Skip to main content मुख्य सामग्री पर जाएँ
English में भी उपलब्ध — ऊपर नेविगेशन से बदलें
आरती
आरती

हे शारदे माँ आरती

पाठ पढ़ें, सुनें या अर्थ के साथ अपनी गति से आगे बढ़ें।

Saraswati मुफ़्त
सुनें या देखें

पाठ के साथ जुड़ें

वीडियो देखेंजब आप तैयार हों तब खोलें खोलेंबंद करें
आपका पाठ

अपनी गति से पढ़ें

मूल पाठ, रोमन लिपि या अर्थ चुनें। अक्षरों का आकार और पृष्ठभूमि भी बदल सकते हैं।

अक्षर

हे शारदे माँ, हे शारदे माँं,

अज्ञानता से हमें तार दे मां॥

तू स्वर की देवी ये संगीत तुझ से,

हर शब्द तेरा है हर गीत तुझ से।

हम है अकेले, हम है अधूरे,

तेरी शरण हम, हमें प्यार दे मां॥

मुनियों ने समझी, गुनियों ने जानी,

वेदों की भाषा, आगम की बानी।

हम भी तो समझे, हम भी तो जाने,

विद्या का हमको अधिकार दे मां॥

तू श्वेतवर्णी कमल पे विराजे,

हाथों में वीणा, मुकुट सिर पे साझे।

मन से हमारे मिटाके अंधेरे,

हमको उजालों का संसार दे मां॥

पाठ पूर्ण

एक शांत क्षण लें

पाठ के भाव को मन में रहने दें, फिर चाहें तो दोबारा पढ़ें या संबंधित प्रार्थना चुनें।

संग्रह पर जाएँ
Kriyasya
✦ Talk to AI Companion →