Experience the sacred vibration of garibo ko mayia nibhana padega, a profound devotional hymn dedicated. Read the authentic Devanagari lyrics, phonetic Hinglish chanting guide, soulful Hindi भावार्थ, and English spiritual translation below.
garibo ko mayia nibhana padega — सम्पूर्ण पाठ (Hindi Lyrics)
गरीबों को मैया निभाना पड़ेगा,
बुलाए तुम्हें तुमको आना पड़ेगा।
टीका पहनाना मेरे बस में नहीं है,
बिंदिया लगा के सजाना पड़ेगा।
बुलाए तुम्हें तुमको आना पड़ेगा,
गरीबों को मैया निभाना पड़ेगा।
हरवा पहनाना मेरे बस में नहीं है,
माला से तुमको रिझाना पड़ेगा।
बुलाए तुम्हें तुमको आना पड़ेगा,
गरीबों को मैया निभाना पड़ेगा।
कंगन पहनाना मेरे बस में नहीं है,
मेहंदी लगाकर सजाना पड़ेगा।
बुलाए तुम्हें तुमको आना पड़ेगा,
गरीबों को मैया निभाना पड़ेगा।
तगड़ी पहनाना मेरे बस में नहीं है,
गुच्छा पहना के सजाना पड़ेगा।
बुलाए तुम्हें तुमको आना पड़ेगा,
गरीबों को मैया निभाना पड़ेगा।
पायल पहनाना मेरे बस में नहीं है,
महावर लगाकर सजाना पड़ेगा।
बुलाए तुम्हें तुमको आना पड़ेगा,
गरीबों को मैया निभाना पड़ेगा।
लहंगा पहनाना मेरे बस में नहीं है,
चुनरी उड़ाके सजाना पड़ेगा।
बुलाए तुम्हें तुमको आना पड़ेगा,
गरीबों को मैया निभाना पड़ेगा।
मेवा मिष्ठान मेरे बस में नहीं है,
हलवा से तुमको झीकाना पड़ेगा।
बुलाए तुम्हें तुमको आना पड़ेगा,
गरीबों को मैया निभाना पड़ेगा।
सत्संग कराना मेरे बस में नहीं है,
भेंटे सुना कर मनाना पड़ेगा।
बुलाए तुम्हें तुमको आना पड़ेगा,
गरीबों को मैया निभाना पड़ेगा।
garibo ko mayia nibhana padega — Phonetic Romanized Chanting (Hinglish)
Garibo ko Maiya nibhana padega,
Bulaye tumhein tumko aana padega…
Tika pehnana mere bas mein nahin hai,
Bindiya laga ke sajana padega.
Bulaye tumhein tumko aana padega,
Garibo ko Maiya nibhana padega…
Harwa pehnana mere bas mein nahin hai,
Mala se tumko rijhana padega.
Bulaye tumhein tumko aana padega,
Garibo ko Maiya nibhana padega…
Kangan pehnana mere bas mein nahin hai,
Mehendi lagakar sajana padega.
Bulaye tumhein tumko aana padega,
Garibo ko Maiya nibhana padega…
Tagdi pehnana mere bas mein nahin hai,
Guchha pehna ke sajana padega.
Bulaye tumhein tumko aana padega,
Garibo ko Maiya nibhana padega…
Payal pehnana mere bas mein nahin hai,
Mahavar lagakar sajana padega.
Bulaye tumhein tumko aana padega,
Garibo ko Maiya nibhana padega…
Lehenga pehnana mere bas mein nahin hai,
Chunari uda ke sajana padega.
Bulaye tumhein tumko aana padega,
Garibo ko Maiya nibhana padega…
Meva mishthan mere bas mein nahin hai,
Halwa se tumko jheekana padega.
Bulaye tumhein tumko aana padega,
Garibo ko Maiya nibhana padega…
Satsang karana mere bas mein nahin hai,
Bhente suna kar manana padega.
Bulaye tumhein tumko aana padega,
Garibo ko Maiya nibhana padega…
भक्ति भावार्थ एवं आध्यात्मिक सार (Spiritual Meaning)
यह भजन माँ भगवती से एक दीन भक्त की पुकार है, जो अपनी असमर्थता व्यक्त करते हुए माँ से कृपा करने का आग्रह कर रहा है। भक्त कहता है कि मेरे पास आपको महंगे वस्त्र, आभूषण या भोग चढ़ाने के साधन नहीं हैं, परन्तु मैं अपनी श्रद्धा और प्रेम से आपको प्रसन्न करने का प्रयास करूँगा, और आपको मेरी पुकार सुनकर आना ही पड़ेगा।
This hymn is a heartfelt plea from a humble devotee to the Divine Mother, acknowledging their own limitations in offering grand material gifts. It expresses a profound faith that despite the lack of opulent offerings, the Mother’s grace will surely respond to the sincere call of her child, who will find ways to adorn and please her with simple devotion.
क्रियास्य पर प्रदर्शित सभी भक्ति भजन, आरती, चालीसा एवं स्तोत्र के बोल केवल सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत भक्ति उपासना के उद्देश्य से प्रस्तुत किए गए हैं। हम सभी मूल रचनाकारों, संगीतकारों एवं कलाकारों का पूर्ण सम्मान करते हैं तथा किसी भी प्रकार के कॉपीराइट उल्लंघन को प्रोत्साहित नहीं करते हैं। यदि आप इस संगीत का आनंद लेते हैं, तो कृपया संबंधित कलाकारों का समर्थन करें और यूट्यूब म्यूजिक, स्पॉटिफाय, गाना, जियोसावन अथवा एप्पल म्यूजिक जैसे अधिकृत प्लेटफॉर्म से मूल संगीत सुनें या खरीदें। गीत के अधिकार धारक किसी भी प्रकार की आपत्ति अथवा सामग्री संबंधित समाधान के लिए [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं; हमारी टीम 48 घंटे के भीतर त्वरित समाधान सुनिश्चित करती है।