तेरा जो सहारा मिल जाए,
भटके हुए मंजिल पा जाए,
माँझी को किनारा मिल जाए,
हे त्रिभुवन तारिणी जगदंबे,
तेरा जो सहारा मिल जाए।
उसे चिंता क्या भवसागर की,
संकट की धूप सताए क्या,
जिसे छांव मिले तेरे आंचल की,
इस जन्म मरण के बंधन से,
पल में छुटकारा मिल जाए,
हे त्रिभुवन तारिणी जगदंबे,
तेरा जो सहारा मिल जाए।।
नैनों में तनिक भी नीर ना हो,
विश्वास हमारा अटल रहे,
मन का संबल कमजोर ना हो,
मेरी प्रीति सदा रहे चरणों में,
और प्यार तुम्हारा मिल जाए,
हे त्रिभुवन तारिणी जगदंबे,
तेरा जो सहारा मिल जाए।।
अब पार लगाना ही होगा,
मेरे निराश मन में आशा,
की ज्योति जलाना ही होगा,
मेरी आस पूरी दो हे जननी,
संसार हमारा खिल जाए,
हे त्रिभुवन तारिणी जगदंबे,
तेरा जो सहारा मिल जाए।।
तेरे ही भरोसे बैठा हूं,
अब सौंप दिया खुद को तुझको,
अच्छा हूं बुरा हूं जैसा हो,
मेरे प्राण की सरिता अब तेरी,
गंगा धारा में मिल जाए,
हे त्रिभुवन तारिणी जगदंबे,
तेरा जो सहारा मिल जाए।।
तेरा जो सहारा मिल जाए,
भटके हुए मंजिल पा जाए,
माँझी को किनारा मिल जाए,
हे त्रिभुवन तारिणी जगदंबे,
तेरा जो सहारा मिल जाए।
Tera Jo Sahara Mil Jaye,
Bhatke Hue Manzil Pa Jaye,
Manjhi Ko Kinara Mil Jaye,
He Tribhuvan Tarini Jagdambe,
Tera Jo Sahara Mil Jaye.
Use Chinta Kya Bhavsagar Ki,
Sankat Ki Dhoop Sataye Kya,
Jise Chhaav Mile Tere Aanchal Ki,
Is Janm Maran Ke Bandhan Se,
Pal Mein Chhutkara Mil Jaye,
He Tribhuvan Tarini Jagdambe,
Tera Jo Sahara Mil Jaye.
Nainon Mein Tanik Bhi Neer Na Ho,
Vishwas Hamara Atal Rahe,
Man Ka Sambal Kamzor Na Ho,
Meri Preeti Sada Rahe Charanon Mein,
Aur Pyar Tumhara Mil Jaye,
He Tribhuvan Tarini Jagdambe,
Tera Jo Sahara Mil Jaye.
Ab Paar Lagana Hi Hoga,
Mere Nirash Man Mein Aasha,
Ki Jyoti Jalana Hi Hoga,
Meri Aas Puri Do He Janani,
Sansar Hamara Khil Jaye,
He Tribhuvan Tarini Jagdambe,
Tera Jo Sahara Mil Jaye.
Tere Hi Bharose Baitha Hoon,
Ab Saunp Diya Khud Ko Tujhko,
Achha Hoon Bura Hoon Jaisa Ho,
Mere Praan Ki Sarita Ab Teri,
Ganga Dhara Mein Mil Jaye,
He Tribhuvan Tarini Jagdambe,
Tera Jo Sahara Mil Jaye.
Tera Jo Sahara Mil Jaye,
Bhatke Hue Manzil Pa Jaye,
Manjhi Ko Kinara Mil Jaye,
He Tribhuvan Tarini Jagdambe,
Tera Jo Sahara Mil Jaye.
भजन का मुख्य भाव यह है कि यदि माँ का हाथ सिर पर हो, तो जीवन के संकट, दुख, निराशा, भ्रम और जन्म-मरण के बंधन भी हल्के लगने लगते हैं।
भजन में समर्पण का भाव बहुत गहरा है — भक्त कहता है कि अब उसने स्वयं को माँ को सौंप दिया है, और वही उसकी नैया पार लगा सकती हैं।
The central message of the song is that if one receives the support of the Divine Mother, even the lost can find their destination, the helpless can reach safety, and life’s difficulties become bearable.
Navratri, Mata ki Chowki, Jagran, prayer gatherings, personal devotion, and soulful devotional singing.
क्रियास्य पर प्रदर्शित सभी भक्ति भजन, आरती, चालीसा एवं स्तोत्र के बोल केवल सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत भक्ति उपासना के उद्देश्य से प्रस्तुत किए गए हैं। हम सभी मूल रचनाकारों, संगीतकारों एवं कलाकारों का पूर्ण सम्मान करते हैं तथा किसी भी प्रकार के कॉपीराइट उल्लंघन को प्रोत्साहित नहीं करते हैं। यदि आप इस संगीत का आनंद लेते हैं, तो कृपया संबंधित कलाकारों का समर्थन करें और यूट्यूब म्यूजिक, स्पॉटिफाय, गाना, जियोसावन अथवा एप्पल म्यूजिक जैसे अधिकृत प्लेटफॉर्म से मूल संगीत सुनें या खरीदें। गीत के अधिकार धारक किसी भी प्रकार की आपत्ति अथवा सामग्री संबंधित समाधान के लिए [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं; हमारी टीम 48 घंटे के भीतर त्वरित समाधान सुनिश्चित करती है।