Experience the sacred vibration of Dil Ki Har Dharkhan Se Tera Naam Nikalata Hai Kanha Tere Darshan Ko Tera Daas Tarsta Hai, a profound devotional hymn dedicated to Lord Krishna. Read the authentic Devanagari lyrics, phonetic Hinglish chanting guide, soulful Hindi भावार्थ, and English spiritual translation below.
Dil Ki Har Dharkhan Se Tera Naam Nikalata Hai Kanha Tere Darshan Ko Tera Daas Tarsta Hai — सम्पूर्ण पाठ (Hindi Lyrics)
दिल की हर धड़कन से तेरा नाम निकलता है
कान्हा तेरे दर्शन को तेरा दास तरसता है
जन्मो पे जनम लेकर, मैं हार गया मोहन
दर्शन बिन व्यर्थ हुआ हर बार मेरा जीवन
अब धीर नहीं मुझमे, कितना तू परखता है
कान्हा तेरे दर्शन को तेरा दास तरसता है
शतरंज बना जग को क्या खेल सजाया है
मोहरो की तरह हमको, क्या खूब नचाया है
ये खेल तेरे न्यारे, तू ही तो समझता है
कान्हा तेरे दर्शन को तेरा दास तरसता है
कर दो न दया मोहन, दातार कहाते हो
नैनो का नीर बहे, क्यूं देर लगाते हो
नंदू दिल का दिल में, अरमान मचलता है
कान्हा तेरे दर्शन को तेरा दास तरसता है
Phonetic Hinglish Chanting Guide
Dil ki har dhadkan se tera naam nikalta hai<nKanha tere darshan ko tera daas tarasta hai
Janmon pe janam lekar, main haar gaya Mohan<nDarshan bin vyarth hua har baar mera jeevan<nAb dheer nahin mujhme, kitna tu parkhta hai<nKanha tere darshan ko tera daas tarasta hai
Shatranj bana jag ko kya khel sajaya hai<nMohron ki tarah humko, kya khoob nachaya hai<nYeh khel tere nyare, tu hi toh samajhta hai<nKanha tere darshan ko tera daas tarasta hai
Kar do na daya Mohan, daataar kahate ho<nNainon ka neer bahe, kyun der lagate ho<nNandu dil ka dil mein, armaan machalta hai<nKanha tere darshan ko tera daas tarasta hai
पवित्र भावार्थ (Hindi Bhavarth)
यह भजन भक्त की कान्हा के प्रति गहरी विरह वेदना और व्याकुलता को व्यक्त करता है। भक्त जन्मों के चक्र से थककर, प्रभु के दर्शन की तीव्र अभिलाषा में अपने जीवन को व्यर्थ अनुभव कर रहा है, और ईश्वर की दया की याचना कर रहा है।
Spiritual Essence & English Meaning
This hymn expresses the devotee's profound longing and restlessness for a glimpse of Kanha, feeling weary from cycles of birth and death. The devotee yearns for divine sight, perceiving life as futile without it, and pleads for the Lord's merciful intervention.
Immerse in Kriyasya Devotional World
Listen to continuous meditative chanting, daily prayers, and sacred aartis in Kriyasya Devotional World.
क्रियास्य पर प्रदर्शित सभी भक्ति भजन, आरती, चालीसा एवं स्तोत्र के बोल केवल सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत भक्ति उपासना के उद्देश्य से प्रस्तुत किए गए हैं। हम सभी मूल रचनाकारों, संगीतकारों एवं कलाकारों का पूर्ण सम्मान करते हैं तथा किसी भी प्रकार के कॉपीराइट उल्लंघन को प्रोत्साहित नहीं करते हैं। यदि आप इस संगीत का आनंद लेते हैं, तो कृपया संबंधित कलाकारों का समर्थन करें और यूट्यूब म्यूजिक, स्पॉटिफाय, गाना, जियोसावन अथवा एप्पल म्यूजिक जैसे अधिकृत प्लेटफॉर्म से मूल संगीत सुनें या खरीदें। गीत के अधिकार धारक किसी भी प्रकार की आपत्ति अथवा सामग्री संबंधित समाधान के लिए [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं; हमारी टीम 48 घंटे के भीतर त्वरित समाधान सुनिश्चित करती है।