंह सवारी करती मैया है,
सर पर ओढ़े लाल चुनरिया है,
दर्शन से ही, मेरे सभी,
बन जाते बिगड़े काम हैं,
मुझे जाना नंगे पाँव है,
माँ का संदेशा आया है,
कटरा मुझे बुलाया है…
मैया का दरबार वो न्यारा है,
स्वर्ग से सुन्दर वहां नज़ारा है,
नाचती गाती भक्तो की टोली,
गूंजे मैया का जयकारा है,
जय माता दी, कहते सभी,
लेते सब माँ का नाम हैं,
मुझे जाना नंगे पाँव है,
माँ का संदेशा आया है,
कटरा मुझे बुलाया है….
मेरी मैया है मेहरावाली,
भक्तो की करती है रखवाली,
सबकी मुरादे पूरी करती है,
लौटाती ना किसी को भी खाली,
संकट हरे, झोली भरे,
सोनू ये बड़ी दयावान है,
मुझे जाना नंगे पाँव है,
माँ का संदेशा आया है,
कटरा मुझे बुलाया है….
maa ka sandesha aaya hai — Phonetic Romanized Chanting (Hinglish)
Maa ka sandesha aaya hai,
Katra mujhe bulaya hai,
Parvat par Maa ka dhaam hai,
Mujhe jaana nange paanv hai….
Parvat par ek gufa badi sundar,
Jahan hai meri Maiya ka mandir,
Singh sawari karti Maiya hai,
Sar par odhe laal chunariya hai,
Darshan se hi, mere sabhi,
Ban jaate bigde kaam hain,
Mujhe jaana nange paanv hai,
Maa ka sandesha aaya hai,
Katra mujhe bulaya hai…
Maiya ka darbaar woh nyaara hai,
Swarg se sundar wahan nazara hai,
Naachti gaati bhakton ki toli,
Goonje Maiya ka jaikara hai,
Jai Mata Di, kehte sabhi,
Lete sab Maa ka naam hain,
Mujhe jaana nange paanv hai,
Maa ka sandesha aaya hai,
Katra mujhe bulaya hai….
Meri Maiya hai Mehrwali,
Bhakton ki karti hai rakhwali,
Sabki muraadein poori karti hai,
Lautati na kisi ko bhi khaali,
Sankat hare, jholi bhare,
Sonu ye badi dayavaan hai,
Mujhe jaana nange paanv hai,
Maa ka sandesha aaya hai,
Katra mujhe bulaya hai….
भक्ति भावार्थ एवं आध्यात्मिक सार (Spiritual Meaning)
यह भजन माँ भगवती के दिव्य बुलावा और उनके प्रति अटूट श्रद्धा को दर्शाता है। भक्त माँ के दरबार में नंगे पाँव चलकर, अपने तन-मन-धन को माँ के चरणों में समर्पित कर, उनकी कृपा और आशीर्वाद प्राप्त करने को आतुर है।
A divine summons from the Mother Goddess arrives, calling the devotee to Her sacred abode atop the mountain. The pilgrimage, undertaken barefoot, symbolizes complete surrender and the shedding of worldly attachments, seeking the Mother’s grace and blessings.
क्रियास्य पर प्रदर्शित सभी भक्ति भजन, आरती, चालीसा एवं स्तोत्र के बोल केवल सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत भक्ति उपासना के उद्देश्य से प्रस्तुत किए गए हैं। हम सभी मूल रचनाकारों, संगीतकारों एवं कलाकारों का पूर्ण सम्मान करते हैं तथा किसी भी प्रकार के कॉपीराइट उल्लंघन को प्रोत्साहित नहीं करते हैं। यदि आप इस संगीत का आनंद लेते हैं, तो कृपया संबंधित कलाकारों का समर्थन करें और यूट्यूब म्यूजिक, स्पॉटिफाय, गाना, जियोसावन अथवा एप्पल म्यूजिक जैसे अधिकृत प्लेटफॉर्म से मूल संगीत सुनें या खरीदें। गीत के अधिकार धारक किसी भी प्रकार की आपत्ति अथवा सामग्री संबंधित समाधान के लिए [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं; हमारी टीम 48 घंटे के भीतर त्वरित समाधान सुनिश्चित करती है।