Experience the sacred vibration of Aaoge Jab Tum O Saanware Dil Ke Dvar Khulenge, a profound devotional hymn dedicated. Read the authentic Devanagari lyrics, phonetic Hinglish chanting guide, soulful Hindi भावार्थ, and English spiritual translation below.
Aaoge Jab Tum O Saanware Dil Ke Dvar Khulenge — सम्पूर्ण पाठ (Hindi Lyrics)
आओगे जब तुम ओ सांवरे, दिल के द्वार खुलेंगे,
आँखों में आँसू, आँखों में आँसू, इंतज़ार के।
तुमसे कब हम मिलेंगे…
अँसुओं से चरण पखारूँगा, दिल की नज़र से निहारूँगा।
क्या मैं करूँ अर्पण तुझको, तन-मन तुम पर वारूँगा।
पूजा तेरी, जानूँ नहीं, कैसे करूँ,
आँखों में सपने, आँखों में सपने हैं दीदार के॥
तुमसे कब हम मिलेंगे…
बाहों में झूला झुलाऊँगा, दरबार तेरा लगाऊँगा।
आसन नहीं है मखमल का, पलकों पे तुझको बिठाऊँगा।
सेवा तेरी, जानूँ नहीं, कैसे करूँ,
लब भी हैं सूखे, लब भी हैं सूखे, तुझे पुकार के॥
तुमसे कब हम मिलेंगे…
सब तुझे फूलों से सजाते हैं, खुशबू से तुझे महकाते हैं।
मेरे जैसे दीवाने तो भजनों से तुझे रिझाते हैं।
दौलत मेरी, बस है यही, मेरे प्रभु,
‘सोनू’ सुनाये, ‘सोनू’ सुनाये गीत प्यार के॥
तुमसे जब हम मिलेंगे…
Phonetic Hinglish Chanting Guide
Aaoge jab tum o saanware, dil ke dwaar khulenge,
Aankhon mein aansu, aankhon mein aansu, intezaar ke.
Tumse kab hum milenge…
Ansuon se charan pakhaarunga, dil ki nazar se nihaarunga.
Kya main karoon arpan tujhko, tan-man tum par waarunga.
Pooja teri, jaanoon nahin, kaise karoon,
Aankhon mein sapne, aankhon mein sapne hain deedaar ke॥
Tumse kab hum milenge…
Baahon mein jhooola jhulaaoonga, darbaar tera lagaaoonga.
Aasan nahin hai makhmal ka, palkon pe tujhko bithaaoonga.
Seva teri, jaanoon nahin, kaise karoon,
Lab bhi hain sookhe, lab bhi hain sookhe, tujhe pukaar ke॥
Tumse kab hum milenge…
Sab tujhe phoolon se sajaate hain, khushboo se tujhe mehkaate hain.
Mere jaise deewane toh bhajanon se tujhe rijhaate hain.
Doulat meri, bas hai yahi, mere Prabhu,
‘Sonu’ sunaaye, ‘Sonu’ sunaaye geet pyaar ke॥
Tumse jab hum milenge…
पवित्र भावार्थ (Hindi Bhavarth)
यह भजन ईश्वर के प्रति तीव्र विरह और मिलन की उत्कट अभिलाषा को व्यक्त करता है। भक्त अपने प्रियतम प्रभु के आगमन की प्रतीक्षा में आँसू बहा रहा है और उनके दर्शन के लिए अपने हृदय के द्वार खोल रहा है, जहाँ वह उन्हें पलकों पर बिठाने की कामना करता है।
Spiritual Essence & English Meaning
This hymn expresses the profound longing and intense desire for union with the Divine Beloved. The devotee, awaiting the arrival of their beloved Lord, sheds tears and opens the doors of their heart, yearning to welcome Him by laying down their very eyelids as a soft carpet.
Immerse in Kriyasya Devotional World
Listen to continuous meditative chanting, daily prayers, and sacred aartis in Kriyasya Devotional World.
क्रियास्य पर प्रदर्शित सभी भक्ति भजन, आरती, चालीसा एवं स्तोत्र के बोल केवल सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत भक्ति उपासना के उद्देश्य से प्रस्तुत किए गए हैं। हम सभी मूल रचनाकारों, संगीतकारों एवं कलाकारों का पूर्ण सम्मान करते हैं तथा किसी भी प्रकार के कॉपीराइट उल्लंघन को प्रोत्साहित नहीं करते हैं। यदि आप इस संगीत का आनंद लेते हैं, तो कृपया संबंधित कलाकारों का समर्थन करें और यूट्यूब म्यूजिक, स्पॉटिफाय, गाना, जियोसावन अथवा एप्पल म्यूजिक जैसे अधिकृत प्लेटफॉर्म से मूल संगीत सुनें या खरीदें। गीत के अधिकार धारक किसी भी प्रकार की आपत्ति अथवा सामग्री संबंधित समाधान के लिए [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं; हमारी टीम 48 घंटे के भीतर त्वरित समाधान सुनिश्चित करती है।