Experience the sacred vibration of Gurudev Mere Gurudev Mere Jo Tu Nhi To Kuch Bhi Nhi Hai, a profound devotional hymn dedicated. Read the authentic Devanagari lyrics, phonetic Hinglish chanting guide, soulful Hindi भावार्थ, and English spiritual translation below.
Gurudev Mere Gurudev Mere Jo Tu Nhi To Kuch Bhi Nhi Hai — सम्पूर्ण पाठ (Hindi Lyrics)
गुरुदेव मेरे, गुरुदेव मेरे,
जो तू नहीं तो कुछ भी नहीं है,
है तू जहाँ पर, मंज़िल भी वहीं है ।
गुरुदेव मेरे……….
गंगा यमुना बहती है, गुरुवर तेरे चरणों में,
मेरा सब जीवन है गुरुवर, तेरे चरणों में,
मुझे जीना भी यहीं है, मुझे मरना भी यहीं है ।
गुरुदेव मेरे……….
तेरी ये लीला गुरुवर, जग में न्यारी है,
सारा जग पूजे तुझको, तू सबका मालिक है,
मुझे जीना भी यहीं है, मुझे मरना भी यहीं है,
गुरुदेव मेरे……….
मेरे ज्ञान के चक्षु गुरुवर, तुमने खोले हैं,
अच्छी राह दिखाते गुरुवर, कितने भोले हैं,
मेरे माता भी तुम्ही हो, मेरे पिता भी तुम्ही हो,
गुरुदेव मेरे……….
तुमसे मिलने को गुरुवर, दिन रात मैं रोता हूँ,
कैसे तुमसे मिल पाऊँ, यही सोचा करता हूँ,
मुझमें शक्ति भी नहीं है, मुझमें भक्ति भी नहीं है
गुरुदेव मेरे, गुरुदेव मेरे,
जो तू नहीं तो कुछ भी नहीं है,
है तू जहाँ पर, मंज़िल भी वहीं है ।
गुरुदेव मेरे……….
Phonetic Hinglish Chanting Guide
Gurudev mere, Gurudev mere,
Jo tu nahin toh kuch bhi nahin hai,
Hai tu jahaan par, manzil bhi wahin hai.
Gurudev mere……….
Ganga Yamuna behti hai, Guruvar tere charanon mein,
Mera sab jeevan hai Guruvar, tere charanon mein,
Mujhe jeena bhi yahin hai, mujhe marna bhi yahin hai.
Gurudev mere……….
Teri yeh leela Guruvar, jag mein nyaari hai,
Saara jag pooje tujhko, tu sabka maalik hai,
Mujhe jeena bhi yahin hai, mujhe marna bhi yahin hai,
Gurudev mere……….
Mere gyaan ke chakshu Guruvar, tumne khole hain,
Achhi raah dikhate Guruvar, kitne bhole hain,
Mere mata bhi tumhi ho, mere pita bhi tumhi ho,
Gurudev mere……….
Tumse milne ko Guruvar, din raat main rota hoon,
Kaise tumse mil paoon, yahi socha karta hoon,
Mujhmein shakti bhi nahin hai, mujhmein bhakti bhi nahin hai
Gurudev mere, Gurudev mere,
Jo tu nahin toh kuch bhi nahin hai,
Hai tu jahaan par, manzil bhi wahin hai.
Gurudev mere……….
पवित्र भावार्थ (Hindi Bhavarth)
यह भजन गुरु के प्रति पूर्ण समर्पण और निर्भरता को दर्शाता है। भक्त मानता है कि गुरु के बिना जीवन का कोई अर्थ या लक्ष्य नहीं है, और गुरु के चरण ही परम आश्रय और मुक्ति का मार्ग हैं। गुरु ही ज्ञान, पालन-पोषण और जीवन का अंतिम सत्य हैं।
Spiritual Essence & English Meaning
This hymn expresses complete surrender and dependence on the Guru. The devotee believes that without the Guru, life has no meaning or destination, and the Guru's feet are the ultimate refuge and path to liberation. The Guru is the source of knowledge, sustenance, and the ultimate truth of life.
Immerse in Kriyasya Devotional World
Listen to continuous meditative chanting, daily prayers, and sacred aartis in Kriyasya Devotional World.
क्रियास्य पर प्रदर्शित सभी भक्ति भजन, आरती, चालीसा एवं स्तोत्र के बोल केवल सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत भक्ति उपासना के उद्देश्य से प्रस्तुत किए गए हैं। हम सभी मूल रचनाकारों, संगीतकारों एवं कलाकारों का पूर्ण सम्मान करते हैं तथा किसी भी प्रकार के कॉपीराइट उल्लंघन को प्रोत्साहित नहीं करते हैं। यदि आप इस संगीत का आनंद लेते हैं, तो कृपया संबंधित कलाकारों का समर्थन करें और यूट्यूब म्यूजिक, स्पॉटिफाय, गाना, जियोसावन अथवा एप्पल म्यूजिक जैसे अधिकृत प्लेटफॉर्म से मूल संगीत सुनें या खरीदें। गीत के अधिकार धारक किसी भी प्रकार की आपत्ति अथवा सामग्री संबंधित समाधान के लिए [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं; हमारी टीम 48 घंटे के भीतर त्वरित समाधान सुनिश्चित करती है।