Skip to main content मुख्य सामग्री पर जाएँ
English में भी उपलब्ध — ऊपर नेविगेशन से बदलें
आरती
आरती

श्री बाल कृष्ण जी की आरती

पाठ पढ़ें, सुनें या अर्थ के साथ अपनी गति से आगे बढ़ें।

Krishna मुफ़्त
सुनें या देखें

पाठ के साथ जुड़ें

वीडियो देखेंजब आप तैयार हों तब खोलें खोलेंबंद करें
आपका पाठ

अपनी गति से पढ़ें

मूल पाठ, रोमन लिपि या अर्थ चुनें। अक्षरों का आकार और पृष्ठभूमि भी बदल सकते हैं।

अक्षर

आरती बाल कृष्ण की कीजै, अपना जन्म सफल कर लीजै॥

श्री यशोदा का परम दुलारा, बाबा के अँखियन का तारा।

गोपियन के प्राणन से प्यारा, इन पर प्राण न्योछावर कीजै॥

बलदाऊ के छोटे भैया, कनुआ कहि कहि बोले मैया।

परम मुदित मन लेत बलैया, अपना सरबस इनको दीजै॥

श्री राधावर कृष्ण कन्हैया, ब्रज जन को नवनीत खवैया।

देखत ही मन लेत चुरैया, यह छवि नैनन में भरि लीजै॥

तोतली बोलन मधुर सुहावै, सखन संग खेलत सुख पावै।

सोई सुक्ति जो इनको ध्यावे, अब इनको अपना करि लीजै॥

पाठ पूर्ण

एक शांत क्षण लें

पाठ के भाव को मन में रहने दें, फिर चाहें तो दोबारा पढ़ें या संबंधित प्रार्थना चुनें।

संग्रह पर जाएँ
Kriyasya
✦ Talk to AI Companion →