Experience the sacred vibration of hey mana khud ko dubo de data ke ehsas me, a profound devotional hymn dedicated. Read the authentic Devanagari lyrics, phonetic Hinglish chanting guide, soulful Hindi भावार्थ, and English spiritual translation below.
hey mana khud ko dubo de data ke ehsas me — सम्पूर्ण पाठ (Hindi Lyrics)
हे मना खुद को डुबो दे,
दाता के एहसास में,
तू ही तू, सुमिरण ही हो हर,
आते जाते स्वाँस में,
हे मना खुद को डुबो दे ।
मैं हूँ ऊँचा, मैं हूँ सच्चा,
ना करो अहंकार रे,
साहिब के दरबार में तो,
चलता भक्ति प्यार रे,
काहे दौड़े रात दिन तू,
माया की तलाश में,
तू ही तू, सुमिरण ही हो हर,
आते जाते स्वाँस में,
हे मना खुद को डुबो दे ।
आए दुःख तो तू घबराए,
फिर प्रभु को याद करे,
याद ना करता इस मालिक को,
पल पल जो इमदाद करे,
प्रभु नहीं है दूर तुझसे,
है करनी विश्वास में,
तू ही तू, सुमिरण ही हो हर,
आते जाते स्वाँस में,
हे मना खुद को डुबो दे ।
निंदा, चुगली, बैर, नफरत,
ये नहीं शुभ कर्म हैं,
मेरी दौलत, मेरी शौहरत,
ये तो मन के भरम हैं,
सागर वो धनवान है,
नाम धन है पास में,
तू ही तू, सुमिरण ही हो हर,
आते जाते स्वाँस में,
हे मना खुद को डुबो दे ।
hey mana khud ko dubo de data ke ehsas me — Phonetic Romanized Chanting (Hinglish)
Hey mana khud ko dubo de,
Data ke ehsaas mein,
Tu hi tu, sumiran hi ho har,
Aate jaate swaas mein,
Hey mana khud ko dubo de.
Main hoon ooncha, main hoon sachcha,
Na karo ahankaar re,
Saahib ke darbaar mein toh,
Chalta bhakti pyaar re,
Kaahe daude raat din tu,
Maya ki talaash mein,
Tu hi tu, sumiran hi ho har,
Aate jaate swaas mein,
Hey mana khud ko dubo de.
Aaye dukh toh tu ghabraaye,
Phir Prabhu ko yaad kare,
Yaad na karta is maalik ko,
Pal pal jo imdaad kare,
Prabhu nahin hai door tujhse,
Hai karni vishwas mein,
Tu hi tu, sumiran hi ho har,
Aate jaate swaas mein,
Hey mana khud ko dubo de.
Ninda, chugli, bair, nafrat,
Yeh nahin shubh karm hain,
Meri daulat, meri shohrat,
Yeh toh mann ke bharam hain,
Saagar woh dhanwaan hai,
Naam dhan hai paas mein,
Tu hi tu, sumiran hi ho har,
Aate jaate swaas mein,
Hey mana khud ko dubo de.
भक्ति भावार्थ एवं आध्यात्मिक सार (Spiritual Meaning)
यह भजन मन को अहंकार और सांसारिक मोह-माया से ऊपर उठकर, ईश्वर के दिव्य अहसास में लीन होने का उपदेश देता है। प्रभु सर्वव्यापी हैं और हर श्वास में विद्यमान हैं, इसलिए निरंतर सुमिरण से ही सच्ची शांति और धन की प्राप्ति संभव है।
This hymn implores the mind to transcend ego and worldly illusions, immersing itself in the divine presence of the Creator. The Divine is omnipresent, residing within every breath; thus, true peace and wealth are found only through constant remembrance.
क्रियास्य पर प्रदर्शित सभी भक्ति भजन, आरती, चालीसा एवं स्तोत्र के बोल केवल सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत भक्ति उपासना के उद्देश्य से प्रस्तुत किए गए हैं। हम सभी मूल रचनाकारों, संगीतकारों एवं कलाकारों का पूर्ण सम्मान करते हैं तथा किसी भी प्रकार के कॉपीराइट उल्लंघन को प्रोत्साहित नहीं करते हैं। यदि आप इस संगीत का आनंद लेते हैं, तो कृपया संबंधित कलाकारों का समर्थन करें और यूट्यूब म्यूजिक, स्पॉटिफाय, गाना, जियोसावन अथवा एप्पल म्यूजिक जैसे अधिकृत प्लेटफॉर्म से मूल संगीत सुनें या खरीदें। गीत के अधिकार धारक किसी भी प्रकार की आपत्ति अथवा सामग्री संबंधित समाधान के लिए [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं; हमारी टीम 48 घंटे के भीतर त्वरित समाधान सुनिश्चित करती है।