Experience the sacred vibration of Kuchh Do Ya Naa Do Shyam Is Apne Diwaane Ko Do Aansu To De De Charno Me Bahane Ko, a profound devotional hymn dedicated to Lord Krishna. Read the authentic Devanagari lyrics, phonetic Hinglish chanting guide, soulful Hindi भावार्थ, and English spiritual translation below.
Kuchh Do Ya Naa Do Shyam Is Apne Diwaane Ko Do Aansu To De De Charno Me Bahane Ko — सम्पूर्ण पाठ (Hindi Lyrics)
कुछ दो या ना दो श्याम, इस अपने दीवाने को
दो आँसू तो दे-दे, चरणों में बहाने को
नरसी ने बहाये थे, मीरा ने बहाये थे
हो जी हो
नरसी ने बहाये थे, मीरा ने बहाये थे
जब-जब भी कोई रोया, तुम दौड़ के आये थे
काफी है दो बूँदें, घनश्याम रिझाने को
दो आँसू तो दे-दे, चरणों में बहाने को
आँसू वो खजाना है, किस्मत से मिलता है
हो जी हो
आँसू वो खजाना है, किस्मत से मिलता है
इनके बह जाने से, मेरा श्याम पिघलता है
करुणा का तू सागर है, अब छोड़ बहाने को
दो आँसू तो दे-दे, चरणों में बहाने को
दुःख में बह जाते हैं, खुशियों में जरूरी हैं
हो जी हो
आँसू के बिना ‘राजू’, हर बात अधूरी हैं
पूरा करते आँसू, हर इक हर्जाने को
दो आँसू तो दे-दे, चरणों में बहाने को
कुछ दो या ना दो श्याम, इस अपने दीवाने को
दो आँसू तो दे-दे, चरणों में बहाने को
Phonetic Hinglish Chanting Guide
Kuch do ya na do Shyam, is apne diwane ko
Do aansu toh de-de, charnon mein bahane ko
Narsi ne bahaye the, Meera ne bahaye the
Ho ji ho
Narsi ne bahaye the, Meera ne bahaye the
Jab-jab bhi koi roya, tum daud ke aaye the
Kaafi hai do boondein, Ghanshyam rijhane ko
Do aansu toh de-de, charnon mein bahane ko
Aansu woh khazana hai, kismat se milta hai
Ho ji ho
Aansu woh khazana hai, kismat se milta hai
Inke beh jaane se, mera Shyam pighalta hai
Karuna ka tu saagar hai, ab chhod bahane ko
Do aansu toh de-de, charnon mein bahane ko
Dukh mein beh jaate hain, khushiyon mein zaroori hain
Ho ji ho
Aansu ke bina ‘Raju’, har baat adhoori hain
Poora karte aansu, har ik harjane ko
Do aansu toh de-de, charnon mein bahane ko
Kuch do ya na do Shyam, is apne diwane ko
Do aansu toh de-de, charnon mein bahane ko
पवित्र भावार्थ (Hindi Bhavarth)
यह भजन भक्त की अपने इष्ट श्याम के प्रति अनन्य प्रेम और समर्पण को दर्शाता है। भक्त प्रभु से धन-संपत्ति या सांसारिक सुख नहीं मांगता, बल्कि केवल अपने आँसू चाहता है, जिन्हें वह प्रभु के चरणों में अर्पित कर सके। यह दर्शाता है कि प्रभु के प्रेम में रोना भी एक अनमोल भेंट है जो भक्त को प्रभु के करीब ले जाती है।
Spiritual Essence & English Meaning
This devotional song expresses the devotee's profound love and surrender to Lord Shyam. The devotee doesn't ask for material wealth or worldly pleasures but only for tears to shed at the Lord's feet. It signifies that even tears shed in divine love are a precious offering that brings the devotee closer to the Lord, melting His heart with compassion.
Immerse in Kriyasya Devotional World
Listen to continuous meditative chanting, daily prayers, and sacred aartis in Kriyasya Devotional World.
क्रियास्य पर प्रदर्शित सभी भक्ति भजन, आरती, चालीसा एवं स्तोत्र के बोल केवल सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत भक्ति उपासना के उद्देश्य से प्रस्तुत किए गए हैं। हम सभी मूल रचनाकारों, संगीतकारों एवं कलाकारों का पूर्ण सम्मान करते हैं तथा किसी भी प्रकार के कॉपीराइट उल्लंघन को प्रोत्साहित नहीं करते हैं। यदि आप इस संगीत का आनंद लेते हैं, तो कृपया संबंधित कलाकारों का समर्थन करें और यूट्यूब म्यूजिक, स्पॉटिफाय, गाना, जियोसावन अथवा एप्पल म्यूजिक जैसे अधिकृत प्लेटफॉर्म से मूल संगीत सुनें या खरीदें। गीत के अधिकार धारक किसी भी प्रकार की आपत्ति अथवा सामग्री संबंधित समाधान के लिए [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं; हमारी टीम 48 घंटे के भीतर त्वरित समाधान सुनिश्चित करती है।