Experience the sacred vibration of ganpati ji tumko hum dil se bulate hai, a profound devotional hymn dedicated to Lord Ganesh. Read the authentic Devanagari lyrics, phonetic Hinglish chanting guide, soulful Hindi भावार्थ, and English spiritual translation below.
ganpati ji tumko hum dil se bulate hai — सम्पूर्ण पाठ (Hindi Lyrics)
गणपति जी तुमको हम दिल से बुलाते हैं
सब देवों में पहले देवा, तुमको मनाते हैं।
पीताम्बर तन पे, सिर मुकुट विराजे हैं
कानों में कुंडल देखो, देवा जी के साजे हैं।
लड्डूअन का भोग लगा, देवा तुम्हें रिझाते हैं
गणपति जी तुमको हम दिल से बुलाते हैं।
मूषक की सवारी देखो, मेरे देवा को भाती है
भक्तों की टोली देखो, सिर चरणों में झुकाती है।
माँ गौरा के लाडले, तुमको घर में बुलाते हैं
गणपति जी तुमको हम दिल से बुलाते हैं।
बल बुद्धि देने वाले, मेरे देवा मन भाते हैं
रिद्धि सिद्धि के स्वामी, दुःख हरता कहलाते हैं।
झोलियाँ खुशियों से, देवा भर के दिखाते हैं
गणपति जी तुमको हम दिल से बुलाते हैं।
ganpati ji tumko hum dil se bulate hai — Phonetic Romanized Chanting (Hinglish)
Ganpati ji tumko hum dil se bulate hain
Sab devon mein pehle Deva, tumko manate hain.
Pitambar tan pe, sir mukut viraje hain
Kaanon mein kundal dekho, Deva ji ke saaje hain.
Laddooan ka bhog laga, Deva tumhein rijhaate hain
Ganpati ji tumko hum dil se bulate hain.
Mooshak ki sawari dekho, mere Deva ko bhaati hai
Bhagton ki toli dekho, sir charanon mein jhukaati hai.
Maa Gaura ke laadle, tumko ghar mein bulate hain
Ganpati ji tumko hum dil se bulate hain.
Bal buddhi dene wale, mere Deva man bhaate hain
Riddhi Siddhi ke Swami, Dukh harta kahlate hain.
Jholiyan khushiyon se, Deva bhar ke dikhate hain
Ganpati ji tumko hum dil se bulate hain.
भक्ति भावार्थ एवं आध्यात्मिक सार (Spiritual Meaning)
यह भजन विघ्नहर्ता भगवान गणेश के प्रति गहरी श्रद्धा और प्रेम व्यक्त करता है। भक्त हृदय से गणपति को पुकारते हैं, उन्हें सभी देवताओं में प्रथम पूज्य मानकर उनकी आराधना करते हैं, क्योंकि वे ही सभी शुभ कार्यों के आरम्भ में बाधाओं को दूर करते हैं।
This hymn is a heartfelt invocation to Lord Ganesha, the remover of obstacles, acknowledging him as the foremost deity. Devotees call upon him with pure devotion, recognizing his divine grace that clears the path for all auspicious beginnings and bestows blessings.
क्रियास्य पर प्रदर्शित सभी भक्ति भजन, आरती, चालीसा एवं स्तोत्र के बोल केवल सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत भक्ति उपासना के उद्देश्य से प्रस्तुत किए गए हैं। हम सभी मूल रचनाकारों, संगीतकारों एवं कलाकारों का पूर्ण सम्मान करते हैं तथा किसी भी प्रकार के कॉपीराइट उल्लंघन को प्रोत्साहित नहीं करते हैं। यदि आप इस संगीत का आनंद लेते हैं, तो कृपया संबंधित कलाकारों का समर्थन करें और यूट्यूब म्यूजिक, स्पॉटिफाय, गाना, जियोसावन अथवा एप्पल म्यूजिक जैसे अधिकृत प्लेटफॉर्म से मूल संगीत सुनें या खरीदें। गीत के अधिकार धारक किसी भी प्रकार की आपत्ति अथवा सामग्री संबंधित समाधान के लिए [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं; हमारी टीम 48 घंटे के भीतर त्वरित समाधान सुनिश्चित करती है।