Experience the sacred vibration of khatu wale teri deewani ho gayi, a profound devotional hymn dedicated to Lord Krishna. Read the authentic Devanagari lyrics, phonetic Hinglish chanting guide, soulful Hindi भावार्थ, and English spiritual translation below.
khatu wale teri deewani ho gayi — सम्पूर्ण पाठ (Hindi Lyrics)
पोथी पढ़ पढ़ जग मुआ, पंडित भया ना कोई,
ढाई अक्षर प्रेम का, पढ़े सो पंडित होय।
जबसे है लिया, प्रभु नाम तेरा,
तेरा नाम ही मेरी अब, ज़ुबानी हो गई,
ओ श्याम सलोने तेरी, मैं दीवानी हो गई,
ओ खाटू वाले तेरी, मैं दीवानी हो गई।
कृष्ण कन्हैया रास रचैया,
माखन चोर कन्हैया,
जग के रखवाले तुम ही हो,
तुम ही जगत खिवैया,
झूठी नगरी, रिश्ते झूठे,
सारी दुनिया से मैं बेगानी हो गई,
ओ श्याम सलोने तेरी, मैं दीवानी हो गई,
ओ खाटू वाले तेरी, मैं दीवानी हो गई।
जोगन बन गई प्यार में तेरे,
पागल बोले दुनिया,
रोग प्रेम की लगी तुम्हारी,
तुम बिन दवा कोई ना,
पागल कहते दुनिया वाले,
तेरे प्यार में मेरी, बदनामी हो गई,
ओ श्याम सलोने तेरी, मैं दीवानी हो गई,
ओ खाटू वाले तेरी, मैं दीवानी हो गई।
हाथ जोड़ कर तुम्हे मनाऊँ,
हर पल शीश झुकाऊँ,
आँखों के बहते आंसू,
चरणों में भेंट चढ़ाऊँ,
‘पिंटू’ है करे गुणगान तेरा,
‘नीता’ की यही अब कहानी हो गई,
ओ श्याम सलोने तेरी, मैं दीवानी हो गई,
ओ खाटू वाले तेरी, मैं दीवानी हो गई।
जबसे है लिया, प्रभु नाम तेरा,
तेरा नाम ही मेरी अब, ज़ुबानी हो गई,
ओ श्याम सलोने तेरी, मैं दीवानी हो गई,
ओ खाटू वाले तेरी, मैं दीवानी हो गई।
khatu wale teri deewani ho gayi — Phonetic Romanized Chanting (Hinglish)
Pothi padh padh jag mua, pandit bhaya na koi,
Dhai akshar prem ka, padhe so pandit hoy.
Jabse hai liya, Prabhu naam tera,
Tera naam hi meri ab, zubani ho gayi,
O Shyam Salone teri, main deewani ho gayi,
O Khatu wale teri, main deewani ho gayi.
Krishna Kanhaiya Raas Rachaiya,
Makhan Chor Kanhaiya,
Jag ke rakhwale tum hi ho,
Tum hi jagat Khiwaiya,
Jhoothi nagri, rishte jhoothe,
Saari duniya se main begani ho gayi,
O Shyam Salone teri, main deewani ho gayi,
O Khatu wale teri, main deewani ho gayi.
Jogan ban gayi pyaar mein tere,
Pagal bole duniya,
Rog prem ki lagi tumhari,
Tum bin dawa koi na,
Pagal kehte duniya wale,
Tere pyaar mein meri, badnami ho gayi,
O Shyam Salone teri, main deewani ho gayi,
O Khatu wale teri, main deewani ho gayi.
Haath jod kar tumhe manau,
Har pal sheesh jhukau,
Aankhon ke behte aansu,
Charanon mein bhent chadhau,
Pintu hai kare gungaan tera,
Neeta ki yahi ab kahani ho gayi,
O Shyam Salone teri, main deewani ho gayi,
O Khatu wale teri, main deewani ho gayi.
Jabse hai liya, Prabhu naam tera,
Tera naam hi meri ab, zubani ho gayi,
O Shyam Salone teri, main deewani ho gayi,
O Khatu wale teri, main deewani ho gayi.
भक्ति भावार्थ एवं आध्यात्मिक सार (Spiritual Meaning)
यह भजन प्रभु के नाम की महिमा और प्रेम की शक्ति को दर्शाता है। केवल ढाई अक्षर का प्रेम ही सच्चा ज्ञान है, और प्रभु के नाम को जपने से ही आत्मा को सच्ची पहचान मिलती है। सांसारिक मोह-माया से विरक्त होकर, भक्त प्रभु के प्रेम में पूरी तरह से लीन हो जाता है।
This hymn extols the supreme power of devotion, where mere recitation of the divine name transcends all worldly knowledge. The soul, once lost in the illusion of material existence, finds its true calling and surrenders completely to the Beloved’s love, becoming intoxicated with divine ecstasy.
क्रियास्य पर प्रदर्शित सभी भक्ति भजन, आरती, चालीसा एवं स्तोत्र के बोल केवल सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत भक्ति उपासना के उद्देश्य से प्रस्तुत किए गए हैं। हम सभी मूल रचनाकारों, संगीतकारों एवं कलाकारों का पूर्ण सम्मान करते हैं तथा किसी भी प्रकार के कॉपीराइट उल्लंघन को प्रोत्साहित नहीं करते हैं। यदि आप इस संगीत का आनंद लेते हैं, तो कृपया संबंधित कलाकारों का समर्थन करें और यूट्यूब म्यूजिक, स्पॉटिफाय, गाना, जियोसावन अथवा एप्पल म्यूजिक जैसे अधिकृत प्लेटफॉर्म से मूल संगीत सुनें या खरीदें। गीत के अधिकार धारक किसी भी प्रकार की आपत्ति अथवा सामग्री संबंधित समाधान के लिए [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं; हमारी टीम 48 घंटे के भीतर त्वरित समाधान सुनिश्चित करती है।