Kriyasya PULSE
अध्यात्म Bhajan

Har Baar Tere Dar Pe Nav Geet Sunayenge Bhajan Lyrics

Sacred lyrics, Devanagari Hindi text, Hinglish phonetic transliteration, and spiritual meaning of Har Baar Tere Dar Pe Nav Geet Sunayenge Bhajan Lyrics.

लेखक: Pulse Companion 2 मिनट का पाठ अपडेट: September 12, 2026 Curated by Kriyasya

Lyrics (Language: Hindi – Hindi / Devanagari)

हर बार तेरे दर पे,
नव गीत सुनाएंगे,
ढांढण वाली सुन ले,
तेरी महिमा गाएंगे,
हर बार तेरे दर पे,
नव गीत सुनाएंगे।।

तुझसे मिलने से हमें,
रोकोगी भला कैसे,
कदमों में लिपट जाए,
वृक्षों से लता जैसे,
सपनों में मिली माँ को,
हम सामने पाएंगे,
हर बार तेरे दर पे,
नव गीत सुनाएंगे।।

होगी तृष्णा पूरी,
प्यासी इन अखियन की,
माथे से लगा लेंगे,
धूलि तेरे चरणन की,
चरणामृत लेकर माँ,
हम भव तर जाएंगे,
हर बार तेरे दर पे,
नव गीत सुनाएंगे।।

सदियों से सदा हमने,
तेरी आस लगाई है,
पागल मनवा कहता,
माँ तुमको भुलाई है,
पाकर के तेरे दर्शन,
मन को समझाएंगे,
हर बार तेरे दर पे,
नव गीत सुनाएंगे।।

चुनकर वन उपवन से,
पुष्पों की मधुर लड़ियाँ,
एक हार बनाया है,
बीती है कई घड़ियाँ,
यह पुष्प भजन माला,
तुझे भेंट चढ़ाएंगे,
हर बार तेरे दर पे,
नव गीत सुनाएंगे।।

हर बार तेरे दर पे,
नव गीत सुनाएंगे,
ढांढण वाली सुन ले,
तेरी महिमा गाएंगे,
हर बार तेरे दर पे,
नव गीत सुनाएंगे।।

Lyrics (Language: Hinglish – Transliteration)

Har baar tere dar pe,
Nav geet sunayenge,
Dhaandhan wali sun le,
Teri mahima gayenge,
Har baar tere dar pe,
Nav geet sunayenge।।

Tujhse milne se humein,
Rokogi bhala kaise,
Kadmon mein lipat jaye,
Vrikshon se lata jaise,
Sapnon mein mili maa ko,
Hum saamne payenge,
Har baar tere dar pe,
Nav geet sunayenge।।

Hogi trishna poori,
Pyasi in akhiyan ki,
Mathe se laga lenge,
Dhooli tere charan ki,
Charanamrit lekar maa,
Hum bhav tar jayenge,
Har baar tere dar pe,
Nav geet sunayenge।।

Sadiyon se sada humne,
Teri aas lagayi hai,
Pagal manwa kehta,
Maa tumko bhulai hai,
Pakar ke tere darshan,
Man ko samjhayenge,
Har baar tere dar pe,
Nav geet sunayenge।।

Chun kar van upvan se,
Pushpon ki madhur ladiyan,
Ek haar banaya hai,
Beeti hai kai ghadiyan,
Yeh pushp bhajan mala,
Tujhe bhent chadhayenge,
Har baar tere dar pe,
Nav geet sunayenge।।

Har baar tere dar pe,
Nav geet sunayenge,
Dhaandhan wali sun le,
Teri mahima gayenge,
Har baar tere dar pe,
Nav geet sunayenge।।

About the Bhajan (Language: English)

This devotional song expresses deep reverence and love for the divine mother, often referred to as ‘Maa’. The lyrics convey a heartfelt promise to sing new songs of praise at her door every time they visit. The singer reflects on the longing for her presence, the fulfillment of spiritual thirst, and the joy of offering flowers as a symbol of devotion. The song captures the essence of devotion, hope, and the eternal bond between the devotee and the divine. It emphasizes the beauty of worship and the emotional connection that transcends time and space, celebrating the divine feminine.

भजन के बारे में (Language: Hindi)

यह भजन देवी माँ के प्रति गहरी श्रद्धा और प्रेम को व्यक्त करता है। इसके बोल हर बार माँ के दर पर नए गीत गाने का वादा करते हैं। गायक माँ के दर्शन की लालसा, आध्यात्मिक प्यास की पूर्ति और भक्ति के प्रतीक के रूप में पुष्प अर्पित करने की खुशी को दर्शाता है। यह भजन भक्ति, आशा और भक्त और देवी के बीच शाश्वत संबंध की भावना को समेटे हुए है। यह पूजा की सुंदरता और उस भावनात्मक संबंध को उजागर करता है जो समय और स्थान को पार करता है, देवी के स्त्रीत्व का उत्सव मनाता है।

भक्ति साहित्य, भजन एवं कॉपीराइट सूचना

क्रियास्य पर प्रदर्शित सभी भक्ति भजन, आरती, चालीसा एवं स्तोत्र के बोल केवल सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत भक्ति उपासना के उद्देश्य से प्रस्तुत किए गए हैं। हम सभी मूल रचनाकारों, संगीतकारों एवं कलाकारों का पूर्ण सम्मान करते हैं तथा किसी भी प्रकार के कॉपीराइट उल्लंघन को प्रोत्साहित नहीं करते हैं। यदि आप इस संगीत का आनंद लेते हैं, तो कृपया संबंधित कलाकारों का समर्थन करें और यूट्यूब म्यूजिक, स्पॉटिफाय, गाना, जियोसावन अथवा एप्पल म्यूजिक जैसे अधिकृत प्लेटफॉर्म से मूल संगीत सुनें या खरीदें। गीत के अधिकार धारक किसी भी प्रकार की आपत्ति अथवा सामग्री संबंधित समाधान के लिए [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं; हमारी टीम 48 घंटे के भीतर त्वरित समाधान सुनिश्चित करती है।

Share This Insight Faith & Devotion

Sacred lyrics, Devanagari Hindi text, Hinglish phonetic transliteration, and spiritual meaning of Har Baar Tere Dar Pe Nav Geet Sunayenge Bhajan Lyrics.

Har Baar Tere Dar Pe Nav Geet Sunayenge Bhajan Lyrics

Share to WhatsApp Post