Experience the sacred vibration of armaan ek humara, a profound devotional hymn dedicated. Read the authentic Devanagari lyrics, phonetic Hinglish chanting guide, soulful Hindi भावार्थ, and English spiritual translation below.
armaan ek humara — सम्पूर्ण पाठ (Hindi Lyrics)
मेरे श्याम, पूरा करना,
अरमान एक हमारा,
तेरे प्रेमियों के घर में,
मेरा जन्म हो दोबारा।
मेरे श्याम, पूरा करना…
माता-पिता हों ऐसे,
जो तुमको चाहते हों,
भाई-बहन हों ऐसे,
जो तुमको मानते हों।
उस घर में गूंजता हो,
तेरे नाम का जयकारा,
तेरे प्रेमियों के घर में,
मेरा जन्म हो दोबारा।
मेरे श्याम, पूरा करना…
तेरे नाम की पुजारिन,
पत्नी हो एक मेरी,
हो बेटा-बेटी ऐसे,
पूजा करे जो तेरी।
परिवार ऐसा देना,
जहाँ हो सके गुजारा,
तेरे प्रेमियों के घर में,
मेरा जन्म हो दोबारा।
मेरे श्याम, पूरा करना…
दिल देना मुझको ऐसा,
जो प्यार करे तुझसे,
दुनिया में सबसे ज़्यादा,
ऐतबार करे तुझ पे।
कहता ‘अनाड़ी’ लब पे,
एक नाम हो तुम्हारा,
चरणों में रहे ‘खत्री’,
जब जन्म हो दोबारा।
तेरे प्रेमियों के घर में,
मेरा जन्म हो दोबारा।
मेरे श्याम, पूरा करना…
armaan ek humara — Phonetic Romanized Chanting (Hinglish)
Mere Shyam, poora karna,
Armaan ek humara,
Tere premiyon ke ghar mein,
Mera janm ho dobara.
Mere Shyam, poora karna…
Mata-pita hon aise,
Jo tumko chahte hon,
Bhai-behan hon aise,
Jo tumko mante hon.
Us ghar mein goonjta ho,
Tere naam ka jaikara,
Tere premiyon ke ghar mein,
Mera janm ho dobara.
Mere Shyam, poora karna…
Tere naam ki pujarin,
Patni ho ek meri,
Ho beta-beti aise,
Pooja kare jo teri.
Parivaar aisa dena,
Jahan ho sake guzara,
Tere premiyon ke ghar mein,
Mera janm ho dobara.
Mere Shyam, poora karna…
Dil dena mujhko aisa,
Jo pyaar kare tujhse,
Duniya mein sabse zyada,
Aetbaar kare tujh pe.
Kehta ‘Anadi’ lab pe,
Ek naam ho tumhara,
Charanon mein rahe ‘Khatri’,
Jab janm ho dobara.
Tere premiyon ke ghar mein,
Mera janm ho dobara.
Mere Shyam, poora karna…
भक्ति भावार्थ एवं आध्यात्मिक सार (Spiritual Meaning)
यह भजन ईश्वर से एक गहरा निवेदन है कि वे भक्त को अपने अनन्य प्रेमियों के संग में ही पुनर्जन्म प्रदान करें। भक्त ऐसी पारिवारिक पृष्ठभूमि की कामना करता है जहाँ ईश्वर प्रेम और भक्ति का वातावरण हो, और स्वयं भी ईश्वर के चरणों में लीन रहे।
This heartfelt plea to the Divine expresses a soul’s deepest yearning: to be reborn amidst those who are devoted to the Lord. The devotee envisions a life surrounded by family who cherish the Divine, where the very air resonates with sacred names, and where their own heart remains eternally surrendered at the Lord’s feet.
क्रियास्य पर प्रदर्शित सभी भक्ति भजन, आरती, चालीसा एवं स्तोत्र के बोल केवल सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत भक्ति उपासना के उद्देश्य से प्रस्तुत किए गए हैं। हम सभी मूल रचनाकारों, संगीतकारों एवं कलाकारों का पूर्ण सम्मान करते हैं तथा किसी भी प्रकार के कॉपीराइट उल्लंघन को प्रोत्साहित नहीं करते हैं। यदि आप इस संगीत का आनंद लेते हैं, तो कृपया संबंधित कलाकारों का समर्थन करें और यूट्यूब म्यूजिक, स्पॉटिफाय, गाना, जियोसावन अथवा एप्पल म्यूजिक जैसे अधिकृत प्लेटफॉर्म से मूल संगीत सुनें या खरीदें। गीत के अधिकार धारक किसी भी प्रकार की आपत्ति अथवा सामग्री संबंधित समाधान के लिए [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं; हमारी टीम 48 घंटे के भीतर त्वरित समाधान सुनिश्चित करती है।