Kriyasya PULSE
अध्यात्म Bhajan

Kab Tak Chup Baithe Ab to Pat Hai Kholna Bhajan Lyrics

Sacred lyrics, Devanagari Hindi text, Hinglish phonetic transliteration, and spiritual meaning of Kab Tak Chup Baithe Ab to Pat Hai Kholna Bhajan Lyrics.

लेखक: Pulse Companion 2 मिनट का पाठ अपडेट: September 12, 2026 Curated by Kriyasya

Lyrics (Language: Hindi – Hindi / Devanagari)

कब तक चुप बैठे,
अब तो पट है खोलना,
हम दुखियों का दिल,
बाबा तुम ना तोड़ना,
मर जाएँगे हम खाटू में,
आए बिना,
मनमोहना मनमोहना,
कब तक चुप बैठे,
अब तो पट है खोलना।।

कितने दिन बाबा बीते,
बीती है कितनी रातें,
कब होगी तेरी मेरी,
वो मीठी मीठी बातें,
इस हाल में बाबा हमको,
तुम ना छोड़ना,
मनमोहना मनमोहना,
कब तक चुप बैठे,
अब तो पट है खोलना।।

तेरे रहते तेरी चौखट,
बाबा कैसे है खाली,
आने को तरसे बाबा,
जाने कितने ही सवाली,
इस बंधन को अब बाबा,
तुम ही खोलना,
मनमोहना मनमोहना,
कब तक चुप बैठे,
अब तो पट है खोलना।।

आजा अब प्रेम बढ़ा जा,
रिश्ता तू अपना निभा जा,
‘राखी’ है बेटी तुम्हारी,
दुनिया को आके बता जा,
हारे से रिश्ता कभी ना,
बाबा तोड़ना,
मनमोहना मनमोहना,
कब तक चुप बैठे,
अब तो पट है खोलना।।

Lyrics (Language: Hinglish – Transliteration)

Kab tak chup baithe,
Ab to pat hai kholna,
Hum dukhiyon ka dil,
Baba tum na todna,
Mar jayenge hum Khatu mein,
Aaye bina,
Manmohana manmohana,
Kab tak chup baithe,
Ab to pat hai kholna।।

Kitne din Baba bite,
Beeti hai kitni raatein,
Kab hogi teri meri,
Wo meethi meethi baatein,
Is haal mein Baba humko,
Tum na chhodna,
Manmohana manmohana,
Kab tak chup baithe,
Ab to pat hai kholna।।

Tere rahte teri chaukhat,
Baba kaise hai khaali,
Aane ko tarse Baba,
Jaane kitne hi sawali,
Is bandhan ko ab Baba,
Tum hi kholna,
Manmohana manmohana,
Kab tak chup baithe,
Ab to pat hai kholna।।

Aaja ab prem badha ja,
Rishta tu apna nibha ja,
‘Rakhi’ hai beti tumhari,
Duniya ko aake bata ja,
Haare se rishta kabhi na,
Baba todna,
Manmohana manmohana,
Kab tak chup baithe,
Ab to pat hai kholna।।

About the Bhajan (Language: English)

This bhajan expresses a deep yearning for divine connection and the longing for the presence of Baba, a revered figure in Hindu devotion. The lyrics convey the emotions of devotees who feel abandoned and are pleading for their beloved Baba to come and fulfill their desires. The repetition of ‘Manmohana’ signifies the enchanting nature of the divine, emphasizing the bond between the devotee and the deity. The bhajan captures the essence of devotion, hope, and the need for spiritual fulfillment, making it a heartfelt prayer for many.

भजन के बारे में (Language: Hindi)

यह भजन दिव्य संबंध की गहरी इच्छा और बाबा की उपस्थिति की लालसा को व्यक्त करता है, जो हिंदू भक्ति में एक पूजनीय व्यक्तित्व हैं। गीत के बोल उन भक्तों की भावनाओं को दर्शाते हैं जो खुद को अकेला महसूस करते हैं और अपने प्रिय बाबा से प्रार्थना कर रहे हैं कि वे आएं और उनकी इच्छाओं को पूरा करें। ‘मनमोहना’ का पुनरावृत्ति दिव्य की आकर्षक प्रकृति को दर्शाता है, जो भक्त और देवता के बीच के बंधन को मजबूत करता है। यह भजन भक्ति, आशा और आध्यात्मिक पूर्णता की आवश्यकता का सार प्रस्तुत करता है, जिससे यह कई लोगों के लिए एक दिल से प्रार्थना बन जाता है।

भक्ति साहित्य, भजन एवं कॉपीराइट सूचना

क्रियास्य पर प्रदर्शित सभी भक्ति भजन, आरती, चालीसा एवं स्तोत्र के बोल केवल सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत भक्ति उपासना के उद्देश्य से प्रस्तुत किए गए हैं। हम सभी मूल रचनाकारों, संगीतकारों एवं कलाकारों का पूर्ण सम्मान करते हैं तथा किसी भी प्रकार के कॉपीराइट उल्लंघन को प्रोत्साहित नहीं करते हैं। यदि आप इस संगीत का आनंद लेते हैं, तो कृपया संबंधित कलाकारों का समर्थन करें और यूट्यूब म्यूजिक, स्पॉटिफाय, गाना, जियोसावन अथवा एप्पल म्यूजिक जैसे अधिकृत प्लेटफॉर्म से मूल संगीत सुनें या खरीदें। गीत के अधिकार धारक किसी भी प्रकार की आपत्ति अथवा सामग्री संबंधित समाधान के लिए [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं; हमारी टीम 48 घंटे के भीतर त्वरित समाधान सुनिश्चित करती है।

Share This Insight Faith & Devotion

Sacred lyrics, Devanagari Hindi text, Hinglish phonetic transliteration, and spiritual meaning of Kab Tak Chup Baithe Ab to Pat Hai Kholna Bhajan…

Kab Tak Chup Baithe Ab to Pat Hai Kholna Bhajan Lyrics

Share to WhatsApp Post