Experience the sacred vibration of kaise tera darshan paau band pade sab dwar, a profound devotional hymn dedicated. Read the authentic Devanagari lyrics, phonetic Hinglish chanting guide, soulful Hindi भावार्थ, and English spiritual translation below.
kaise tera darshan paau band pade sab dwar — सम्पूर्ण पाठ (Hindi Lyrics)
कैसे तेरा दर्शन पाऊँ, बंद पड़े सब द्वार,
दैत्य-रूपी महामारी का बिछा हुआ है जाल।
श्याम, ज़रा बाहर आओ, दर्श नैनों को दिखाओ…
बहुत दिनों से तरसे मोहन, भक्त तुम्हारे,
छवि ना देखी तेरी, बरसे मोहन नैन हमारे।
हाल कहे हम किसको कान्हा, जीना हुआ बेहाल,
श्याम, ज़रा बाहर आओ, दर्श नैनों को दिखाओ…
क्या भूल हुई है हमसे, जो रूठे नाथ हमारे?
रास्ता तकते तेरा, थक गए मोहन नैन हमारे।
बाट निहारे अब तो आजा, झलक दिखा एक बार,
श्याम, ज़रा बाहर आओ, दर्श नैनों को दिखाओ……
हार गए जो हम तो, बिगड़ेगा नाम तुम्हारा,
हँसेगा तुमपे ज़माना, कहाँ है अब श्याम तुम्हारा?
अगर हो तुम हारे के सहारे, आके बढ़ाओ मान,
श्याम, ज़रा बाहर आओ, दर्श नैनों को दिखाओ…..
अब और नहीं तरसाओ, अब ना हमको तड़पाओ,
बहुत दिनों के बिछड़े, इस दिल की सुनते जाओ।
करो कृपा अब हमपर भगवन, ना बाजी जाऊँ हार,
श्याम, ज़रा बाहर आओ, दर्श नैनों को दिखाओ…..
kaise tera darshan paau band pade sab dwar — Phonetic Romanized Chanting (Hinglish)
Kaise tera darshan paau, band pade sab dwar,
Daitya-roopi mahamari ka bichha hua hai jaal.
Shyam, zara bahar aao, darsh nainon ko dikhao…
Bahut dino se tarse Mohan, bhakt tumhare,
Chhavi na dekhi teri, barse Mohan nain hamare.
Haal kahe hum kisko Kanha, jeena hua behaal,
Shyam, zara bahar aao, darsh nainon ko dikhao…
Kya bhool hui hai humse, jo roothe naath hamare?
Rasta takte tera, thak gaye Mohan nain hamare.
Baat nihare ab toh aaja, jhalak dikha ek baar,
Shyam, zara bahar aao, darsh nainon ko dikhao……
Haar gaye jo hum toh, bigdega naam tumhara,
Hansega tumpe zamana, kahan hai ab Shyam tumhara?
Agar ho tum haare ke sahare, aake badhao maan,
Shyam, zara bahar aao, darsh nainon ko dikhao…..
Ab aur nahi tarsao, ab na humko tadpao,
Bahut dino ke bichhde, is dil ki sunte jao.
Karo kripa ab humpar Bhagwan, na baazi jaau haar,
Shyam, zara bahar aao, darsh nainon ko dikhao…..
भक्ति भावार्थ एवं आध्यात्मिक सार (Spiritual Meaning)
यह भजन भक्त की उस गहरी विरह वेदना को व्यक्त करता है जब वह ईश्वर के दर्शन से वंचित है, विशेषकर जब जीवन में महामारी या संकट का अंधकार छाया हो। भक्त कान्हा से विनती कर रहा है कि वे अपने भक्तों के कष्टों को दूर करने के लिए प्रकट हों, क्योंकि उनके बिना जीवन अत्यंत कठिन हो गया है।
This hymn expresses the profound anguish of a devotee separated from the Divine, especially when a plague of troubles looms like a monstrous shadow. The devotee pleads with Shyam, their beloved Lord, to reveal Himself and alleviate their suffering, for life has become unbearable in His absence.
क्रियास्य पर प्रदर्शित सभी भक्ति भजन, आरती, चालीसा एवं स्तोत्र के बोल केवल सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत भक्ति उपासना के उद्देश्य से प्रस्तुत किए गए हैं। हम सभी मूल रचनाकारों, संगीतकारों एवं कलाकारों का पूर्ण सम्मान करते हैं तथा किसी भी प्रकार के कॉपीराइट उल्लंघन को प्रोत्साहित नहीं करते हैं। यदि आप इस संगीत का आनंद लेते हैं, तो कृपया संबंधित कलाकारों का समर्थन करें और यूट्यूब म्यूजिक, स्पॉटिफाय, गाना, जियोसावन अथवा एप्पल म्यूजिक जैसे अधिकृत प्लेटफॉर्म से मूल संगीत सुनें या खरीदें। गीत के अधिकार धारक किसी भी प्रकार की आपत्ति अथवा सामग्री संबंधित समाधान के लिए [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं; हमारी टीम 48 घंटे के भीतर त्वरित समाधान सुनिश्चित करती है।