Experience the sacred vibration of Anmol Tera Jeewan Yuhi Gwa Raha Hai Kis Or Teri Manjil Kis Or Jaa Raha Hai, a profound devotional hymn dedicated. Read the authentic Devanagari lyrics, phonetic Hinglish chanting guide, soulful Hindi भावार्थ, and English spiritual translation below.
Anmol Tera Jeewan Yuhi Gwa Raha Hai Kis Or Teri Manjil Kis Or Jaa Raha Hai — सम्पूर्ण पाठ (Hindi Lyrics)
अनमोल तेरा जीवन यूँही गँवा रहा है
किस और तेरी मंजिल, किस और जा रहा है
अनमोल तेरा जीवन यूँही गँवा रहा है
सपनों की नींद में ही, यह रात ढल न जाये,
पल भर का क्या भरोसा, कहीं जान निकल न जाये,
गिनती की हैं ये साँसें यूँही लुटा रहा है,
किस और तेरी मंजिल, किस और जा रहा है,
जायेगा जब यहाँ से कोई न साथ देगा,
इस हाथ जो दिया है, उस हाथ जा के लेगा,
कर्मों की है ये खेती, फल आज पा रहा है,
किस और तेरी मंजिल, किस और जा रहा है,
ममता के बंधनों ने क्यों आज तुझको घेरा,
सुख में सभी हैं साथी, कोई नहीं है तेरा,
तेरा ही मोह तुझको कब से रुला रहा है,
किस और तेरी मंजिल, किस और जा रहा है,
जब तक है भेद मन में, भगवान से जुदा है,
खोलो जो दिल का दर्पण, इस घर में ही खुदा है,
सुख रूप हो के भी दुःख आज पा रहा है,
किस और तेरी मंजिल, किस और जा रहा है
Phonetic Hinglish Chanting Guide
Anmol tera jeevan yunhi ganwa raha hai
Kis aur teri manzil, kis aur jaa raha hai
Anmol tera jeevan yunhi ganwa raha hai
Sapnon ki neend mein hi, yeh raat dhal na jaaye,
Pal bhar ka kya bharosa, kahin jaan nikal na jaaye,
Ginti ki hain yeh saansein yunhi luta raha hai,
Kis aur teri manzil, kis aur jaa raha hai,
Jaayega jab yahaan se koi na saath dega,
Is haath jo diya hai, us haath jaa ke lega,
Karmon ki hai yeh kheti, phal aaj paa raha hai,
Kis aur teri manzil, kis aur jaa raha hai,
Mamta ke bandhanon ne kyun aaj tujhko ghera,
Sukh mein sabhi hain saathi, koi nahin hai tera,
Tera hi moh tujhko kab se rula raha hai,
Kis aur teri manzil, kis aur jaa raha hai,
Jab tak hai bhed mann mein, Bhagwan se juda hai,
Kholo jo dil ka darpan, is ghar mein hi Khuda hai,
Sukh roop ho ke bhi dukh aaj paa raha hai,
Kis aur teri manzil, kis aur jaa raha hai
पवित्र भावार्थ (Hindi Bhavarth)
यह भजन जीवन की अनमोलता और मनुष्य की व्यर्थता पर प्रकाश डालता है। ईश्वर से विमुख होकर, सांसारिक मोह-माया में फंसा जीव अपनी मंजिल को भूलकर, क्षणभंगुर सुखों में जीवन व्यतीत कर रहा है, जो अंततः उसे दुःख ही देगा।
Spiritual Essence & English Meaning
This hymn poignantly reflects on the preciousness of life and humanity's tendency to squander it. Lost in worldly attachments and illusions, one forgets their true destination, spending fleeting moments on transient pleasures that ultimately lead to sorrow.
Immerse in Kriyasya Devotional World
Listen to continuous meditative chanting, daily prayers, and sacred aartis in Kriyasya Devotional World.
क्रियास्य पर प्रदर्शित सभी भक्ति भजन, आरती, चालीसा एवं स्तोत्र के बोल केवल सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत भक्ति उपासना के उद्देश्य से प्रस्तुत किए गए हैं। हम सभी मूल रचनाकारों, संगीतकारों एवं कलाकारों का पूर्ण सम्मान करते हैं तथा किसी भी प्रकार के कॉपीराइट उल्लंघन को प्रोत्साहित नहीं करते हैं। यदि आप इस संगीत का आनंद लेते हैं, तो कृपया संबंधित कलाकारों का समर्थन करें और यूट्यूब म्यूजिक, स्पॉटिफाय, गाना, जियोसावन अथवा एप्पल म्यूजिक जैसे अधिकृत प्लेटफॉर्म से मूल संगीत सुनें या खरीदें। गीत के अधिकार धारक किसी भी प्रकार की आपत्ति अथवा सामग्री संबंधित समाधान के लिए [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं; हमारी टीम 48 घंटे के भीतर त्वरित समाधान सुनिश्चित करती है।