Experience the sacred vibration of guru ji mera avgun bhra shreer, a profound devotional hymn dedicated. Read the authentic Devanagari lyrics, phonetic Hinglish chanting guide, soulful Hindi भावार्थ, and English spiritual translation below.
guru ji mera avgun bhra shreer — सम्पूर्ण पाठ (Hindi Lyrics)
गुरु जी मेरा अवगुण भरा शरीर,
बता दो कैसे तारोगे?
समझा दो कैसे तारोगे?
ना मैं गंगा जमुना नहाई,
हर की पौड़ी जा नहीं पाई,
गुरु जी मेरी माड़ी है तकदीर,
बता दो कैसे तारोगे?
ना मैंने बड़ पीपल सीचे,
सब दिन मोह माया में बीते,
गुरुजी मैंने ना दिया तुलसी में नीर,
बता दो कैसे तारोगे?
ना मैंने मंदिर तीरथ धोए,
ना पितरों पर शीश झुकाए,
गुरु जी मुझे कोई बताओ तरकीब,
बता दो कैसे तारोगे?
भूखे को जलपान दिया ना,
निर्धन को धन दान दिया ना,
गुरु जी मैं तो ऐसी हुई बेपीर,
बता दो कैसे तारोगे?
ना मैं राधा ना मैं मीरा,
ना करमा बाई ना मैं सीता,
गुरु जी तुम ही मेरी जागीर,
बता दो कैसे तारोगे?
गुरु जी मेरा अवगुण भरा शरीर,
बता दो कैसे तारोगे?
guru ji mera avgun bhra shreer — Phonetic Romanized Chanting (Hinglish)
Guru ji mera avgun bhara shareer,
Bata do kaise taroge?
Samjha do kaise taroge?
Na main Ganga Jamuna nahai,
Har ki Pauri ja nahi pai,
Guru ji meri maadi hai takdeer,
Bata do kaise taroge?
Na maine bargad peepal seeche,
Sab din moh maya mein beete,
Guruji maine na diya Tulsi mein neer,
Bata do kaise taroge?
Na maine mandir teerath dhoye,
Na pitron par sheesh jhukaye,
Guru ji mujhe koi batao tarkib,
Bata do kaise taroge?
Bhookhe ko jalpan diya na,
Nirdhan ko dhan daan diya na,
Guru ji main toh aisi hui bepeer,
Bata do kaise taroge?
Na main Radha na main Meera,
Na Karma Bai na main Sita,
Guru ji tum hi meri jaagir,
Bata do kaise taroge?
Guru ji mera avgun bhara shareer,
Bata do kaise taroge?
भक्ति भावार्थ एवं आध्यात्मिक सार (Spiritual Meaning)
यह भजन एक भक्त की दीनता और गुरु के प्रति पूर्ण समर्पण को दर्शाता है। भक्त स्वीकार करता है कि उसने सांसारिक कर्मों और भक्ति के पारंपरिक साधनों में कोई विशेष प्रयास नहीं किया, और अब वह गुरु की कृपा और मार्गदर्शन पर ही पूर्ण रूप से निर्भर है। गुरु ही उसके उद्धार का एकमात्र मार्ग हैं।
This hymn is a poignant plea from a soul burdened by perceived shortcomings, seeking ultimate refuge in the Divine Guru. The devotee confesses a lack of traditional devotional acts, acknowledging worldly distractions, and places complete faith in the Guru’s grace for salvation. The Guru is seen as the sole beacon of hope and the only means to cross the ocean of existence.
क्रियास्य पर प्रदर्शित सभी भक्ति भजन, आरती, चालीसा एवं स्तोत्र के बोल केवल सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत भक्ति उपासना के उद्देश्य से प्रस्तुत किए गए हैं। हम सभी मूल रचनाकारों, संगीतकारों एवं कलाकारों का पूर्ण सम्मान करते हैं तथा किसी भी प्रकार के कॉपीराइट उल्लंघन को प्रोत्साहित नहीं करते हैं। यदि आप इस संगीत का आनंद लेते हैं, तो कृपया संबंधित कलाकारों का समर्थन करें और यूट्यूब म्यूजिक, स्पॉटिफाय, गाना, जियोसावन अथवा एप्पल म्यूजिक जैसे अधिकृत प्लेटफॉर्म से मूल संगीत सुनें या खरीदें। गीत के अधिकार धारक किसी भी प्रकार की आपत्ति अथवा सामग्री संबंधित समाधान के लिए [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं; हमारी टीम 48 घंटे के भीतर त्वरित समाधान सुनिश्चित करती है।